बीते 24 घंटों में 1054 नए मामले आए सामने – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 10 Apr 2022 05:39:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बीते 24 घंटों में 1054 नए मामले आए सामने – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 देश में कोरोना मामलों में कई दिनों बाद फिर देखने को मिली गिरावट,बीते 24 घंटों में 1054 नए मामले आए सामने https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-3/481560 Sun, 10 Apr 2022 05:39:26 +0000 https://livehalchal.com/?p=481560 कोरोना मामलों में कई दिनों बाद गिरावट देखने को मिली है। लगातार पिछले तीन दिनों से कोरोना केसों का ग्राफ बढ़ रहा था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में 1054 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 1,258 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं और 29 लोगों की कोरोना से …]]>

कोरोना मामलों में कई दिनों बाद गिरावट देखने को मिली है। लगातार पिछले तीन दिनों से कोरोना केसों का ग्राफ बढ़ रहा था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में 1054 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 1,258 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं और 29 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 4,30,35,271 हो गई है।

एक्टिव मामले घटे, रिकवरी बढ़ी

कोरोना मामलों में कमी के साथ ही देश में अब कोरोना के एक्टिव केस भी कम हो गए हैं। कुल एक्टिव केस अब 11,132 हो गए हैं। वहीं रिकवरी में तेजी के कारण कुल संख्या 4,25,02,454 पर आ गई है। दूसरी ओर मौतों की संख्या में अब कुछ ब्रेक लगा है और हर दिन इसमें कमी देखने को मिल रही है। कुल मौतों की बात की जाए तो यह संख्या अब 521685 पर पहुंच गई है।

आज से लगेगी कोरोना वैक्सीन की एहतियाती डोज

निजी टीकाकरण केंद्रों में वयस्कों को लगने वाली कोरोना वैक्सीन की एहतियाती डोज की भी आज से शुरुआत हो गई है। बता दें कि 18 से 59 साल आयु वर्ग के लोगों को इस डोज को लगवाने के लिए कोविन पर पंजीयन की आवश्यकता भी नहीं होगी।

हालांकि इसके लिए लोगों को वैक्सीन का खर्च खुद उठाना होगा और निजी टीकाकरण केंद्रों एक खुराक लगाने का सेवा शुल्क 150 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकेंगे। गौरतलब है कि अभी तक भारत में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,85,70,71,655 हो गया है। वहीं, दूसरी ओर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के लिए 4,18,345 सैंपल टेस्ट किए गए हैं और इसी के साथ कुल टेस्ट सैंपल की संख्या 79,38,47,740 हो गई है।

एंटोनियो गुटेरेस ने चेताया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोना को लेकर लोगों को एक बार फिर चेताया है और कहा है कि अभी कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में हर रोज 15 लाख से ज्यादा मामले मिल रहे है और लोग इसी हल्के में ले रहे हैं। गुटेरेस ने कहा कि सभी देशों को अभी सुरक्षा बरतनी चाहिए क्योंकि हर चार महीने में कोरोना का नया वैरिएंट सामने आ रहा है।

]]>