बीते 24 घंटों में कोरोना के 7447 नए मामले दर्ज – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 17 Dec 2021 05:18:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बीते 24 घंटों में कोरोना के 7447 नए मामले दर्ज – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बीते 24 घंटों में कोरोना के 7447 नए मामले दर्ज, ओमिक्रोन से अबतक 88 लोग संक्रमित https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a5%87-24-%e0%a4%98%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-7447/468115 Fri, 17 Dec 2021 05:18:02 +0000 https://livehalchal.com/?p=468115 देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है. बड़ी बात यह है कि देश में अब ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7 हजार 447 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 391 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के …]]>

देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है. बड़ी बात यह है कि देश में अब ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7 हजार 447 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 391 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 88 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक 4 लाख 76 हजार 869 की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 86 हजार 415 है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 76 हजार 869 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 7886 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 41 लाख 62 हजार 765 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अबतक 135 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 135 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 70 लाख 46 हजार 805 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 135 करोड़ 99 लाख 96 हजार 267 डोज़ दी जा चुकी हैं.

देश में अबतक ओमिक्रोन के 88 केस दर्ज

गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली में नए संक्रमितों की पुष्टि के बाद देश में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या 88 हो गई है. कोरोना की हर लहर को सबसे ज्यादा झेलने वाला महाराष्ट्र ओमिक्रोन से भी सबसे ज्यादा परेशान है. महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 32 केस, राजस्थान में 17 केस, दिल्ली में 10 केस, केरल में 5 केस, गुजरात में 5 केस, कर्नाटक में 8 केस, तेलंगाना में 7 केस, पश्चिम बंगाल में 1 केस, आंध्र प्रदेश में 1 केस, तमिलनाडु में 1 केस और चंडीगढ़ में 1 केस सामने आ चुके हैं.

]]>