बीते 24 घंटे में 8600 मामले मिले – Live Halchal

बीते 24 घंटे में 8600 मामले मिले, 9 माह बाद एक दिन में 100 से कम लोगों की मौत
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में महज 8,635 नए मामले सामने आए। इस दौरान 13, 423 मरीज ठीक हुए और 94 लोगों की मौत हो गई। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में छह लाख 59 हजार 422 सैंपल टेस्ट हुए। आठ महीने बाद एक दिन में इतने कम मामले सामने आए हैं। वहीं नौ महीने बाद एक दिन में 100 लोगों से कम लोगों की मौत हुई है। 10 सितंबर 2020 को एक दिन में सबसे ज्यादा 95,735 मामले सामने आए थे।

देश में अब तक कोरोना के कुल एक करोड़ सात लाख 66 हजार 245 मामले सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। देश में एक्टिव केस एक लाख 63 हजार 353 है, जो कुल मामलों का 1.52 फीसद है। अब तक एक लाख 54 हजार 486 मरीजों की मौत हो गई है, जो कुल मामलों का 1.43 फीसद है। अब तक कुल एक करोड़ चार लाख 48 हजार 406 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, जो कुल मामलों 97.05 फीसद है। अब तक कुल 19 करोड़ 77 लाख 52 हजार 057 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 27, केरल में 17, तमिलनाडु में सात, पश्चिम बंगाल में छह, छत्तीसगढ़ में पांच, उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में चार और दिल्ली, कर्नाटक और पुदुचेरी में तीन-तीन लोगों मौत हुई है।

अब तक 39 लाख लोगों का टीकाकरण

देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण जारी है। 16 जनवरी को इसकी शुरुआत हुई थी। पिछले महीने की शुरुआत में दो टीकों को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 39 लाख 50 हजार 156 लोगों का टीकाकरण हो गया है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशिल्ड और पूरी तरह से स्वदेशी वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सीन है।