बीते 24 घंटे में फिर सामने आए 18 हजार से अधिक केस – Live Halchal

बीते 24 घंटे में फिर सामने आए 18 हजार से अधिक केस, 100 लोगों की मौत
देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसारने लगा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 18 हजार 711 नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान 100 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 14 हजार 392 मरीज संक्रमण से ठीक हुए। वहीं सात लाख 37 हजार 830 सैंपल टेस्ट हुए। लगातार दूसरे दिन 18 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के एक करोड़ 12लाख 10 हजार 799 मामले समाने आ गए हैं। वहीं  एक लाख 57 हजार 756 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस बढ़कर एक लाख 84 हजार 523 हो गया है। एक करोड़ आठ लाख 68 हजार 520 मरीज ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का  1.65 फीसद है। वहीं रिकवरी रेट कुल मामलों का 96.95 फीसद है। डेथ रेट 1.41 फीसद है।  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक देशभर में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक कुल 22 करोड़ 14 लाख 30 हजार 507 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। वहीं अब तक कुल दो करोड़ नौ लाख 22 हजार 344 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

छह राज्यों में तेजी से बढ़ रहे मामले

भारत सरकार के अनुसार राजस्थान, उत्तर प्रदेश , चंडीगढ़, उत्तराखंड, गोवा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, सिक्किम, लक्षद्वीप, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड,दमन एंड दिउ, दादरा और नागर हवेली, त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोना से कोई मैत नहीं हुई है। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।  पिछले 24 घंटों में सामने आए 18,711 नए मामलों में 84.71 फीसद मामले इन राज्यों में सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में 90 हजार से अधिक सक्रिय मामले

सक्रिय मामलों में लगातार ब़़ढोतरी हो रही है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 94,115 सक्रिय मामले हैं। जबकि, पंजाब में भी इनकी संख्या पांच हजार को पार करते हुए 7164 पर पहुंच गई है। केरल में शनिवार को 2,791 नए मामले सामने आए और 16 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,517 लोग पूरी तरह से संक्रमण मुक्त भी हुए। राज्य में अब तक कुल 10.75 लाख संक्रमित पाए जा चुके हैं और 4,287 लोगों की जान भी जा चुकी है। तमिलनाडु में 562 नए मामले मिले हैं और चार लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंक़़डा 8.54 लाख और मृतकों की संख्या 12,517 हो गई है।