बीटरूट – Live Halchal

बीटरूट खाने से दूर भागते हैं बच्चे,तो आज ही बना लें इसके चिप्स
चुकंदर का अक्सर लोग सलाद या जूस के रूप में सेवन करते हैं लेकिन चुकंदर को चिप्स के रूप में भी खा सकते हैं। चुकंदर के चिप्स (Beetroot Chips) खाने में बेहद टेस्टी होते हैं और बच्चे भी इसे बड़े शौक से खाते हैं। इसे शाम में स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं जिसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है और इसे खाकर बच्चे बार-बार इसे खाने की जिद्द करेंगे।

बीटरूट जिसे चुकंदर भी कहा जाता है, एक पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है जो शरीर के लिए कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। चुकंदर में फाइबर, पोटेशियम, आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो खून की कमी, वजन घटाने, पाचन और दिल को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। चुकंदर का अक्सर लोग सलाद या जूस के रूप में सेवन करते हैं लेकिन चुकंदर को चिप्स के रूप में भी खा सकते हैं। चुकंदर के चिप्स खाने में बेहद टेस्टी होते हैं और बच्चे भी इसे बड़े शौक से खाते हैं। चुकंदर के चिप्स टेस्टी, हेल्दी और क्रंची स्नैक है, जो आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। चुकंदर की चिप्स बनाने का तरीका बहुत सरल है आइए जानते हैं इसके बारे में।

चुकंदर के चिप्स बनाने के लिए सामग्री

चुकंदर- 2-3
ऑलिव ऑयल- 2-3 टेबलस्पून
काला नमक- 1/2 टीस्पून
काली मिर्च- 1/2 टीस्पून
चाट मसाला- 1/2 टीस्पून

चुकंदर के चिप्स बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को अच्छे से धो लें और उसके दोनों सिरों को काट लें। अब छिलका हटा लें और चुकंदर को पतले स्लाइस में काटें।
अब चुकंदर के स्लाइस को एक बड़े बर्तन में पानी में डालकर अच्छे से धो लें, ताकि उसमें से अतिरिक्त स्टार्च निकल जाए।
अब इन स्लाइस को एक साफ कपड़े या किचन पेपर पर फैला कर अच्छी तरह से सुखा लें। चुकंदर जितना सूखा होगा, चिप्स उतने ही कुरकुरे बनेंगे।
अब एक बड़े बाउल में ऑलिव ऑयल डालें और उसमें काला नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें।
इसके बाद, चुकंदर के स्लाइस को इस मसाले वाले तेल में डालकर अच्छे से कोट कर लें ताकि हर स्लाइस पर मसाला अच्छे से चिपक जाएं।
अब ओवन को 180°C पर प्री-हीट करें।
अब बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाकर उस पर मसाले लगे चुकंदर के स्लाइस एक के बाद एक रखें।
ध्यान रखें कि स्लाइस एक-दूसरे के ऊपर न रखें, ताकि वे अच्छे से क्रिस्पी बन सकें।
चुकंदर के स्लाइस को ओवन में 25-30 मिनट तक बेक करें। बीच-बीच में एक बार चिप्स को पलट लें ताकि दोनों ओर से समान रूप से पक जाएं।
चुकंदर की चिप्स को आप एयर फ्राई या तल भी सकते हैं। इसे आप चाय, ग्रीन चटनी या अपनी पसंदीदा डिप के साथ सर्व करें।

वजन कम करने के साथ ही हार्टके लिए भी है लाभदायक बीटरूट सलाद, जाने इसके फायदे
चुकंदर बहुत ही फायदेमंद सब्जी है। इसे आप सलाद सूप टिक्की किसी भी रूप में खाएं सेहत को फायदा ही मिलता है। आज हम इससे बनाने वाले हैं एक हेल्दी एंड टेस्टी सलाद। इसे खाने से हार्ट रहता है हेल्दी। यहां तक कि इसे खाने से वजन भी आसानी से कम किया जा सकता है। आइए जानते है इसे बनाने का तरीका।

कम उम्र में ही लोग अब हार्ट, लीवर और किडनी से जुड़ी समस्याओं का शिकार होने लगे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजहें खराब लाइफस्टाइल और डाइट हैं। इन पर ध्यान देकर आप लंबे समय तक सेहतमंद रह सकते हैं। भोजन में प्रोटीन, फाइबर रिच चीज़ों को शामिल करें इससे हार्ट हेल्दी रहता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। चुकंदर एक बहुत ही फायदेमंद सब्जी है, लेकिन कई बार इसे ऐसे खाने का दिल नहीं करता, तो आज हम इससे एक सलाद बनाएंगे। जो टेस्टी होने के साथ बेहद हेल्दी भी है।

मोरक्कन बीटरूट सलाद की रेसिपी
सामग्री- दही- 1 कप, जीरा- 2 छोटे चम्मच दरदरा पिसा हुआ, लहसुन- 1-2 कलियां बारीक कटी हुई, नमक स्वादानुसार, कुटी हुई काली मिर्च स्वादानुसार, 2 चुकंदर कटे हुए, 250 ग्राम छोटे पालक के पत्ते, 7-10 पुदीने के पत्ते मोटे कटे हुए, 2 टेबलस्पून धनिया पत्ती कटी हुई, 1/2 कप विनेगर

बनाने का तरीका

ड्रेसिंग के लिए

एक बाउल में दही, जीरा और बारीक कटे लहसुन को एक साथ मिलाएं। फिर इसमें नमक व काली मिर्च डालें। ड्रेसिंग को एक या दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

एक दूसरे बाउल में सिरका डालें। चुकंदर को एक तरह के शेप में काटकर सिरके में मिक्स करें और टॉस करें और 10 मिनट के लिए रहने दें। इसके बाद सिरके से चुकंदर को निकाल लें।

एक दूसरे बाउल में चुकंदर के टुकड़े, पालक, कटा पुदीना और धनिया मिलाएं।

सर्व करने से पहले, सलाद के ऊपर ड्रेसिंग डालें।

मोरक्कन बीटरूट सलाद के फायदे

चुकंदर फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत होता है और इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, तो वेट लॉस में ये काफी हद तक मददगार हो सकता है। इसके अलावा ये फोलेट (विटामिन बी 9), मैंगनीज, पोटैशियम, आयरन और विटामिन सी जैसे और भी कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

रोजाना चुकंदर खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। जिससे हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।