बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह – Live Halchal

मै धीरेंद्र प्रताप सिंह के परिवार के साथ खड़ा हु : बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह
बलिया जिले दुर्जनपुर गांव में हुए हत्याकांड में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के परिवार की महिलाओं को लेकर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह शनिवार सुबह रेवती थाने पहुंच गए। विधायक के साथ आराधना सिंह पत्नी प्रयाग सिंह, आशा सिंह पत्नी राजेन्द्र सिंह, आशा प्रकाश सिंह पत्नी नरेंद्र प्रताप सिंह रहीं।

विधायक ने पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ से घायल महिलाओं का मेडिकल मुआयना कराने की मांग की। साथ ही इस पक्ष के लोगों की प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर बातचीत की। बातचीत के बाद विधायक पुलिस स्टेशन से बाहर निकले। उसके बाद घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों के नहीं होने की बात कहकर घायलों के साथ जिला अस्पताल रवाना हो गए।

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव के पंचायत भवन में गुरुवार को कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक हो रही थी। इसमें एसडीएम, सीओ, एसओ व अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे भी चले। इसमें छह लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में धीरेंद्र समेत आठ नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसडीएम, सीओ के अलावा मौके पर मौजूद 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

डीआईजी आजमगढ़ सुभाषचंद दुबे ने बताया कि सभी आरोपियों पर 75-75 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एनएसए, गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई होगी। आरोपियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। किसी तरह का कोई दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के भाई देवेंद्र प्रताप सिंह और नरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी नामजद थे। अज्ञात के रूप में दर्ज आपंच आरोपी हिरासत में हैं। इनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। धीरेंद्र समेत छह अन्य नामजद और अज्ञात 20 आरोपी फरार हैं। देवेंद्र को रेवती रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है।

बलिया काण्ड : धीरेंद्र सिंह ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह
बलिया जिले के दुर्जनपुर गांव में गुरुवार कोटा आवंटन के लिए बुलाई गई बैठक में गोली मारने से मौत के मामले में पक्ष और विपक्षी दलों की राजनीति तेज हो गई है।  बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कल भी बयान दिया था।

शुक्रवार को मुख्य आरोपी बीजेपी कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह को लेकर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बयान जारी किया है। जारी वीडियों में उन्होंने कहा कि धीरेंद्र सिंह अगर आत्मरक्षा में गोली नहीं चलाता तो उसके परिवार के दर्जनों लोग मारे जाते। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे पक्ष के कई लोग बुरी तरह घायल हैं, तो उनकी बात भी सुनी जानी चाहिए।

बीजेपी विधायक ने कहा कि अगर धीरेंद्र सिंह ने आत्मरक्षा में गोली नहीं चलाई होती तो उसके परिवार के दर्जनों लोग मारे जाते तब पुलिस प्रशासन इसे कैसे देखता। मेरा बैरिया की जनता से और प्रशासन से यही कहना है कि इस  घटना की निंदा की जानी चाहिए, लेकिन न्याय पक्ष को भी सामने रखना चाहिए।

जिसने जिस अंश में गलती की है, उसे सजा मिलनी चाहिए। अगर गोली किसी ने मारी है तो उसे भी दंड मिले। लेकिन जिन लोगों ने लाठी से डंडों से मारकर 6-6 लोगों को घायल किया है उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि जो घटना हुई है वह निंदनीय है, लेकिन पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है।

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए ही शस्त्र लाइसेंस मिलता है। अगर धीरेंद्र सिंह ने आत्मरक्षा में गोली चलाई है, तो गलत काम जरूर है। लेकिन उनके सामने मरने और मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। शायद इसी परिस्थिति में यह निर्णय लिया है। लेकिन हम इस निर्णय को अच्छा नहीं मानते हैं। जो घटना हुई है, उसके लिए हम दुख प्रकट करते हैं, लेकिन प्रशासन से आग्रह है कि वो दोनों पक्षों को देखे।

दरअसल, रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में गुरुवार को कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर हुए गोलीकांड में पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। घटना में मारपीट व गोली चलने से जयप्रकाश उर्फ गामा पाल की मौत हो गई थी।

मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित धीरेंद्र प्रताप सिंह के घर पर गुरुवार की देर रात छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान उसके घर पर हत्यारोपित के करीबी माने जाने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने तोड़फोड़ करने का पुलिस पर आरोप लगाया है।

बलिया के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने हाथरस काण्ड पार दिया नीचता वाला बयान
बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्हें कवि डॉ. कुमार विश्वास ने निशाने पर लिया है। कुमार विश्वास ने ट्वीट कर पूछा है कि क्या जिन बच्चियों के साथ दुष्कृत्य हुआ, उनके परिवार वालों ने बच्चियों को अच्छे संस्कार नहीं दिए? उन्होंने लिखा है कि बड़े से बड़ा पार्टी भक्त इन विधायक जी की जहालत को जस्टिफाई कर के बताए? कुतर्कों की और सोच की नीचता कहां तक है, पता तो चले? यानी जिन बच्चियों के साथ दुष्कृत्य हुआ, उनके परिवार वालों ने बच्चियों को अच्छे संस्कार नहीं दिए?

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को बयान दिया था कि संस्कार से दुष्कर्म रुक सकता है। शासन व तलवार से दुष्कर्म नहीं रुक सकते। उन्होंने कहा था कि माता-पिता अपनी जवान बेटी को सांस्कारिक वातावरण में रहने का तरीका सिखाएं।

आपको बता दें कि बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि हाथरस में दुष्कर्म नहीं हुआ था, इसकी पुष्टि लैब व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो गई है। युवती के साथ मारपीट हुई है व उसकी हत्या हुई है। यह निंदनीय घटना है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

उधर, जब कुमार विश्वास की टिप्पणी को लेकर विधायक सुरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे जो उचित लगा मैंने कहा। किसी की टिप्पणी या ट्वीट का मैं जवाब देना नहीं चाहता। बच्चे संस्कारित होंगे तो अपराध कम होंगे, यह सनातन धर्म की बहुत पुरानी सीख है।