बीजेपी में शामिल होते ही कांग्रेस पर बरसे जितिन प्रसाद कहा- अपनों के ही न आएं काम तो कैसी राजनीति… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 09 Jun 2021 09:27:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बीजेपी में शामिल होते ही कांग्रेस पर बरसे जितिन प्रसाद कहा- अपनों के ही न आएं काम तो कैसी राजनीति… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बीजेपी में शामिल होते ही कांग्रेस पर बरसे जितिन प्रसाद कहा- अपनों के ही न आएं काम तो कैसी राजनीति… https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%95/443551 Wed, 09 Jun 2021 09:27:17 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=443551 कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और उन्हें देशहित में काम करने वाला नेता बताया है। इसके साथ ही अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के अलावा अन्य सभी दल अब व्यक्ति या क्षेत्र विशेष के ही होकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि देशहित में यदि कोई पार्टी और नेता काम कर रहे हैं तो वे बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी हैं। जितिन प्रसाद ने कहा कि मेरा कांग्रेस पार्टी से तीन पीढ़ियों का साथ रहा है और लंबे मंथन के बाद मैं बीजेपी में आया हूं। सवाल यह नहीं है कि मैं किस दल को छोड़कर आ रहा हूं। सवाल यह है कि मैं किस दल में और क्यों जा रहा हूं। 

जितिन प्रसाद ने कहा कि मैंने देश भर में लोगों की राय को समझते हुए यह जाना है कि बीजेपी ही सही मायनों में संस्थागत दल है। जितिन प्रसाद ने कहा, ‘मैंने बीते 8 से 10 सालों में देश भर में घूमकर लोगों की राय लेकर यह जाना है कि यदि सही मायनों में कोई दल है तो वह भाजपा है। आज अन्य सभी दल व्यक्ति या फिर क्षेत्र विशेष के हो गए हैं। आज सीमाओं पर देश जिस तरह की चुनौती का सामना कर रहा है, उसमें बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी मजबूती के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि देशहित में यदि कोई नेता काम कर रहा है तो वह पीएम नरेंद्र मोदी हैं। वह नए भारत का जो निर्माण कर रहे हैं, उसमें मुझे भी शामिल होने का मौका मिल रहा है, वह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’

‘कांग्रेस में रहकर नहीं कर पा रहा था अपनों के लिए काम’
जितिन प्रसाद ने खुले तौर पर किसी पर हमला तो नहीं बोला, लेकिन इशारों में कांग्रेस में अपनी उपेक्षा का जिक्र जरूर किया। जितिन प्रसाद ने कहा, ‘मैं जिस दल में था, वहां मुझे महसूस होने लगा था कि यदि आप अपने लोगों के हितों की रक्षा नहीं कर सकते तो फिर राजनीति में रहने का ही क्या औचित्य है। देश, प्रदेश या फिर जिला स्तर की बात हो, यदि आप अपने लोगों के लिए काम नहीं कर सकते तो फिर क्या फायदा है। मैं कांग्रेस पार्टी में यह काम नहीं कर पा रहा था।’ जितिन प्रसाद ने कहा कि मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहता हूं, मेरा काम बोलेगा। 

]]>