बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू गुप्ता ने दिया इस्तीफा – Live Halchal

बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू गुप्ता ने दिया इस्तीफा, अब क्या होगा भाजपा सरकार का लगाया उत्पीड़न का आरोप…
कई सालों से मंजू गुप्ता बीजेपी की अहम सदस्य बनकर काम कर रही थी, लेकिन 2018 साल के अतिंम कुछ दिनों के अंदर उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया। आपको बता दे कि बीजेपी ने डॉ. मंजू गुप्ता को जुलाई में महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया था। लेकिन उन्होंने 13 दिसंबर की शाम को इस्तीफा दे दिया।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद एक तरफ बीजेपी डैमेज कंट्रोल करने में जुटी हुई हैं तो वहीं बीजेपी के कुछ नेता अब पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। इस कड़ी में आगरा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ मंजू गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। कई सालों से बीजेपी से मंजू गुप्ता बीजेपी से जुड़ी रही। लेकिन अचानक इस्तीफे देने की खबर ने भारतीय जनता पार्टी महानदर संगठन में हड़कंप मचा दिया हैं। दरअसल, मंजू गुप्ता ने इस्तीफे के पीछे का कारण बताते हुए आगरा के ही पदाधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया हैं।

इस संबंध में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने इस्तीफे की बात को स्वीकार किया। मंजू गुप्ता ने बताया कि पिछले कई महीनों से आगरा के ही पदाधिकारी उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे है। मंजू ने बताया कि बहुत सहने की कोशिश की, लेकिन जब मानसिक दबाव बर्दाश्त नहीं हुआ तो मैनें पद से इस्तीफा देना ही बेहतर समझा। मंजू ने आगे बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को भेज दिया है। जल्द ही नेतृत्व से मिलकर सारी बात बताएंगी।

वहीं अगर बीजेपी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि उनका कोई मानसिक उत्पीड़न नहीं हो रहा था। वो अपने व्यवहार की वजह से काफी विवादों में थी। वे प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व की भी अवहेलना कर रही थीं। जिसके चलते कई बार शिकायत भी की गई। इस्तीफे की बात पर महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा कि महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा सौंपा है। उनका इस्तीफा और रिपोर्ट नेतृत्व को भेज दी जाएगी। फैसला नेतृत्व को ही करना है।

बॉलीवुड का इकलौता ऐसा एक्टर जो चीते से कर चूका हैं हकीकत में मुकाबला, जानकर दांतों तले ऊँगली दबा लेगे

बात अगर मंजू गुप्ता के कार्यकाल की करें, तो वह कई पदों पर कार्य चुकी हैं। साल 2011 में वह महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष रह चुकी हैं। 2014 में बीजेपी की महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। यही नहीं, मंजू गुप्ता बीजेपी के बेटी बचाओ अभियान प्रदेश सह संयोजक रहीं और उन्हें जुलाई 2018 में दोबारा से महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई।