बीजेपी के नए अध्यक्ष बनते ही मुख्यालय में जोरदार नारेबाजी के साथ मनाई गयी दिवाली – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 17 Jan 2020 05:19:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बीजेपी के नए अध्यक्ष बनते ही मुख्यालय में जोरदार नारेबाजी के साथ मनाई गयी दिवाली – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बीजेपी के नए अध्यक्ष बनते ही मुख्यालय में जोरदार नारेबाजी के साथ मनाई गयी दिवाली https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a5%87/308142 Fri, 17 Jan 2020 05:19:03 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=308142 देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के चलते पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दिनभर गहमागहमी रही। बंशीधर भगत के अध्यक्ष बनने का एलान होते ही कार्यकर्ताओं ने भगत व भाजपा के समर्थन में जोरदार नारेबाजी के बीच आतिशबाजी की। यही नहीं, जब भगत कार्यालय परिसर में आए तो उनके सामने चेहरा दिखाने की …]]>

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के चलते पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दिनभर गहमागहमी रही। बंशीधर भगत के अध्यक्ष बनने का एलान होते ही कार्यकर्ताओं ने भगत व भाजपा के समर्थन में जोरदार नारेबाजी के बीच आतिशबाजी की। यही नहीं, जब भगत कार्यालय परिसर में आए तो उनके सामने चेहरा दिखाने की होड़ भी खूब दिखी।

उधर, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर विमर्श किया। शाम को उन्होंने मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मुलाकात की। बलवीर रोड स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय का नजारा गुरुवार को सामान्य दिनों से अलग था।

यह स्वाभाविक भी था, क्योंकि पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष जो मिलने जा रहा था। इसी के दृष्टिगत सुबह से ही पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों के वहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जब भी कोई बड़ा नेता वहां पहुंचता, कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगते। दोपहर में चुनाव के सिलसिले में हुई बैठक के बाद जब केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुनराम मेघवाल ने बंशीधर भगत के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचन की घोषणा की तो पूरा कार्यालय परिसर नारेबाजी और आतिशबाजी से गूंज उठा।

इसके साथ ही नए अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देने का क्रम शुरू हो गया। इस दरम्यान अव्यवस्था भी नजर आई। इसी के चलते पहले कार्यालय परिसर में होने वाली केंद्रीय पर्यवेक्षक और नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता के कार्यक्रम को बाद में सभागार में करना पड़ा।

भट्ट ने भगत को सौंपा कार्यभार

प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद भगत को निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यालय में विधिवत कार्यभार सौंपा। साथ ही भगत को निरंतर सहयोग देने का भरोसा दिलाया। निवर्तमान अध्यक्ष भट्ट ने पार्टी की ओर से उन्हें मिला वाहन भी जमा कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनके प्रति आभार भी जताया।

देवभूमि में शिखर को छूएगी पार्टी

भाजपा पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि  पार्टी के संविधान के तहत लोकतांत्रिक प्रक्रिया से उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष का चुनाव हुआ है। नए अध्यक्ष बंशीधर भगत के नेतृत्व में देवभूमि में पार्टी शिखर को छुएगी।

अधिक सशक्त होगी भाजपा

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई व शुभकामनाएं। भगत के नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होगी।

जमीनी नेता हैं भगत

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के मुताबिक नए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के नेतृत्व में राज्य में भाजपा संगठन बुलंदियों की नई ऊंचाइयों को छुएगा। भगत जमीनी नेता हैं और वे बूथ से लेकर प्रांत तक पार्टी संगठन को सशक्त बनाएंगे।

सभी कार्यकर्ता देंगे सहयोग

भाजपा के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट के अनुसार, 2022 के विस चुनाव में प्रचंड बहुमत के लिए अब कमर कसनी है। इसके लिए नए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर उन्हें सहयोग देंगे।

 

]]>