बीएस करे ये काम – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 01 Nov 2017 12:22:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बीएस करे ये काम – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 LPG गैस सिलेंडर बुक करने पर हमेशा मिलेगी छूट, बीएस करे ये काम https://livehalchal.com/lpg-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%ae/88959 Wed, 01 Nov 2017 12:22:00 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=88959 अगर आप गैस बुकिंग के दौरान हमेशा छूट पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सिर्फ बुकिंग के दौरान भुगतान करने का तरीका बदलना होगा. भुगतान करने का तरीका बदलकर आप हर बार एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के दौरान छूट पा सकते हैं. ऐसे मिलेगी छट दरअसल कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने एक …]]>

अगर आप गैस बुकिंग के दौरान हमेशा छूट पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सिर्फ बुकिंग के दौरान भुगतान करने का तरीका बदलना होगा. भुगतान करने का तरीका बदलकर आप हर बार एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के दौरान छूट पा सकते हैं.

LPG गैस सिलेंडर बुक करने पर हमेशा मिलेगी छूट, बीएस करे ये काम ऐसे मिलेगी छट

दरअसल कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने एक स्कीम शुरू की है. इसके तहत अगर आप गैस बुकिंग करने के लिए कैशलेस लेनदेन करते हैं, तो आपको सीधे 5 रुपये की छूट मिलती है.

ऐसे मिलेगा फायदा

बिना सब्सि‍डी वाले सिलेंडर की कीमत में 93 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है. इसकी कीमत बढ़कर 742 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। अगर आप बुक‍िंग के दौरान कैशलेस पेमेंट करते हैं, तो आपको बिना किसी शर्त के सीधे 5 रुपये की छूट मिलेगी. इस तरह आपको 737 रुपये में एक सिलेंडर मिलेगा.

सब्स‍िडी वाले सिलेंडर पर भी है डिस्काउंट

वहीं, सब्स‍िडी वाले एलपीजी सिलेंडर पर भी आपको यह डिस्काउंट मिलेगा. मौजूदा समय में दिल्ली में एक सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की नई कीमत 495.69 रुपये है. लेकिन सिर्फ भुगतान का तरीका बदलकर आप इसमें भी 5 रुपये की छूट पा सकते हैं.

कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा दे रही सरकार

नवंबर में नोटबंदी की घोषणा करने के बाद से मोदी सरकार लगातार डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने में जुटी हुई है. इसके लिए वह आम आदमी को भी कई चीजों के लिए इंसेंटिव दे रही है. गैस सिलेंडर बुकिंग के दौरान मिलने वाला यह डिस्काउंट भी इसी के तहत दिया जा रहा है.

पेट्रोल-डीजल पर भी मिलता है डिस्काउंट

इसके अलावा पेट्रोल-डीजल भरने के दौरान भी आपको कैशलेस पेमेंट करने पर छूट मिलती है. कैशलेस लेनदेन से 0.75 फीसदी का डिस्‍काउंट मिलता है.

]]>