बीएसएफ – Live Halchal

भारतीय सीमा में बांग्लादेशी तस्करों ने बीएसएफ जवान पर किया हमला
अधिकारियों के मुताबिक धारदार हथियारों से लैस बांग्लादेशी तस्कर भारत में प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी करना चाहते थे। समूह में कुल 12 से 15 तस्कर शामिल थे।

भारतीय सीमा में घुसे बांग्लादेश के तस्करों ने एक बीएसएफ जवान पर हमला कर दिया। इसके बाद जब सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई, तो एक घुसपैठिया ढेर हो गया। बताया गया कि बांग्लादेशी तस्करों ने त्रिपुरा के सलपोकर के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ करने की कोशिश की थी।

अधिकारियों के मुताबिक धारदार हथियारों से लैस बांग्लादेशी तस्कर भारत में प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी करना चाहते थे। समूह में कुल 12 से 15 तस्कर शामिल थे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवान ने तस्करों को देखा तो अन्य जवानों को बुलाया। तभी एक जवान पर तस्करों ने हमला कर दिया। तस्करों ने बीएसएफ जवान को घेरकर उस पर तेज धार वाले हथियार से हमला किया और उसे पकड़ लिया। जिससे वह नीचे गिर गया।

इसके बाद अपनी जान बचाने के लिए जवान ने अपने सर्विस हथियार से दो राउंड फायरिंग की और इसके बाद अन्य बदमाश बांग्लादेश भाग गए। बताया गया कि इलाके की जांच करने पर एक बांग्लादेशी तस्कर मृत पाया गया। हाथापाई में बीएसएफ जवान की राइफल का बट क्षतिग्रस्त हो गया और उनके बाये हाथ पर कट, गर्दन पर चोट और अंदरूनी चोटें आईं। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

पहले भी एक बीएसएफ जवानों पर हमला कर चुके हैं तस्कर
अगस्त में भी बंगाल के मालदा जिले में सीमा के पास तस्करों ने बीएसएफ के जवानों पर हमला बोल दिया था। जवानों ने जवाबी कार्रवाई में एक बांग्लादेशी तस्कर को ढेर कर दिया था। मध्यरात्रि के समय जवान ने भारत की तरफ से बांग्लादेश की ओर सिर पर सामान लादकर ले जा रहे पांच- छह बदमाशों की आवाजाही देखी।

जवान ने पीछा कर बदमाशों को रूकने के लिए ललकारा था। लेकिन बदमाशों ने चुनौती को नजरअंदाज किया और इसी बीच सरकंडा घास में छिपे पांच- छह बदमाशों के एक अन्य समूह ने जवान पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। अपनी जान को खतरा देख जवान ने आत्मरक्षा में बांग्लादेशी तस्करों की तरफ एक राउंड फायर किया था।

पंजाब बॉर्डर पर नशा तस्करी की कोशिश नाकाम, पाकिस्तान से भेजी गई हेरोइन बीएसएफ ने पकड़ी
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तरफ से की जा रही हेरोइन की तस्करी को बीएसएफ के जवानों ने नाकाम किया है। पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ ने ड्रोन के जरिए भेजी गई 500 हेरोइन बरामद की है।

फिरोजपुर के साथ लगती पाकिस्तानी सीमा पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने नशा तस्करों के नापाक इरादों पर पानी फेरा है। बीएसएफ के जवानों ने एक बार फिर से बदमाशों की नशा तस्करी की कोशिश को नाकाम किया है। बीएसएफ ने दोनों देशों की सीमा पर दुश्मन देश से लाई गई हेरोइन को जब्त किया है।

बीएसएफ ने फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव माछीवाड़ा ब्लॉक ममदोट में हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया है। उक्त पैकेट में 500 ग्राम हेरोइन पाई गई है। यह पैकेट पाकिस्तान ड्रोन ने शनिवार रात को भारतीय सीमा से लगते गांव माछीवाड़ा के गांव में फेंका गया था। हालांकि अभी तक किसी भी नशा तस्कर ने इस हेरोइन के पैकेट को सीमा से उठाया नहीं था कि इससे पहले ही बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन के दौरान पैकेट को अपने कब्जे में लिया है।

रविवार सुबह बीएसएफ के जवानों ने सीमा पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उक्त पैकेट को बरामद किया है। पैकेट पीली टेप से लिपटा था और लाल रंग की चमकीली टेप लगाई हुई थी ताकि ड्रोन से आसमान से फेंका गया पैकेट बरामद करने वाले व्यक्ति को इसके बारे में आसानी से पता चल सके। हालांकि अभी भी सीमा पर जवानों की तरफ से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से हर बार नशा तस्करी की लगातार कोशिशें की जाती हैं, लेकिन दोनों देशों की सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान अपनी सक्रियता दिखाते हुए नशा तस्करों के इरादों को नाकाम कर रहे हैं। बीएसएफ की तरफ से कई बार पाकिस्तानी ड्रोन को भी मार गिराया जा चुका है।

फिरोजपुर सीमा पर बीएसएफ ने संदिग्ध नशीले पदार्थों के साथ दो लोगों को पकड़ा
फिरोजपुर के चांदीवाला गांव के निवासी आरोपी लगभग 27 और 50 वर्ष की उम्र के हैं। तलाशी के दौरान जवानों ने ट्रैक्टर के हुड की जेब में छुपाए गए संदिग्ध नशीले पदार्थों के दो पैकेट (कुल एक किलो वजन) और 3 मोबाइल फोन बरामद किए।

बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग को रविवार रात को फिरोजपुर जिले के सीमावर्ती इलाके में एक खेत में हेरोइन की खेप मिलने की सूचना मिली थी। इससे पहले कि बीएसएफ के जवान मौके पर पहुंच पाते, ट्रैक्टर चला रहे दो व्यक्तियों ने खेप को वहां से उठा लिया। रात लगभग 11:30 बजे जब वे भानेवाला गांव के पास जा रहे थे तो बीएसएफ जवानों ने उन्हें रोक लिया।

फिरोजपुर के चांदीवाला गांव के निवासी लगभग 27 और 50 वर्ष की उम्र के व्यक्तियों से पूछताछ की गई। उनकी और उनके ट्रैक्टर की गहनता से तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान जवानों ने ट्रैक्टर के हुड की जेब में छुपाए गए संदिग्ध नशीले पदार्थों के दो पैकेट (कुल एक किलो वजन) और 3 मोबाइल फोन बरामद किए। इसके बाद, पकड़े गए व्यक्तियों, ट्रैक्टर और संदिग्ध नशीले पदार्थों को आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।

बीएसएफ एसआई एवं कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से ग्रुप बी एवं ग्रुप सी के तहत सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं हेड कॉन्स्टेबल (Head Constable) एवं कॉन्स्टेबल के 162 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे अभ्यर्थी जो इन पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 1 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। फर्म भरने से पहले उम्मीदवार पात्रता एवं मापदंड की जांच अवश्य कर लें।

क्या है योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार 10+2/ मैट्रिकुलेशन/ 10वीं के साथ संबंधित क्षेत्र/ ट्रेड में आईटीआई/ डिप्लोमा किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 20/ 22 एवं अधिकतम आयु 22/ 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। पात्रता की विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन
इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित Apply Here लिंक पर क्लिक करें।
अब आप यहां स्टेप बाई स्टेप सभी जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (ग्रुप बी) के उम्मीदवारों को 200 रुपये और जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (ग्रुप सी) वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं ईएसएम वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

पंजाब: बीएसएफ को हरदो रतन गांव से मिला 520 ग्राम वजन के संदिग्ध हेरोइन का पैकेट
पंजाब में बॉर्डर वाले इलाकों में हेरोइन के पैकेट मिलने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस कड़ी में अमृतसर में बीएसएफ ने 520 ग्राम वजन के संदिग्ध हेरोइन का एक पैकेट मिला है।

पंजाब के अमृतसर में बीएसएफ ने हरदो रतन गांव से 520 ग्राम वजन के संदिग्ध हेरोइन के एक पैकेट के साथ एक ड्रोन बरामद किया। नशीला पदार्थ पारदर्शी चिपकने वाली टेप से लपेटा हुआ था और पैकेट से एक स्टील की अंगूठी भी जुड़ी हुई मिली। बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक: बीएसएफ पीआरओ पंजाब फ्रंटियर के रूप में की गई है।

वहीं, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया। 10 मई को बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा से एक घुसपैठिए को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। 11 मई को, व्यक्ति को मानवीय आधार पर पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया।