बीएचयू – Live Halchal

आंखों में गंभीर चोट वाले मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज, बीएचयू में बनेगा आप्थेलमिक पॉली ट्रॉमा नोडल सेंटर
आईएमएस बीएचयू में आप्थेलमिक पॉली ट्रॉमा नोडल सेंटर स्थापित किया जाएगा। साथ ही फेलोशिप कोर्स की भी शुरुआत की जाएगी। नेत्र रोग विभाग की ओर से दो दिवसीय सम्मेलन काशी ओफ्थाल ट्रॉमाकान 2024 के दौरान आए इस प्रस्ताव के बाद आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने सहमति जताते हुए इस दिशा में जल्द से जल्द कार्यवाही शुरू करने की घोषणा की।

इसके बन जाने से आंखों में गंभीर चोट वाले मरीजों का बेहतर उपचार हो सकेगा। बीएचयू क्षेत्रीय नेत्र संस्थान और अखिल भारतीय नेत्र चोट संघ (ओक्यूलर ट्रॉमा सोसाइटी ऑफ इंडिया) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय आयोजन में नेत्र रोग विशेषज्ञों ने नेत्र चोटों के प्रबंधन और बचाव पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्य अतिथि इंटरनेशनल ओक्यूलर ट्रॉमा सोसाइटी के सचिव प्रो. रुपेश अग्रवाल ने बीएचयू में नेत्र चोटों के लिए एक आप्थेलमिक पॉली ट्रॉमा नोडल सेंटर (आंख के साथ-साथ शरीर के कई अंगों में चोट का उपचार वाला सेंटर) की स्थापना करने की बात कही। उनके इसी प्रस्ताव पर आईएमएस निदेशक ने अपनी सहमति जताई। इस दौरान बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो सौरभ सिंह ने भी सेंटर के संचालन में हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर आंख में चोट वाले मरीजों का बेहतर उपचार और देखभाल हो सकेगा।

बीएचयू नेत्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. आरपी मौर्या को नोडल सेंटर का प्रभारी बनाने की बात भी कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों ने रखी। नेपाल में नेत्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रोहित शिजू ने जानवरों (कुत्ता, भालू, गाय आदि) से होने वाली नेत्र चोटों के प्रबंधन पर चर्चा की। सम्मेलन के दौरान नेत्र चोटों के प्रबंधन और बचाव से संबंधित कुल 92 शोध पत्र पढ़े गए। नेत्र चोट संबंधी अन्य विषयों पर 12 सत्रों में 42 व्याख्यान भी हुए। कार्यक्रम में प्रो. वीपी सिंह, प्रो. एके ग्रोवर, प्रो. एस. नटराजन ने भाग लिया।

BHU : 56 स्पेशल कोर्स का बुलेटिन जारी, 21 दिसंबर तक मौका, 300 से 600 रुपये होगी फीस
बीएचयू में पीजी डिप्लोमा और स्पेशल कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 2024-25 के लिए 56 स्पेशल कोर्स का एक ऑनलाइन लिंक विश्वविद्यालय की ओर से जारी कर दिया गया है। इसमें छात्र 21 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नियमानुसार 300 से 600 रुपये की फीस भी देनी होगी।

डिप्लोमा और स्पेशल कोर्स का बुलेटिन वेबसाइट पर जारी किया गया है। जनरल केटेगरी के अभ्यर्थियों को एक विषय के 600 और एससी-एसटी के लिए 300 रुपये देने होंगे। अभ्यर्थी को दूसरे कोर्स में आवेदन के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी में 400 और बाकी को 200 देने होंगे। हालांकि, अभी इस कोर्स में आवेदन नहीं शुरू हो सका है।

एडमिशन पोर्टल बीएचयू ऑनलाइन पर स्पेशल कोर्स में सूचना को फ्लैश कर दिया है। हर साल 60 या इससे ज्यादा डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन होते थे, लेकिन इस साल छह से ज्यादा कोर्स को बंद करने के बाद अब 56 कोर्स बचे हैं। बीएचयू पीजी डिप्लोमा कोर्स को लेकर छात्रों को लंबे समय से इंतजार था।

जिन छात्र या छात्राओं का रेगुलर कोर्स में एडमिशन नहीं हो पाया था, वे कैंपस में फिर से डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स की क्लास कर सकते हैं। इसमें छह महीने से लेकर एक साल और दो-दो साल के डिप्लोमा कोर्स हैं।

दीक्षांत समारोह के लिए 3 हजार ऑनलाइन पंजीकरण
बीएचयू में 104वां दीक्षांत समारोह 14 दिसंबर को मनाया जाएगा। परीक्षा विभाग की ओर से पदक, उपाधि पाने वालों की सूची तैयार करवाई जा रही है। वहीं, समारोह का साक्षी बनने को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह दिख रहा है।

समारोह के लिए बने पोर्टल पर तीन हजार ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। स्वतंत्रता भवन में होने वाले आयोजन में मुख्य समारोह मनाया जाएगा जबकि भवन के बाहर हॉल में लाइव प्रसारण की तैयारी है। ताकि छात्र-छात्राएं हॉल से भी इसे देख सके। परीक्षा विभाग की ओर से स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी सहित अन्य पाठ्यक्रमों में जिसके परिणाम आते जा रहे हैं, उसके अनुसार मेधावियों की सूची बनाई जा रही है।

वहीं, परीक्षा विभाग की बैठक में 500 विद्यार्थियों को पदक, 16 हजार को उपाधियां देने का फैसला लिया गया। जो छात्र समारोह में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए परीक्षा विभाग की ओर से पोर्टल पर एक नामांकन फार्म भरवाने की व्यवस्था नवंबर से शुरू की गई है। देश में विभिन्न जगहों पर रहने वाले छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। हालांकि आयोजन में 22 दिन बचे हैं, लेकिन जिस तरह से तीन हजार छात्रों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है, उससे यही लग रहा है कि इस बार छात्र-छात्राओं की अच्छी उपस्थिति देखने को मिल सकती है।

बोले अधिकारी
परीक्षा विभाग की ओर से पदक, उपाधि पाने वालों की सूची बनाने का काम चल रहा है। पाठ्यक्रमवार फाइनल सूची दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी करने की तैयारी है। अब तक तीन हजार छात्रों ने ऑनलाइन नामांकन कर लिया है। पदक पाने वालों को समय से सूचना भेज दी जाएगी। – प्रो. एनके मिश्रा, परीक्षा नियंता

74.40 लाख से खरीदे नौ जेनरेटर, सालभर में 10 घंटे भी नहीं चले; बीएचयू की कैग रिपोर्ट में हुआ खुलासा
बीएचयू में तीन विभागों में 74.40 लाख रुपये की लागत से तीन साल में 9 जेनरेटर खरीदे गए। ये जेनरेटर कुल मिलाकर हर साल 10 घंटे भी नहीं चले। कैग टीम ने अपनी ऑडिट में इसका खुलासा किया है।

भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग के प्रधान निदेशक लेखा परीक्षा लखनऊ कार्यालय की ओर से जनवरी 2024 में शिक्षा मंत्रालय को भेजी गई ऑडिट रिपोर्ट में बीएचूय की खरीदारी का मूल्यांकन का जिक्र किया है। ऑडिट के समय लेखा परीक्षण में पाया गया कि 2019-20 से 2021-22 के दौरान तीन विभागों में जनरेटर खरीदे गए।

यह देखा गया कि इन जनरेटरों को इन वर्षों के दौरान थोड़े समय की बिजली कटौती के मामले में 10.42 घंटे बिजली की आवश्यकता को पूरा करने के लिए नहीं बल्कि केवल रखरखाव के उद्देश्य से चलाया गया। लेखा विभाग ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है कि विश्वविद्यालय में 18 हजार केवीए का बिजली कनेक्शन है। इसके लिए विश्वविद्यालय सुरक्षात्मक भार के लिए हर साल 7.78 करोड़ रुपये का शुल्क भी दे रहा है।

इसके अलावा थोड़े समय के लिए विद्युत व्यवधान की स्थिति में कंप्यूटरों के कामकाज के लिए हर विभाग में यूपीएस तथा यूनीलाइन यूपीएस भी उपलब्ध हैं। इन सबके होते हुए जेनरेटर की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए खरीदे गए सभी जनरेटर पिछले तीन वर्षों से बेकार पड़े हैं।

विभागों से मिला अलग-अलग जवाब
ऑडिट में आपत्ति के बारे में विभागों की ओर से अलग-अलग जवाब भी दिया गया है। कृषि विज्ञान संस्थान की ओर से जवाब दिया गया है कि संस्थान के विभिन्न स्थानों पर बार-बार बिजली खराब होने की शिकायत को देखते हुए तत्कालीन अधिकारियों द्वारा महसूस की गई आवश्यकताओं के आधार पर जनरेटर खरीदा गया था। सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर में स्थापित उपकरणों की सुरक्षा के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति की आवश्यकता होती है। इसलिए जनरेटर का बैकअप रखा गया है।

रसायन विज्ञान विभाग की ओर से जो जवाब मिला, वह यह कि जेनरेटर एक स्टैंडबाय सुविधा के रूप में काम करते हैं, जिससे निर्बाध कामकाज सुनिश्चित होता है। हालांकि इन जवाबों पर ऑडिट करने वाली टीम ने कहा कि ये जवाब स्वीकार्य नहीं हैं। क्योंकि जनरेटर विश्वविद्यालय की किसी भी बिजली आवश्यकता के लिए नहीं चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा, तथ्य यह है कि पिछले तीन वर्षों के दौरान बिजली कटौती का कोई अवसर नहीं था, जिसके लिए जनरेटर का उपयोग करना जरूरी हो।

किन-किन विभागों में खरीदे गए जेनरेटर
सेंटर फार जेनेटिक डिसआर्डर्स
डेयरी साइंस एंड फूड टेक्नोलॉजी
सामाजिक विज्ञान संकाय
छात्र स्वास्थ्य संकुल
राजीव गांधी साउथ कैंपस बरकछा
कृषि विज्ञान, जियोग्राफी, जियोफिजिक्स डिपार्टमेंट
विज्ञान संस्थान लेक्चर थियेटर काॅम्पलेक्स, सेमिनार हाल
कंप्यूटर डिस्कवरी सेंटर
केमिस्ट्री डिपार्टमेंट

वाराणसी: बीएचयू में दीवारों पर पोस्टर चस्पाकर नियुक्तियों पर उठाया सवाल
बीएचयू में दीवारों पर पोस्टर चस्पा कर नियुक्तियों पर सवाल उठाया गया है। जगह- जगह लगाए गए पोस्टर में शिक्षकों, कर्मचारियों की नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का जिक्र किया गया है।

बीएचयू कैंपस में रविवार को जगह-जगह पोस्टर चस्पाकर विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में नियुक्तियों पर सवाल उठाया गया है। सामाजिक विज्ञान संकाय, हिंदी भवन सहित कैंपस में कई जगहों पर लगे पोस्टर के माध्यम से शिक्षकों, कर्मचारियों की नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का जिक्र करते हुए कुलपति, शिक्षा मंत्रालय से संज्ञान लेने की मांग की गई है।

विश्वविद्यालय में रविवार को देर शाम बीस से अधिक जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें एक पूर्व कुलपति, एक पूर्व प्राचार्य के साथ ही एक प्रोफेसर की तस्वीर भी है। पोस्टर में विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध डीएवीपीजी कॉलेज, आर्य महिला पीजी कॉलेज, वसंता कॉलेज का नाम लिखा है।

इस बारे में बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टर चस्पा करवाए जाने की जानकारी मिलने के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम को भेजा गया। जिन जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं, उसके आसपास लगे सीसीटीवी को खंगलवाया जा रहा है। जिससे कि ऐसा करने वालों की पहचान हो सके।

बीएचयू में स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन भी स्टूडेंट्स ने सीयूईटी यूजी 2024 में भाग लिया है वे बीएचयू में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2024 निर्धारित है। इस वर्ष बीएचयू एवं इससे संबद्ध कॉलेजों में कुल 8894 रिक्त सीटों पर यूजी पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की सोच रहे विद्यार्थियों के लिए खशखबरी है। बीएचयू की ओर से सत्र 2024-25 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन भी छात्रों ने सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा में भाग लिया था वे बीएचयू में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण करने की लास्ट डेट 5 अगस्त 2024 तय की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

कहां से कर सकते हैं अप्लाई
अभ्यर्थी पंजीकरण करने के लिए बीएचयू की ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in या डायरेक्ट पोर्टल bhucuet.samarth.edu.in/index.php पर जाकर पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक मांगी गई डिटेल भरें। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट यूजी (CUET UG) 2024 रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना सब्जेक्ट चुनकर एवं निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं। सीट आवंटित होने के बाद अभ्यर्थी को तय तिथियों में प्रक्रिया को पूर्ण करके प्रवेश प्राप्त करना होगा।

BHU UG Admission 2024 Application Form- डायरेक्ट लिंक
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

8894 रिक्त सीटों पर होना है प्रवेश
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, कैम्पस में स्थित महिला विश्वविद्यालय और इससे सम्बद्ध कॉलेजों में स्नातक स्तरीय कोर्सेज के लिए कुल 8894 रिक्त सीटों पर स्टूडेंट्स को प्रवेश प्रदान किया जाएगा। प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को तय तिथियों में आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना आवश्यक है तभी वे आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। फीस कॉलेज/ पाठ्यक्रम/ फीस आदि की विस्तृत जानकारी के लिए स्टूडेंट्स नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।