बिहार स्टाफ नर्स – Live Halchal

बिहार स्टाफ नर्स के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, बिना नर्सिंग रजिस्ट्रेशन भी कर सकेंगे अप्लाई
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्टाफ नर्स के 11,389 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 23/2025 के तहत आवेदन प्रक्रिया में अहम बदलाव किए हैं। आयोग ने जारी अधिसूचना में बताया कि कुछ संशोधन करते हुए आवेदन की अंतिम तिथि अब 13 जून 2025 तक बढ़ा दी गई है। यह निर्णय न्यायालय के आदेश और स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निर्देशों के आधार पर लिया गया है।

13 जून 2025 तक करें आवेदन
पहले स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मई 2025 निर्धारित की गई थी। लेकिन अब आयोग ने उम्मीदवारों को और समय देते हुए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 07 जून 2025 से 13 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस दौरान अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

संशोधित पात्रता शर्तें
आयोग द्वारा संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार अब अभ्यर्थी बिना भारतीय नर्सिंग काउंसिल की उपयुक्तता (Suitability Certificate) और बिहार नर्सिंग काउंसिल से निबंधन प्रमाण-पत्र के भी आवेदन कर सकते हैं। पहले जहां न्यूनतम आयु की गणना की तिथि 01.08.2024 तय थी, अब इसे बदलकर 01.08.2025 कर दिया गया है।

वेतनमान
इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को अपुनरीक्षित वेतनमान 9300-34800 रुपये और ग्रेड पे 4600 रुपये दिया जाएगा। वहीं, सातवें वेतन आयोग के तहत यह वेतन वेतन स्तर-7 में शामिल है।

आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क के अनुसार, अनारक्षित, ओबीसी, ईबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवार तथा बिहार के बाहर के सभी आवेदकों को 600 रुपये जमा करना होगा, जबकि बिहार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in या संबंधित पोर्टल पर जाएं।
होमपेज पर “स्टाफ नर्स भर्ती 2025” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
नया पंजीकरण (New Registration) करें और आवश्यक व्यक्तिगत व शैक्षिक जानकारी भरें।
अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, योग्यता प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।
आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/UPI) से जमा करें।
अब आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें और भविष्य के उपयोग के लिए अपने पास रख लें।