बिहार सरकार का नया आदेश – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 28 Dec 2021 09:30:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बिहार सरकार का नया आदेश – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिहार सरकार का नया आदेश, स्‍कूल के नोटिस बोर्ड पर लगेगी टीचर की रंगीन फोटो https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a5%8d/469278 Tue, 28 Dec 2021 09:30:07 +0000 https://livehalchal.com/?p=469278 इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सभी प्रारंभिक विद्यालय (कक्षा एक से आठ) 29 दिसंबर तक तथा सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय उक्त निर्देश के आलोक में कार्रवाई कर विभाग को रिपोर्ट हर हाल में …]]>

इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सभी प्रारंभिक विद्यालय (कक्षा एक से आठ) 29 दिसंबर तक तथा सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय उक्त निर्देश के आलोक में कार्रवाई कर विभाग को रिपोर्ट हर हाल में भेज दें।

मंत्री बोले-शिक्षा को संस्कार और रोजगार से जोड़ने की जरूरत

शिक्षा को रोजगार व संस्कार के साथ जोड़ने की जरूरत है। बच्चों को स्किन और व्यवहारिक शिक्षा सिखाई जानी चाहिए। सोमवार को आचार्य सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल के वार्षिक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के लघु सिंचाई एवं एससी एसटी कल्याण मंत्री संतोष सुमन ने ये बातें कही। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. बीके सुदर्शन ने अतिथियों का स्वागत किया तथा उसे शॉल पटका के साथ आचार्य द्वारा रचित श्रेष्ठ ग्रंथ समर्पित किया। संस्था के संस्थापक आचार्य सुदर्शन ने अपने संदेश में कहा कि बच्चों को स्वयं पढने दें। उन्हें जिज्ञासु बनाएं। मौके पर प्राचार्य ओपी सिंह, वकील ऋतुराज व विनय सिन्हा मौजूद थे।

बिहार के स्‍कूलों में शिक्षकों की पूरे दिन उपस्थिति सुनिश्चित करने के मकसद से सरकार ने उनकी तस्‍वीर स्‍कूल के सूचना पट्ट पर लगवाने का फैसला किया है।प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक सभी विद्यालयों के सूचना पट्ट पर वहां के शिक्षकों की रंगीन तस्वीर लगेगी। तस्वीर के साथ ही उनके नाम, पदनाम और उनका मोबाइल नंबर भी लिखा होगा। ताकि छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावक अपने शिक्षकों को पहचान सकें। साथ ही शिक्षकों की विद्यालयों में नियमित रूप से पूरे दिन की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।

]]>