बिहार में JDU नेता की हत्‍या के बाद मामले में आया नया मोड़ – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 24 Feb 2022 09:43:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बिहार में JDU नेता की हत्‍या के बाद मामले में आया नया मोड़ – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिहार में JDU नेता की हत्‍या के बाद मामले में आया नया मोड़, प्रताड़ना वाला वीडियो वायरल https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-jdu-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95/477345 Thu, 24 Feb 2022 09:43:42 +0000 https://livehalchal.com/?p=477345 पटना, बिहार के समस्तीपुर में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता खलील आलम रिजवी (34 वर्ष) की हत्‍या के मामले में नए तथ्‍य सामने आए हैं। अब एक वीडियाे वायरल हुआ है, जिसमें हत्‍या के शिकार जेडीयू नेता को बीफ खाने को लेकर प्रताडि़त करते दिखाया गया है। हालांकि, पुलिस इस वीडियो को सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने …]]>

पटना, बिहार के समस्तीपुर में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता खलील आलम रिजवी (34 वर्ष) की हत्‍या के मामले में नए तथ्‍य सामने आए हैं। अब एक वीडियाे वायरल हुआ है, जिसमें हत्‍या के शिकार जेडीयू नेता को बीफ खाने को लेकर प्रताडि़त करते दिखाया गया है। हालांकि, पुलिस इस वीडियो को सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश मान रही है। पुलिस के अनुसार पड़ताल जारी है। अभी तक उपलब्‍ध जानकारी के अनुसार मामला फिरौती के लिए अपहरण व हत्‍या का है। इस बीच घटना को लेकर राजनीति भी गरमाती दिख रही है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने वायरल वीडियो को ट्वीट कर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर हमला किया है।

हत्‍या के पहले मांगी गई थी फिरौती

बीते शुक्रवार की देर रात पुलिस ने समस्‍तीपुर स्थित मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा पंचायत अंतर्गत हुरहिया गांव निवासी जेडीयू नेता खलील आलम रिजवी का अधजला शव कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में बूढ़ी गंडक नदी के किनारे बरामद किया था। मृतक के भाई रिज्जू ने बताया था कि खलील की हत्‍या के पहले उन्‍हें अगवा कर 3.75 लाख रूपये फिरौती मांगी गई थी। तब स्वजनों ने बताया था कि वे 16 फरवरी को सुबह घर से निकले तो अपराधियों ने उनका फिरौती के लिए अपहरण कर बाद में हत्या कर दी।

हत्‍या के पहले बना लिया था वीडियो

घटना व वायरल वीडियो के मामले में समस्‍तीपुर के एसपी हृदयकांत ने माना कि वायरल वीडियो जेडीयू नेता का ही हत्‍या के पहले का है। एसपी के अनुसार हत्‍यारों ने इसे इस मकसद से बनाया था कि घटना के उद्भेदन के बाद इसे वायरल कर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ सकें। पुलिस ने वीडियो वायरल किए जाने के मामले में भी एफआइआर दर्ज कर ली है।

तेजस्‍वी ने नीतीश सरकार को घेरा

घटना के पीछे के कारणों की जांच जारी है और पुलिस ने अपनी बात भी रख दी है, लेकिन मामले पर राजनीति गरमाती दिख रही है। राष्‍ट्रीय जनता दल ने अपने आफ‍िशियल ट्वीटर हैंडल पर जेडीयू नेता की प्रताड़ना वाला वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि गाय के नाम पर बिहार में जबरन एक और इंसान की बलि ले ली गई। आरजेडी के अनुसार बिहार सरकार ने कानून-व्यवस्था को अपराधियों और माफिया के हाथों नीलाम कर दिया है। इस ट्वीट में नीतीश कुमार पर अपराध पर आपराधिक चुप्पी का आरोप लगाया गया है। इस ट्वीट को नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने भी शेयर किया है। इस मामले में अपने दूसरे ट्वीट में तेजस्‍वी यादव ने मुख्‍यमंत्री से पूछा है कि बिहार में लगातार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं? लोग कानून अपने हाथ में क्यों ले रहे हैं?

]]>