बिहार में कोरोना : 1 दिन में आए 2174 नए मामले राज्य में एक्टिव केस का आंकड़ा 9557 पंहुचा नितीश सरकार ने किया बड़ा एलान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 10 Apr 2021 09:57:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बिहार में कोरोना : 1 दिन में आए 2174 नए मामले राज्य में एक्टिव केस का आंकड़ा 9557 पंहुचा नितीश सरकार ने किया बड़ा एलान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिहार में कोरोना : 1 दिन में आए 2174 नए मामले राज्य में एक्टिव केस का आंकड़ा 9557 पंहुचा नितीश सरकार ने किया बड़ा एलान https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-1-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86/435267 Sat, 10 Apr 2021 09:57:32 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=435267 बिहार में भी कोरोना वायरस की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों को तत्काल प्रभाव से 30 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया है। साथ ही प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान भी 18 अप्रैल तक बंद रहेंगे। …]]>

बिहार में भी कोरोना वायरस की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों को तत्काल प्रभाव से 30 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया है।

साथ ही प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान भी 18 अप्रैल तक बंद रहेंगे। प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि 5 अप्रैल से सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को 11 अप्रैल तक बंद किया गया था।

लेकिन बिगड़े हालात को देखते हुए  इसे 18 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि कोविड गाइडलाइन के मुताबिक राज्य में सभी परीक्षाएं आयोजित होंगी।

सरकार ने थियेटर चालू रखने के लिए सशर्त मंजूरी दी है। 50 फीसदी दर्शकों के साथ सिनेमा हॉल खुलेंगे। वहीं सरकार ने पार्क में आने वाले लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने को कहा है।

हालांकि राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने की बात नहीं कही गई है। बताया जा रहा है कि अगर संक्रमण का फैलाव इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले समय में नाइट कर्फ्यू जैसे कई पाबंदियां लगाने पर सरकार फैसला कर सकती है।

बता दें कि बिहार में शुक्रवार को 2174 नए मामले सामने आए। जो एक दिन में निकलने वाले मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। राज्य में एक्टिव केस का आंकड़ा 9557 है।

]]>