बिहार भाजपा – Live Halchal

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, देर शाम होगा अंतिम संस्कार
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का मुंबई में निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनके शव को मुंबई से दरभंगा लाया जा रहा है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता राधा देवी (72) का देर रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया गया है कि राधा देवी की तबियत लंबे समय से खराब थी और वे इलाजरत थीं। उनके निधन से पूरा परिवार मर्माहत है। उनके तीन पुत्रों में सबसे बड़े संजय सरावगी हैं, जबकि दो अन्य भाई उनसे छोटे हैं।

दोपहर में मुंबई से दरभंगा पहुंचेगा शव
संजय सरावगी ने मां के निधन की खबर मिलते ही दरभंगा स्थित अपने घर पहुंचकर परिवार के साथ शोक व्यक्त किया। परिवार ने बताया कि राधा देवी का शव दोपहर में मुंबई से दरभंगा पहुंचाया जाएगा, उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से भाजपा परिवार में भी गहरा शोक व्याप्त है।

सीएम नीतीश ने सरावगी से की बात
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय सरावगी को फोन करके शोक जताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी मां का काफी दिनों से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज चल रहा था और देर रात उन्होने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली है। वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक प्रकट किया है।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि
सरावगी की मां के निधन पर शोक जताते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा विधायक संजय सरावगी की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस शोक की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं परिवारजनों के साथ हैं।’

पूर्व विधायक ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि यह परिवार के लिए काफी कठिन समय है। वहीं, केवटी के भाजपा विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने भी संजय सरावगी की मां के निधन पर शोक जताया।

BJP ने पटना रोड शो के दौरान मोदी का भव्य स्वागत करने का लोगों से किया आग्रह
बिहार भाजपा ने बुधवार को समर्थकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान उनके स्वागत के लिए रविवार को राज्य की राजधानी पटना में एकत्र होने का आह्वान किया। इस आशय की अपील यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उपमुख्यमंत्री सह राज्य भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने की।

चौधरी ने कहा कि 12 मई की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में रोड शो करेंगे और वह बेली रोड से आएंगे तथा डाक बंगला इलाके में जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री प्रदेश को यह संदेश देने का काम करेंगे पिछले 10 वर्षों में भारत के विकास, समृद्धि, आर्थिक विकास के लिए काम किया है। इसके अलावा सभी वर्गों को आरक्षण की व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा संविधान बचाने का काम किया है। चौधरी ने कहा कि इस रोड शो में पूरे बिहार की झलक दिखेगी, जिसमें पटना के अलावा अन्य जिलों के लोग भी हिस्सा लेंगे।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने संबंधी बयान को लेकर पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कहा कि लालू जी बुजुर्ग हो गए हैं, इस कारण उनको ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि वीपी सिंह जब प्रधानमंत्री थे तब उनके 146 सांसद थे जबकि कांग्रेस के करीब 200 सांसद थे। भाजपा के 85 सांसद थे। अटल जी और आडवाणी जी ने मंडल आयोग को समर्थन देकर पिछड़ों को न्याय देने का काम किया।

बिहार भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओझा का निधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे भरोसेमंद सिपाही और बिहार भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओझा का निधन हो गया। बुधवार की सुबह दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भाजपा में शोक की लहर है। सुनील ओझा भाजपा के संगठन स्तर पर मजबूती प्रदान करने वालों में जाने जाते थे। सूत्र बता रहे हैं कि पीएम मोदी के कहने पर ही बिहार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी साल मार्च में उन्हें बिहार भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया था। इसे पहले यूपी के सह प्रभारी थे।

इधर, सुनील ओझा ने निधन के बाद बिहार भाजपा की ओर से कहा गया है कि बिहार भाजपा के सह प्रभारी, एक कुशल संगठन कर्मी, सुनील ओजा का निधन अत्यंत ही दुखद है। इस खबर से समस्त भाजपा परिवार शोकाकुल है। राजनैतिक क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। भगवान पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को संबल प्रदान करें।

जेपी नड्डा बोले- भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार भाजपा के सह-प्रभारी सुनील ओझा का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है। सुनील ओझा का संपूर्ण जीवन जनसेवा व संगठन को समर्पित रहा। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना प्रकट करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए बिहार जिम्मेवारी दी गई थी
बता दें कि सुनील ओझा मूल रूप से गुजरात के भावनगर जिले के रहने वाले थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी नेताओं में से एक माने जाते थे। सुनील ओझा भावनगर दक्षिण से बीजेपी के विधायक भी रह चुके थे। ब्राह्मण समाज से आने वाले ओझा बेहद जमीनी नेता थे। सुनील ओझा को बिहार का सह प्रभारी बनाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी। बताया जाता है कि जिस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम हुआ करते थे उस समय से सुनील ओझा उनके साथी थे। उनके बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, उन्हें बिहार भाजपा का सह प्रभारी बनाया गया था।