बिहार पुलिस – Live Halchal

हत्याकांड में ‘बिहार पुलिस’ की गाड़ी क्यों पकड़ी गई? महिला को मारकर उसके घर के सामने फेंका गया था
वैशाली में दहेज के लिए नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर ससुराल वालों ने शव स्कॉर्पियो से सोनपुर स्थित मायके के दरवाजे पर फेंक दिया। पति सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र अंतर्गत करताहा बुजुर्ग गांव की एक नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या के बाद शव को पुलिस का स्टीकर लगी एक स्कॉर्पियो से सारण जिले के सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत हरिहरनाथ थाना क्षेत्र के चिड़िया बाजार स्थित उसके मायके के दरवाजे पर फेंक दिया और फरार हो गए। इस मामले में मृतका के पिता जयप्रकाश महतो के आवेदन पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि घटना के दो दिन बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

CCTV फुटेज वायरल, स्कॉर्पियो से शव फेंकते दिखा आरोपी
घटना का एक CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक काले रंग की स्कॉर्पियो चिड़िया बाजार पहुंचती है। वाहन से एक व्यक्ति उतरता है, बीच का गेट खोलता है और महिला के शव को सड़क पर फेंक देता है। इसके बाद स्कॉर्पियो मौके से फरार हो जाती है। मृतका के पिता जयप्रकाश महतो ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी और शुक्रवार देर रात चारपहिया वाहन से शव उनके घर के पास फेंक दिया।

पति दरोगा का निजी चालक होने की चर्चा
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि मृतका सरिता प्रकाश के पति सत्येंद्र कुमार एक पुलिस दरोगा का निजी वाहन चालक है। संबंधित दरोगा वर्तमान में मुजफ्फरपुर जिले के एक थाने में तैनात हैं और पहले वैशाली जिले के करताहा थाने में पदस्थापित थे। वर्ष 2025 में उनका तबादला वैशाली से मुजफ्फरपुर हुआ था। आरोप है कि उसी दरोगा की पुलिस लिखी स्कॉर्पियो से शव को लाया गया। पुलिस ने दरोगा के ससुराल में छापेमारी कर संबंधित स्कॉर्पियो वाहन को बरामद कर लिया है। फिलहाल CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

9 मई 2025 को हुई थी शादी
जयप्रकाश महतो ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सरिता प्रकाश की शादी 9 मई 2025 को करताहा बुजुर्ग गांव निवासी स्वर्गीय रघुनाथ के पुत्र सत्येंद्र कुमार से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर सरिता के साथ मारपीट करता था। अंततः शुक्रवार की रात उसकी हत्या कर शव मायके के पास फेंक दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का बयान
करताहा थाने के पूर्व दरोगा की स्कॉर्पियो से शव फेंके जाने के सवाल पर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने कहा कि अगर वाहन इस मामले में संलिप्त पाया जाता है तो करताहा थाना पुलिस सोनपुर थाना को हर संभव सहयोग करेगी। वहीं, हरिहरनाथ थाना अध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि जयप्रकाश महतो के आवेदन के आधार पर महिला के पति समेत पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। CCTV फुटेज की गहन जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को करताहा थाना को सूचना मिली थी कि करताहा बुजुर्ग निवासी सत्येंद्र कुमार ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव सोनपुर में फेंक दिया है। सूचना मिलने के बाद करताहा थाना अध्यक्ष सोनपुर पहुंचे और घटना का सत्यापन किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया। मृतका के परिजनों ने सोनपुर थाना में ही मामला दर्ज कराने की इच्छा जताई, जिसके बाद हरिहरनाथ थाना में केस दर्ज किया गया। करताहा थाना पुलिस जांच में सहयोग कर रही है।

बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज
बिहार में पुलिस अवर निरीक्षक पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 26 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं उनके पास अंतिम मौका है।
इच्छुक अभ्यर्थी फॉर्म बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी आवेदन का लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके सीधे फॉर्म भरा जा सकता है।

कौन ले सकता है भर्ती में भाग
बिहार एसआई पदों पर आवेदन के के लिए अभ्यर्थी ने 1 अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु अनारक्षित वर्ग के लिए 37 वर्ष निर्धारित है।
पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए ऊपरी उम्र 40 साल एवं एससी, एसटी और थर्ड जेंडर के लिए 42 साल निर्धारित की गई है। ध्यान रखें कि भर्ती में किसी भी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं।

इन स्टेप्स से करें अप्लाई
बिहार एसआई भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको पर क्लिक करना होगा।
अब स्टेप 1 में आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा और फीस जमा करनी होगी।
स्टेप 2 में एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।
इसके बाद स्टेप 3 में व्यू एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करके फॉर्म को चेक करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एप्लीकेशन फीस
आवेदन के साथ फीस सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

बिहार पुलिस की गाड़ी से टक्कर में एक की मौत
गयाजी जिले के इमामगंज के कोठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस पेट्रोलिंग वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण देवबली उर्फ बाबू चौधरी की मौत हो गई। पुलिस शराब तस्करी के शक में उसका पीछा कर रही थी, तभी वह बाइक से गिर गयाजी और पीछे से आ रही पुलिस गाड़ी ने उसे कुचल दिया।

गयाजी जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत कोठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेघास्थान गांव निवासी देवबली उर्फ बाबू चौधरी (40) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गयाजी और आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन में आग लगा दी तथा सड़क जाम कर बवाल मचा दिया।

शराब के शक में पीछा कर रही थी पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवबली गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठा के समीप खड़ा था, तभी कोठी थाना की पुलिस पेट्रोलिंग के लिए वहां पहुंची। पुलिस को शक हुआ कि वह शराब लेकर जा रहा है, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया। भागने के दौरान देवबली बाइक समेत असंतुलित होकर गिर गयाजी। इसी बीच पीछे से आ रही पुलिस की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गुस्साए लोगों का हंगामा, पुलिस वाहन में लगाई आग
घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और गुस्से में आकर पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने पथराव भी किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मियों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गयाजी है।

शव के साथ ग्रामीण डटे, पुलिस कर रही समझाने की कोशिश
घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास कर रही है।

पुलिस की सफाई, जांच जारी
कोठी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम शराब तस्करी की आशंका पर देवबली का पीछा कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

बिहार पुलिस का नया आदेश, ड्यूटी के दौरान मेकअप और रील बनाना सख्त मना
बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक नई अनुशासनात्मक गाइडलाइन जारी करते हुए महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मेकअप और गहनों के इस्तेमाल से रोक दिया है। साथ ही, वर्दी में सोशल मीडिया रील बनाना, हथियारों का प्रदर्शन करना और ड्यूटी के समय ब्लूटूथ डिवाइस के निजी उपयोग को भी अनुशासनहीनता माना गया है।

बिहार पुलिस मुख्यालय ने महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान मेकअप करने से परहेज़ करने का सख्त निर्देश जारी किया है। यह कदम बल के भीतर अनुशासन को सख्ती से लागू करने की मंशा से उठाया गया है। गुरुवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

एडीजी (कानून व्यवस्था) पंकज दराड़ के कार्यालय से जारी इस आदेश में कहा गया है कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और फोटो वायरल हुए, जिनमें महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान भारी मेकअप और गहनों में रील बनाते हुए नजर आईं। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की बात कही गई है।

ये मानी जाएंगी अनुशासनहीनता:
ड्यूटी के दौरान मेकअप और गहनों का प्रयोग
पुलिस यूनिफॉर्म को अनुचित तरीके से पहनना
सोशल मीडिया रील बनाना, हथियारों का प्रदर्शन करना
ड्यूटी के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए गाने सुनना या निजी कॉल करना

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि ये गतिविधियां कर्मियों का ध्यान उनके कर्तव्यों से भटकाती हैं और विभाग की छवि पर भी असर डालती हैं। यह निर्देश पुरुष पुलिसकर्मियों पर भी लागू होगा, जिनसे ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी नियमों का पालन करने को कहा गया है।

सख्त कार्रवाई की चेतावनी
मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों की अवहेलना करने वालों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। सभी एसपी, एसएसपी, डीआईजी और आईजी स्तर के अधिकारियों को निर्देश की कॉपी भेज दी गई है और आदेश को सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी क्षेत्र में निर्देशों का पालन नहीं होता है तो संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलबी भी की जा सकती है।

गौरतलब है कि बिहार पुलिस पहले भी ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड, मोबाइल फोन और वीडियो कॉलिंग को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है, लेकिन यह पहली बार है जब महिला पुलिसकर्मियों के मेकअप और गहनों पर स्पष्ट रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस विभाग ने हाल के दिनों में कई मामलों में पुलिसकर्मियों को वर्दी में सोशल मीडिया रील बनाते देखा, जिससे विभाग की साख और अनुशासन पर सवाल उठे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “इस निर्देश का उद्देश्य विभाग के भीतर सख्त अनुशासन बनाए रखना है ताकि सभी कर्मी अपने कर्तव्यों पर पूरी तरह से केंद्रित रहें।” अब देखना यह है कि पूरे बिहार में इस निर्देश को कितनी प्रभावी तरीके से लागू किया जा पाता है, खासकर ऐसे समय में जब पुलिस बल के आधुनिकीकरण के प्रयास भी साथ-साथ चल रहे हैं।

मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म के आरोपी के घर चला बुलडोजर, मकान को किया धवस्त
बिहार पुलिस और स्थानीय प्रशासन की निगरानी में मुजफ्फरपुर निवासी रेप के एक आरोपी का मकान और भोजनालय गुरूवार को ध्वस्त कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विद्या सागर के अनुसार, यह कार्रवाई कुढ़नी अनुमंडल के तुर्की थाना क्षेत्र में हुई। एसपी ने कहा, “हमने आरोपी की संपत्ति कुर्क कर ली है। आरोपी पड़ोस की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद से फरार था। अर्थ-मूवर मशीनें लाई गईं और सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (पश्चिम) श्रेया श्री के नेतृत्व में अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई की गई।”

आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
अधिकारी ने कहा, “पुलिस को चकमा दे रहे आरोपी मुकेश कुमार राय ने आत्मसमर्पण कर दिया है। अदालत के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।”