बिहार के भोजपुर में जहां साइड नहीं देने पर ट्रक चालक की कर दी हत्या… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 25 Feb 2020 12:03:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बिहार के भोजपुर में जहां साइड नहीं देने पर ट्रक चालक की कर दी हत्या… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिहार के भोजपुर में जहां साइड नहीं देने पर ट्रक चालक की कर दी हत्या… https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%b8/324475 Tue, 25 Feb 2020 12:03:31 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=324475 Top Patna News, 25 February Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें। अलग-अलग जिलों में दो हत्याओं से सनसनी पटना, जेएनएन। मंगलवार की सुबह भोजपुर और बेगूसराय में दो की हत्या की खबर मिलने से बिहार में सनसनी मच गई। हत्या की दोनों वारदातें सोमवार की …]]>

Top Patna News, 25 February Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।

अलग-अलग जिलों में दो हत्याओं से सनसनी

पटना, जेएनएन। मंगलवार की सुबह भोजपुर और बेगूसराय में दो की हत्या की खबर मिलने से बिहार में सनसनी मच गई। हत्या की दोनों वारदातें सोमवार की देर रात हुईं। भोजपुर में जहां साइड नहीं देने पर ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई तो इसी जिले में एक जवान की गला रेतकर जान ले ली गई। वहीं बेगूसराय में लूट का विरोध करने पर ट्रक चालक को गोली मार दी गई, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वैशाली में बैंक से 1 लाख 90 हजार की लूट

वैशाली, जेएनएन। वैशाली जिले के सहदेई ओपी क्षेत्र के सहदेई स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से मंगलवार की दोपहर अपराधियों ने एक लाख 90 हजार रुपये लूट लिए। दो बाइक से बैंक पर छह की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया।

नालंदा में हत्या के बाद बवाल

नालंदा, जेएनएन। बिहारशरीफ में बिहार थाना क्षेत्र के कागज़ी मोहल्ला निवासी मो.सऊद की सोमवार की शाम सरेआम गोली मारकर हुई हत्या के बाद मंगलवार को मोहल्लेवासियों ने उसके शव को सड़क पर रखकर जमकर बवाल किया। इस दौरान कागज़ी मोहल्ले की मोड़ को आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया। तेज बारिश के बावजूद भी लोग नहीं हिले।

चोरी की बाइक से फर्राटा भरते सिपाही का वीडियो वायरल

भोजपुर, जेएनएन। भोजपुर जिले में चोरी की बाइक दौड़ाते एक सिपाही का वीडियो वायरल हुआ है। इसके आधार पीरो थाने की पुलिस ने उक्‍त सिपाही को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। हिरासत में लिया गया सिपाही प्रभाकर कुमार फिलहाल आरा पुलिस लाइन में कार्यरत है। भोजपुर एसपी सुशील कुमार के अनुसार अभी जांच चल रही है, जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपित को जेल भेजा जाएगा।

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा

पटना, जेएनएन। पटना के फतुहा-दनियावां NH पर मलबिगहा गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस्लामपुर से पटना आ रही बस के पलटने से हुए हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए दनियावां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से तीन को गंभीर अवस्था में एनएमसीएच (नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया है।

]]>