बिहार के खगडि़या के रहनेवाले हैं रिक्‍शा चालक शंभू – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 25 Dec 2019 10:38:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बिहार के खगडि़या के रहनेवाले हैं रिक्‍शा चालक शंभू – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिहार के खगडि़या के रहनेवाले हैं रिक्‍शा चालक शंभू, लेकिन उनका पीएम मोदी से सीधा संबंध… https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%97%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%bc%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b5/299562 Wed, 25 Dec 2019 10:38:11 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=299562 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं यहां के एक रिक्शाचालक का कनेक्शन लोगों में चर्चा का विषय है। रिक्शाचालक शंभू पासवान ने पीएम को जन्मदिन पर बधाई दी तो उन्होंने भी पत्र भेज आभार जताया। ऐसा नहीं कि खगडिय़ा के गोगरी जमालपुर निवासी शंभू पासवान को पीएम ने पहली बार पत्र भेजा है। मोदी इनके हर एक …]]>

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं यहां के एक रिक्शाचालक का कनेक्शन लोगों में चर्चा का विषय है। रिक्शाचालक शंभू पासवान ने पीएम को जन्मदिन पर बधाई दी तो उन्होंने भी पत्र भेज आभार जताया। ऐसा नहीं कि खगडिय़ा के गोगरी जमालपुर निवासी शंभू पासवान को पीएम ने पहली बार पत्र भेजा है। मोदी इनके हर एक पत्र का जवाब पहले भी देते रहे हैं।

पत्नी के बीमार पडऩे पर पहली बार लिखा था पीएम को पत्र 

पहली बार शंभू ने अपनी पत्नी के इलाज को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा था। पीएम ने संज्ञान भी लिया। उनके निर्देश पर उनकी पत्नी का इलाज हुआ। तबसे लगातार शंभू पीएम से पत्राचार कर रहे हैं। वर्ष 2015 में शंभू पासवान की पत्नी की तबियत खराब हो गई। इलाज के दौरान गोगरी अस्पताल में दवा नहीं मिली। फिर क्या था, उन्होंने सीधे इसकी शिकायत प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से कर दी। पीएम ने इस पर फौरन संज्ञान लिया। इसके बाद डीएम और सिविल सर्जन सक्रिय हुए तथा उन्हें सदर अस्पताल से दवा मुहैया कराई गई।

हर खास अवसर पर शंभू भेजते हैं पीएम को पत्र

गोगरी नगर पंचायत वार्ड- 17, पासवान टोला निवासी शंभू पासवान पीएम मोदी को हर खास अवसर पर पत्र भेजते हैं। यह सिलसिला वर्ष 2015 से जारी है। पीएम मोदी भी उनके पत्र का जवाब देने से नहीं चूकते। हाल में ही रिक्शावाले ने पीएम मोदी को उनके 69वें जन्मदिन पर पत्र भेजा। पीएम ने जन्मदिन की शुभकामना को लेकर रिक्शावाले का आभार पत्र भेजकर प्रकट किया। पीएम मोदी का यह पत्र शंभू को नवंबर में मिला। इसमें मोदी ने उनके व उनके परिवार के उत्तम स्वास्थ्य व सुखद भविष्य की कामना की है।अब शंभू पासवान पीएम को नववर्ष 2020 की शुभकामना के लिए पत्र भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

जानें शंभू रिक्शावाले को

शंभू रिक्शावाले की उम्र 55 वर्ष है। उनके परिवार में पत्नी लीला देवी, चार पुत्र और तीन पुत्री है। तीनों पुत्री की शादी हो चुकी है। दो पुत्र मजदूरी करते हैं और दो पढ़ाई कर रहे हैं।

]]>