बिहार ऑफिस अटेंडेंट – Live Halchal

बिहार ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए एप्लीकेशन डेट एक्सटेंड
ऑफिस अटेंडेंट/ परिचारी (विशिष्ट) भर्ती 2025 के लिए एप्लीकेशन डेट्स को एक बार फिर से एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक फॉर्म भरने से चूक गए हैं वे अब 21 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फॉर्म पूरा करने की लास्ट डेट 24 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है। ऐसे में योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है, ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

केवल 10th पास इस भर्ती के लिए हैं पात्र
बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिक या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी की अधिकतम आयु कैटेगरी के अनुसार अनारक्षित (पुरुष) वर्ग के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) के लिए 40 वर्ष, अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 42 वर्ष और सभी वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए वर्ग के अनुसार अधिकतम आयु से अतिरिक्त 10 वर्ष निर्धारित है।

स्वयं कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए फॉर्म भरने की स्टेप्स एवं लिंक नीचे उपलब्ध करवाया जा रहा है।

स्टेप 1: बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले onlinebssc.com/officeattendantspecial/ पर विजिट करें।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर मांगी गई डिटेल दर्ज कर पंजीकरण कर लेना है।
स्टेप 3: इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
स्टेप 4: अंत में कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
Bihar Office Attendant Vacancy
BSSC Office Attendant Vacancy 2025 Online Form

नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।
कितना जमा करना होगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अनरिजर्व, ओबीसी, बिहार राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 540 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी, दिव्यांग एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 135 रुपये तय किया गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में 40 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर प्रीलिम एग्जाम का आयोजन किया जायेगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेंस एग्जाम में भाग लेना होगा। इस भर्ती के माध्यम से ऑफिस अटेंडेंट के कुल 3727 पदों पर भर्ती की जाएगी।