बिमारियों – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 18 Jun 2019 07:26:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बिमारियों – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 क्या इसके फायदे जानते है आप कई गंभीर बिमारियों को दूर करती है ग्वारफली https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a6%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%86/246340 Tue, 18 Jun 2019 07:26:22 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=246340 ग्वारफली की सब्जी ऐसी है जिसे कोई भी खाना पसंद नहीं करता, लेकिन इसके फायदे अनेक हैं जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे. इसके खाने से कई तरह की बीमारी दूर होती है. आज हम इसी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप भी नहीं जानते होंगे. ग्वारफली खाना स्वास्थ के लिए …]]>

ग्वारफली की सब्जी ऐसी है जिसे कोई भी खाना पसंद नहीं करता, लेकिन इसके फायदे अनेक हैं जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे. इसके खाने से कई तरह की बीमारी दूर होती है. आज हम इसी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप भी नहीं जानते होंगे. ग्वारफली खाना स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभदायक होती है. जानकारी के लिए बता दें, ग्वारफली की सब्जी में फाइबर, प्रोटीन, खनिज और कई विटामिन काफी प्रचुर मात्रा में पाए जाते है. वहीं कम कैलोरी और वसा के साथ ये उच्च प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर का मिश्रण होता है. जो हमारे ह्रदय को स्वस्थ रखता है. इसलिए हफ्ते में 2 बार इस सब्जी का सेवन कई गंभीर बीमारियों को दूर भगाती है.

एनीमिया के लिए- 
ग्वारफली की सब्जी के सेवन से एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी को खत्म किया जा सकता है. क्योंकी इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जो रक्त की कमी को दूर करके एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी को दूर करता है.

हड्डियों को मजबूत बनाए- 
ग्वारफली में कैल्शियम और फास्फोरस काफी प्रचुर मात्रा में होता है. जो हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है.

रक्त परिसंचरण करे बेहतर- 
ग्वारफली का सेवन रक्त परिसंचरण को बेहतर करता है. क्योकी इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता है जो लाल रक्त कोशिकाओं के भीतर हीमोग्लोबिन को अच्छा करता है. जिससे रक्त में ऑक्सीजन की खतप की क्षमता को बढ़ाता है. जिससे रक्त परिसंचरण बेहतर होता है.

]]>