बिन्दुओं – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 12 Feb 2017 11:30:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बिन्दुओं – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 स्मार्टफोन में अपनी पर्सनल फोटो वीडियो और फोल्डर को बिना एप के इस तरह करें Hide https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8/38874 Sun, 12 Feb 2017 11:29:24 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=38874 हमारे स्मार्टफोन में कई फाइल्स और फोल्डर्स सेव होते हैं। फोन में फोटो और वीडियो को दूसरों की नजरों से बचाने के लिए हम अलग-अलग फोल्डर्स बना लेते हैं और सभी फोटो और वीडियो उसमें सेव कर देते हैं। ऐसी कई एप्स भी हैं, जिनके जरिए फोन से फाइल्स और फोल्डर्स को हाइड किया जा …]]>

हमारे स्मार्टफोन में कई फाइल्स और फोल्डर्स सेव होते हैं। फोन में फोटो और वीडियो को दूसरों की नजरों से बचाने के लिए हम अलग-अलग फोल्डर्स बना लेते हैं और सभी फोटो और वीडियो उसमें सेव कर देते हैं। ऐसी कई एप्स भी हैं, जिनके जरिए फोन से फाइल्स और फोल्डर्स को हाइड किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बिना किसी एप के भी फोन में फोल्डर को हाइड कर सकते हैं।

तो चलिए आपको इसका तरीका बता दें। फोन में ऐसे छिपाएं फोल्डर: स्मार्टफोन के मेन्यू में जाएं। इसके बाद फाइल मैनेजर में जाएं। इसके बाद आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। एसडी कार्ड और इंटरनल मेमोरी में से किसी एक चयन करें। इसके बाद ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन बिन्दुओं पर क्लिक करें। फिर सामने एक बॉक्स ओपन होगा।

इसमें न्यू फोल्डर लिखा होगा, उस पर क्लिक करें और नए फोल्डर को नाम दें। फोल्डर का नाम देने से पहले डॉट (.) लगाना न भूलें। नया फोल्डर बनाते ही वह खुद-ब-खुद छिप जाएगा। छिपे फोल्डर में ऐसे सेव करें फोटो/वीडियो: इस फोल्डर में किसी भी फोटो या वीडियो को सेव करने के लिए फोल्डर को ओपन करें। इसके लिए उस जगह पर जाएं जहां फोल्डर बनाया था। इसके बाद उस फोल्डर को देखने के लिए ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन बिन्दुओं पर क्लिक करें।

फिर हाइड सिस्टम फाइल को अनचेक कर दें या फिर शो हिडन फाइल पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपको फोल्डर दिखाई देने लगेगा। अब इस फोल्डर में फोटो और वीडियो सेव कर दें। इसके बाद फोल्डर को दोबारा छिपाने के लिए तीन बिन्दुओं वाले विकल्प पर क्लिक करें और डोंन्ट शो हिडन फाइल पर क्लिक कर दें। 

]]>