बिगड़ी तबियत पहुंचे डॉक्टर – Live Halchal

कपिल के अनशन का तीसरा दिन, बिगड़ी तबियत पहुंचे डॉक्टर
आम आदमी पार्टी के 5 नेताओं के विदेश दौरों की ‌सभी जान‌कारियां सार्वजनिक करने की मांग को लेकर कपिल मिश्रा के अनशन का आज तीसरा दिन है। अनशन के तीसरे द‌िन आज उनकी तबियत खराब हो गई जिसके बाद डॉक्टर को बुलाना पड़ा।

दूसरे दिन ‌भी ब‌िगड़ी थी कपिल मिश्रा की तबीयत

आम आदमी पार्टी (आप) के पांच नेताओं के विदेश यात्राओं के ब्योरे की मांग पर सत्याग्रह कर रहे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा की तबीयत बिगड़ गई है। बृहस्पतिवार को शुगर लेवल व ब्लड प्रेशर कम होने की शिकायत मिली। हालांकि, चिकित्सकों की देखरेख में उनका अनशन जारी है। इस बीच कपिल मिश्रा ने केजरीवाल को दूसरी चिट्ठी लिखी है। साथ ही दावा किया है कि 14 मई को बड़ा खुलासा करेंगे। पत्र में मिश्रा ने कहा है कि बुधवार शाम उनके ऊपर हमला हुआ।

इससे उनको कोई खास नुकसान नहीं हुआ। लेकिन घटना के बाद आप नेताओं में हैरत में डालने वाली तेजी दिखी। पुलिस हमलावर को पकड़ भी नहीं सकी थी कि संजय सिह ने आनन-फानन में उसे भाजपा सदस्य बता दिया। जबकि आपने (केजरीवाल) ने भी एक के बाद एक कई री-ट्वीट किए। घंटेभर के भीतर कुछ आप कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थित तरीके से दिल्लीवालों से झूठ बोला।

14 को नए खुलासे का एलान

मिश्रा ने कहा कि इस झूठ की हकीकत चंद घंटों में ही सामने आ गई है। हमलावार स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मोहल्ला क्लीनिक प्रोजेक्ट से जुड़ा है। मुंडका में उसने प्रचार भी किया था। केजरीवाल सत्य की ताकत भूल गए हैं। एक झूठ को सच बनाने के लिए ईवीएम जैसा खेल कर रहे हैं। यह झूठ ज्यादा दिन नहीं चलेगा।

कपिल मिश्रा ने संदेह जाहिर किया है कि इस प्रकरण की कहानी ठीक उसी तरह लिखी गई, जैसे पहले आप (केजरीवाल) पर हुए हमलों की कहानी को गढ़ा गया था। साथ ही दोहराया कि जब तक आप के पांच नेताओं के विदेश दौरों की जानकारी नहीं मिल जाती वह अनशन जारी रखेंगे।

पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

बुधवार को कपिल मिश्रा पर हमले के बाद पुलिस ने उनकी और आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। मिश्रा के मुलाकातियों पर पुलिस नजर रख रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी कपिल मिश्रा की सुरक्षा में तैनात हैं। इसमें से कई जवान सादी वर्दी में भी हैं।