बाल हल्के हैं तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 26 May 2018 07:36:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बाल हल्के हैं तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बाल हल्के हैं तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं, इन तरीकों से दिखाएं घना https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%8b/141062 Sat, 26 May 2018 07:36:01 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=141062 मौका चाहे खास हो या कोई आम दिन हो, एक अच्छी हेयर स्टाइल आपकी पूरी पर्सनैलिटी बदलकर रख देती है. हेयर-डू में ऑइली बालों वाले लोगों को बहुत परेशानी होती है. वे कुछ भी करें, बाल चिपकू-चिपकू लगते हैं. हम आपसे साझा कर रहे हैं बालों को घना दिखाने के कुछ आसान तरीके लेकिन ध्यान …]]>

मौका चाहे खास हो या कोई आम दिन हो, एक अच्छी हेयर स्टाइल आपकी पूरी पर्सनैलिटी बदलकर रख देती है. हेयर-डू में ऑइली बालों वाले लोगों को बहुत परेशानी होती है. वे कुछ भी करें, बाल चिपकू-चिपकू लगते हैं. हम आपसे साझा कर रहे हैं बालों को घना दिखाने के कुछ आसान तरीके लेकिन ध्यान रहे कि ये स्थायी इलाज नहीं हैं. इनसे बाल इंस्टेंट घने दिखते हैं.

बालों की कंघी करने का तरीका बदलें. जैसे अगर आप बीच से या साइड से मांग निकालते हैं तो धीरे-धीरे उस खास हिस्से के बाल कम होते जाते हैं. बदल-बदल मांग निकालें. कभी-कभार बिना मांग के भी बाल बनाए जा सकते हैं लेकिन ये रुटीन में न लाएं क्योंकि इससे सबसे पहले सामने के बाल झड़ते हैं.

सोते वक्त बाल खुला करके सोने की बजाए बालों को हल्के से बांधकर सोएं. नाजुक बैंड इस्तेमाल करें ताकि बाल टूटें नहीं. सुबह उठकर बाल खोलने पर रोज की अपेक्षा बाल घने लगेंगे क्योंकि इनपर चेहरे या हाथों से तेल नहीं लगेगा.

जल्दी में होने और शैंपू करने का वक्त न होने पर बालों में अच्छी क्वालिटी का बेबी पाउडर छिड़कें और फिर कंघी कर लें. इससे भी बाल घने लगते हैं. बालों की जड़ों में पाउडर बिल्कुल न डालें, इससे बाल डैमेज होने लगते हैं.

ब्लो ड्राय से भी बाल घने लगते हैं. बालों को अच्छी तरह से सुलझाकर सामने की ओर कर पीछे से आगे की तरफ ब्लो ड्राय करें लेकिन ध्यान रहे कि ये घना दिखाने काअस्थायी तरीका है. रोज ब्लो ड्राय का सहारा लेने की बजाए किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलें.

हर दो दिन में या काम के नेचर के अनुसार रोज शैंपू किया जा सकता है. बालों के मुताबिक अच्छी क्वालिटी
का माउल्ड शैंपू चुनें. कंडीशनर कभी भी बालों की जड़ों के आसपास अप्लाय न करें. अगर आपने बालों में कलर करवाया हो तो शैंपू और कंडीशनर उसके हिसाब से ही लें

]]>