बाल धोने के बाद ना करें ये गलतियां… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 15 Oct 2019 08:36:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बाल धोने के बाद ना करें ये गलतियां… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बाल धोने के बाद ना करें ये गलतियां… https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%97/280106 Tue, 15 Oct 2019 08:36:39 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=280106 अक्सर देखा जाता हैं कि महिलाएं अपने बाल टूटने की बहुत शिकायत करती हैं और उसके पीछे का कारण जानने की भी बहुत कोशिश करती हैं। सामान्य तौर पर देखा गया हैं कि महिलाओं के बाल टूटने की वजह उनके धोने के बाद के कई कारण बनते हैं। जी हां, अक्सर महिलाऐं गीले बालों के …]]>

अक्सर देखा जाता हैं कि महिलाएं अपने बाल टूटने की बहुत शिकायत करती हैं और उसके पीछे का कारण जानने की भी बहुत कोशिश करती हैं। सामान्य तौर पर देखा गया हैं कि महिलाओं के बाल टूटने की वजह उनके धोने के बाद के कई कारण बनते हैं। जी हां, अक्सर महिलाऐं गीले बालों के साथ कुछ गलतियां कर बैठती है जिसकी वजह से बालों से जुड़ी कई परेशानियों पैदा होती हैं। आज हम आपको महिलाओं की उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बाल धोने के बाद अक्सर महिलाऐं करती हैं।

 

कठोर ब्रश से बचें

कठोर ब्रश से आपके बाल टूट व बिखर सकते हैं। अपने बालों को नुकसान न पहुंचाएं और कठोर ब्रश को विशेषकर गीले बालों में करने से बचें। अपने बालों के लिए सही ब्रश का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण है। नायलान या प्लास्टिक के ब्रश का इस्तेमाल करें। गीले बाल उलझे हुए होते हैं और सूखे बालों की तुलना में तीन गुणा कमज़ोर होते हैं- उन्हें सुलझाने के लिए अपनी उंगलियों का प्रयोग करें। ऐसा करने से स्वाभाविक रूप से आपके सिर की मालिश होती है और इससे बालों के गिरने की संभावना भी कम होती है।

तेल का उपयोग न करें

तेल लगाना बहुत हानिकारक हो सकता है- इसका दोष प्रदूषण या लाइफस्टाइल को दें। तैलीय बाल धूल को आकर्षित करते हैं जो बालों में समस्या का कारण बनती है। अगर आप चाहे तो रातभर तेल लगाएं और सुबह शैंपू कर लें। इससे आपके बाल स्वस्थ और चमकदार रहेंगे। शैपू करने के बाद बालों की मालिश करना बहुत हानिकारक होता है क्योंकि गीले बाल कमज़ोर होते हैं। साफ और स्वस्थ बालों के लिए बालों के सूखने का इंतजार करें।

तंग रबर बैंड न लगाएं

गीले बाल कमज़ोर होते हैं; इसलिए अपने बालों को कसकर न बांधें। इससें जड़ें कमज़ोर हो सकती हैं और बालों का गिरना बढ़ सकता है। बांधने की ही तरह, गीले बालों की चोटी बनाना भी मना है। इससे बाल जल्दी और स्वाभाविक रूप से नहीं सूखेंगे।

ब्लो ड्राई न करें

दरअसल ब्लो ड्राई गर्म हवा तंत्र से चलाया जाता है जो सीधे आपके बालों की बाहरी परत को प्रभावित करता है। यह तकनीक आपके बालों को नुकसान पहुंचाती है और सूखेपन व रूसी का कारण बनती है।

]]>