बालो की समस्याओ से निपटने के लिए इन बातो का रखे ध्यान …. – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 13 Dec 2019 08:57:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बालो की समस्याओ से निपटने के लिए इन बातो का रखे ध्यान …. – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बालो की समस्याओ से निपटने के लिए इन बातो का रखे ध्यान …. https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%93-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a5%87/294636 Fri, 13 Dec 2019 08:57:55 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=294636 बालों का गिरना, उलझना, टूटना, दोमुंहा होना आदि आम समस्याओ है. अपने बालों को समस्याग्रस्त, चिपचिपा और खराब होने से बचाने के लिये आपको कुछ टिप्‍स आजमाने की आवश्यकता है. मालिश से बचें: शैपू करने के बाद बालों की मालिश करना बहुत हानिकारक होता है क्योंकि गीले बाल कमज़ोर होते हैं. साफ और स्वस्थ बालों के लिए …]]>

बालों का गिरना, उलझना, टूटना, दोमुंहा होना आदि आम समस्याओ है. अपने बालों को समस्याग्रस्त, चिपचिपा और खराब होने से बचाने के लिये आपको कुछ टिप्‍स आजमाने की आवश्यकता है.

मालिश से बचें: शैपू करने के बाद बालों की मालिश करना बहुत हानिकारक होता है क्योंकि गीले बाल कमज़ोर होते हैं. साफ और स्वस्थ बालों के लिए बालों के सूखने का इंतजार करें

तेल का उपयोग न करें: तेल लगाना बहुत हानिकारक हो सकता है- इसका दोष प्रदूषण या लाइफस्टाइल को दें. तैलीय बाल धूल को आकर्षित करते हैं जो बालों में समस्या का कारण बनती है. अगर आप चाहे तो रातभर तेल लगाएं और सुबह शैंपू कर लें. इससे आपके बाल स्वस्थ और चमकदार रहेंगे.

तंग रबर बैंड न लगाएं: गीले बाल कमज़ोर होते हैं; इसलिए अपने बालों को कसकर न बांधें. इससें जड़ें कमज़ोर हो सकती हैं और बालों का गिरना बढ़ सकता है.

कठोर ब्रश से बचें: कठोर ब्रश से आपके बाल टूट व बिखर सकते हैं. अपने बालों को नुकसान न पहुंचाएं और कठोर ब्रश को विशेषकर गीले बालों में करने से बचें.

सही ब्रश का उपयोग करें: अपने बालों के लिए सही ब्रश का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण है. नायलान या प्लास्टिक के ब्रश का इस्तेमाल करें.

सुलझाने के लिए उंगलियों का प्रयोग करें: गीले बाल उलझे हुए होते हैं और सूखे बालों की तुलना में तीन गुणा कमज़ोर होते हैं- उन्हें सुलझाने के लिए अपनी उंगलियों का प्रयोग करें. ऐसा करने से स्वाभाविक रूप से आपके सिर की मालिश होती है और इससे बालों के गिरने की संभावना भी कम होती है.

ब्लो ड्राई न करें: दरअसल ब्लो ड्राई गर्म हवा तंत्र से चलाया जाता है जो सीधे आपके बालों की बाहरी परत को प्रभावित करता है. यह तकनीक आपके बालों को नुकसान पहुंचाती है और सूखेपन व रूसी का कारण बनती है.

चोटी न बनाएं: बांधने की ही तरह, गीले बालों की चोटी बनाना भी मना है. इससे बाल जल्दी और स्वाभाविक रूप से नहीं सूखेंगे.

]]>