बालेन शाह – Live Halchal

भारत-नेपाल सीमा विवाद सुलझाने को तैयार बालेन शाह
भारत से लगने वाली सीमा पर विवाद के जो मसले हैं नेपाल उन्हें बातचीत, ऐतिहासिक समझौतों और मानचित्रों के आधार पर सुलझाने के लिए तैयार है। यह बात नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बुधवार को देश की संसद में कही है।

नेशनल असेंबली में सांसदों के प्रश्नों के उत्तर में खनाल ने कहा, मई में संसद में दिए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के भाषण में सीमा मसले पर कही गई बातों की विदेश मंत्रालय ने देश को जानकारी दी है।

बातचीत से सुलझेगा मामला
खनाल ने कहा, नेपाल सरकार सीमा मामलों को सुलझाने के लिए भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है। ऐसा वह दोनों देशों के लोगों के भावनात्मक और संवेदनशील संबंधों को ध्यान में रखकर करना चाहती है।

विदित हो कि 31 मई को प्रधानमंत्री शाह ने संसद में कहा था कि नेपाल ने भी सीमा पर कई स्थानों पर भारत की भूमि पर कब्जा कर रखा है। शाह ने भारत के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए चीन और ब्रिटेन को भी प्रक्रिया में शामिल किए जाने की आवश्यकता जताई थी।

शाह के इस बयान से विवाद पैदा हो गया था और भारत-नेपाल के रिश्तों में तल्खी पैदा हो गई थी। नेपाल के विपक्षी दलों ने भी प्रधानमंत्री शाह के बयान की निंदा की थी।

इसके बाद भारत ने सीमा विवाद को सुलझाने में किसी तीसरे देश की भूमिका को सिरे से खारिज कर दिया था। बाद में नेपाल सरकार ने मामले में सफाई देकर प्रधानमंत्री शाह के बयान से पैदा हुई तल्खी को खत्म करने की कोशिश की थी।

नेपाल सरकार ने कहा- प्रधानमंत्री शाह ने दोनों देशों की सीमा के विभिन्न स्थानों पर किए गए कब्जों के आधार पर अपने भाषण में यह बात कही थी।

बुधवार को सीमा क्षेत्र में स्थित सुस्ता की स्थिति का उल्लेख करते हुए विदेश मंत्री खनाल ने कहा, भारत और नेपाल सीमा के लिए कार्ययोजना तैयार हो गई है और उस पर कार्य भी शुरू हो गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दोनों देशों के समन्वय से कार्य होगा और योजना क्रियान्वित होगी।

भारत-नेपाल के रिश्ते सुधरेंगे, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की जल्द होगी मुलाकात
नेपाल में बालेन शाह की सरकार को बने एक महीने से ज्यादा का समय ही हुआ है। लेकिन इस समय में बालेन शाह ने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिनका असर भारत के लोगों पर भी पड़ा है।

बालेन शाह के फैसलों में 100 रुपये के भंसार से लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर पर कड़ी निगरानी तक कई नए नियम शामिल हैं।

जल्द नेपाल जाएंगे भारत के विदेश मंत्री
नेपाल सरकार के लगातार एक के बाद एक फैसलों के बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नेपाल के नए प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बातचीत कर उन्हें बधाई दी थी।

रणधीर जायसवाल ने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री के बातचीत करने के बाद दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने भी आपस में बातचीत की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे बताया कि भारत के विदेश मंत्री की नेपाल यात्रा के लिए वहां से न्यौता आ गया है, लेकिन विदेश मंत्री एस. जयशंकर कब नेपाल जाएंगे, इसे लेकर अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है। दोनों देशों के बीच आपसी बातचीत के बाद तारीख तय कर दी जाएगी।

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बदल रही स्थिति
भारत और नेपाल की सीमाएं काफी लंबे अरसे से खुली हुई हैं, जिससे लोग बिना किसी रोक-टोक के एक-दूसरे के देश में आ-जा सकते हैं। लेकिन बालेन शाह की सरकार बनने के बाद अब हालात तेजी से बदल रहे हैं।

भारत से नेपाल जाना अब पहले की तरह आसान नहीं रह गया। नेपाल में जाने के लिए भारतीय गाड़ियों को रजिस्टर कराना जरूरी हो गया है। इसके साथ ही बॉर्डर क्रॉस करने के लिए आपके पास गाड़ी के सभी जरूरी दस्तावेज होने जरूरी हैं।