बार एसोसिएशन – Live Halchal

हरियाणा: फतेहाबाद बार एसोसिएशन ने डीसी की कोर्ट का किया बहिष्कार
बार एसोसिएशन का आरोप है कि डीसी की कोर्ट की समय-सारणी तय न होने के कारण वकीलों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को डीसी की कोर्ट के रीडर ने दोपहर 12 बजे वकीलों को बुलाया, लेकिन डीसी 1:30 बजे तक नहीं आईं।

फतेहाबाद जिला बार एसोसिएशन फतेहाबाद ने जिला उपायुक्त (डीसी) मनदीप कौर पर कार्यकारिणी सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार और कोर्ट की समय-सारणी निर्धारित न करने का आरोप लगाते हुए उनकी कोर्ट का बहिष्कार कर दिया है। बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बेनीवाल, सचिव कमलेश वशिष्ठ और वित्त सचिव महेंद्र बागड़िया ने इस मामले की शिकायत सेशन जज से की है, जिसकी प्रतिलिपि आयुक्त और वित्तायुक्त को भी भेजी गई है।

बार एसोसिएशन का आरोप है कि डीसी की कोर्ट की समय-सारणी तय न होने के कारण वकीलों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को डीसी की कोर्ट के रीडर ने दोपहर 12 बजे वकीलों को बुलाया, लेकिन डीसी 1:30 बजे तक नहीं आईं। इसके बाद रीडर ने वकीलों को 3 बजे वापस आने के लिए कहा, लेकिन डीसी 4 बजे तक भी नहीं पहुंचीं। इस घटना से नाराज बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने डीसी से मिलकर कोर्ट का समय निर्धारित करने की मांग की, ताकि वकील अपने अन्य मामलों की सुनवाई में भी उपस्थित हो सकें।

बार एसोसिएशन का आरोप है कि इस दौरान डीसी ने कहा, “आप लोग मेरा समय खराब कर रहे हैं। मैं अपने समय और शेड्यूल के हिसाब से ही केस सुनूंगी,” और इसके बाद वे अपने कार्यालय से चली गईं। इस रवैये से नाराज बार एसोसिएशन ने बैठक कर डीसी की कोर्ट के बहिष्कार का फैसला किया।

30 सितंबर को होगी जनरल हाउस की बैठक
इस मामले में आगे की रणनीति तय करने के लिए बार एसोसिएशन ने 30 सितंबर को जनरल हाउस की बैठक बुलाई है।

रामपुर : बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का ताज फिर राजेंद्र लोधी के नाम
राजेंद्र प्रसाद लोधी के सिर पर एक बार फिर रामपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का ताज सजा है। वह तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतनाम सिंह मट्टू को 12 वोटों से हराया। वहीं महासचिव पद पर शिव नरेश तोमर ने कब्जा जमाया। तोमर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सर्वजीत सिंह को 41 वोटों से शिकस्त दी।

परिणाम की घोषणा के साथ ही विजयी पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत सात पदों पर बुधवार को मतदान हुआ था। बृहस्पतिवार को बार सभागार में भारी गहमागहमी के बीच सुबह से मतगणना शुरू हुई। देर शाम तक चली मतगणना के बाद शाम को परिणाम घोषित किए गए।

एल्डर कमेटी के चेयरमैन केबी माथुर ने परिणाम की घोषणा की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के पद पर राजेंद्र प्रसाद लोधी को चुना गया। राजेंद्र प्रसाद लोधी को 255 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतनाम सिंह मट्टू को 243 वोट मिले। महासचिव पद के लिए शिव नरेश तोमर विजयी रहे।

तोमर को 179 वोट मिले और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुसाहफ अली को 138 वोट मिले। इस तरह तोमर 41 वोटों से विजयी रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सौरभ सक्सेना चुने गए। सौरभ को 346 वोट मिले और उनके प्रतिद्वंद्वी असलम खां को 269 वोट मिले। उपाध्यक्ष (दस वर्ष से अधिक) पद के लिए कुलदीप कुमार व शहाब शाकिर विजयी हुए।

कुलदीप को 233 व शहाब शाकिर को 254 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद अहमद चुने गए। उन्हें 189 वोट मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर सुयश गुप्ता विजयी रहे। उन्हें 270 वोट मिले। संयुक्त सचिव प्रसार के पद पर हरपाल सिंह विजयी हुए। उन्हें 341 वोट मिले।

संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद के लिए सौरन सिंह सैनी और उपाध्यक्ष (दस वर्ष से कम) के पद पर पुरुषोत्तम सिंह व मोनिस खां पहले ही निविर्रोध निर्वाचित हो चुके हैं। परिणाम की घोषणा के बाद साथी अधिवक्ताओं ने खुशी मनाते हुए मिठाई बांटी।

मेरी जीत साथियों की जीत

मेरी जीत सभी साथियों की जीत है। वकीलों की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तैयार हूं। साथियों ने जिस उम्मीद के साथ मुझे चुना है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। –  राजेंद्र प्रसाद लोधी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, बार एसोसिएशन

कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे

यह मेरे साथियों की जीत है। अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। – शिव नरेश तोमर, नवनिर्वाचित महासचिव, बार एसोसिएशन।

अध्यक्ष पद पर रहा कड़ा मुकाबला

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र प्रसाद लोधी और सतनाम सिंह मट्टू के बीच कड़ा मुकाबला रहा। इस दौरान हर राउंड में दोनों ही एक दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आए। कई राउंड में सतनाम सिंह मट्टू आगे रहे, लेकिन आखिरी राउंड में वह पिछड़ गए और राजेंद्र प्रसाद ने 12 वोटों से जीत दर्ज कर ली। अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विकास मलिक
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (एचसीबीए) के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में वकीलों ने विकास मलिक पर भरोसा जताते हुए उन्हें एकतरफा जीत दिलाई है। 866 वोटों से मिली सफलता के साथ ही उनके सिर अब प्रधान पद का ताज सज गया है। महासचिव पद पर स्वर्ण सिंह टिवाना ने 661 वोटों से बंपर जीत हासिल की है।

शाम को वोटों को गिनती आरंभ हुई तो शुरू से ही विकास मलिक प्रधान पद पर आगे रहे और वोटों की गिनती खत्म होने तक यह क्रम नहीं टूटा। शाम को सभी ईवीएम से वोटों की गणना करने के बाद पांचों पदाधिकारियों के लिए परिणाम जारी कर दिए गए। प्रधान पद पर 1536 वोटों के साथ विकास मलिक को विजयी घोषित कर दिया गया। मलिक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओंकार सिंह बटालवी को 866 वोटों से हराया है।

अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। ओंकार सिंह बटालवी को 848, सपन धीर को 778, एनके बंका को 44 और चौहान सतविंदर सिंह सिसौदिया को 36 वोट मिले। मलिक पहली बार इस पद के लिए चुने गए हैं। उन्होंने इससे पहले 2020-21 में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।

महासचिव पद पर स्वर्ण सिंह टिवाना और विक्रांत पैम्बो के बीच टक्कर थी लेकिन टिवाना को बंपर 2142 वोट पड़ने के चलते पैम्बो 661 वोट से हार गए और केवल 1481 वोट ही पा सके। उपाध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसमे जसदेव सिंह बराड़ ने नीलेश भारद्वाज को 107 वोटों से हराया। बराड़ को 1618 व जसदेव को 1511 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे गौतम भारद्वाज ने 493 वोट हासिल किए।

खजांची के पद पर सीधा मुकाबला हुआ। इसमें सनी नामदेव ने हरविंदर सिंह मान को सर्वाधिक 1723 वोटों से शिकस्त दी। सनी को 2673 व हरविंदर सिंह मान को 950 वोट पड़े। संयुक्त सचिव पद के लिए प्रवीण दहिया ने डॉ. किरणदीप कौर को 691 वोटों से हराया। प्रवीण दहिया को 1604 व किरणदीप को 913 वोट पड़े। तीसरे स्थान पर रहीं भाग्यश्री को 869 व चौथे स्थान पर रहीं रोसी को 236 वोट ही मिले। चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता बीएस राणा की अध्यक्षता वाली चुनाव समिति द्वारा कराए गए।

जमकर हुआ प्रचार

शुक्रवार को सुबह से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए वकीलों का पोलिंग बूथ पर तांता लगा रहा। बार पदाधिकारियों के लिए इस बार चुनाव ईवीएम से आयोजित करवाया गया और दिन भर वकील अपने चहेते प्रत्याशियों के समर्थन में वोटरों से निवेदन करते नजर आए। हाईकोर्ट परिसर में प्रवेश द्वार आरंभ होते ही वाहन, वृक्ष और तार प्रचार सामग्री से अटी दिखाई दीं।

ढोल की थाप के साथ मनाया जश्न

हाईकोर्ट में वोटों की गिनती शुरू होने के बाद जिस-जिस उम्मीदवार के नाम पर बढ़त आरंभ हुई उस खेमे में ढोल की थाप पर जश्न का दौर आरंभ हो गया। वोटों की गिनती के अंतिम दौर तक पहुंचने से पहले ही चुनाव नतीजों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो चुकी थी। विजेता चुने गए उम्मीदवारों का फूल मालाओं के साथ वकीलों ने स्वागत किया।

हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी चुने गए

शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के साथ ही हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ की जिला एवं अधीनस्थ बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हो गए। दोनों राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के करीब 1.5 लाख मतदाताओं ने अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किया। कुछ स्थानों पर चुनाव के लिए ईवीएम का इस्तेमाल किया गया तो कुछ स्थानों पर पारंपरिक तरीके से बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया गया।