बारिश होने के कारण एक बार फिर से कड़ाके की ठंड की चपेट में हरियाणा के कई शहर… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 19 Jan 2020 11:11:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बारिश होने के कारण एक बार फिर से कड़ाके की ठंड की चपेट में हरियाणा के कई शहर… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बारिश होने के कारण एक बार फिर से कड़ाके की ठंड की चपेट में हरियाणा के कई शहर… https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ab/309313 Sun, 19 Jan 2020 11:11:57 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=309313 पिछले दिनों बारिश होने के कारण एक बार फिर से कड़ाके की ठंड की चपेट में हरियाणा के कई शहर हैं। बादलों के कारण धूप पूरी तरह से निकल नहीं पा रही, जिससे लोगों को दिन के समय में भी सर्दी का अनुभव हो रहा है। शनिवार रात को धुंध छा गई और रविवार शाम …]]>

पिछले दिनों बारिश होने के कारण एक बार फिर से कड़ाके की ठंड की चपेट में हरियाणा के कई शहर हैं। बादलों के कारण धूप पूरी तरह से निकल नहीं पा रही, जिससे लोगों को दिन के समय में भी सर्दी का अनुभव हो रहा है। शनिवार रात को धुंध छा गई और रविवार शाम तक यह ज्‍यों की त्‍यों बनी रही। सड़कों पर वाहना रेंग रेंग कर चलते नजर आए। शहरों की बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालात और भी बदतर रहे। गला देने वाले सर्दी से लोग जहां परेशान हैं वहीं फसलों के लिए यह सर्दी बेहद फायदेमंद साबित होगी।

शनिवार को सुबह भी 11 बजे तक धुंध रही तो सायं सात बजे ही फिर से धुंध छा गई। मगर अभी सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है। जिस तरह का मौसम बना हुआ है उसे देख फरवरी महीने तक सर्दी कम होने के आसार हैं। वहीं स्‍कूलों में छोटे बच्‍चे इस सर्दी से ठिठुर रहे हैं। सरकारी स्‍कूलों में तो कक्षा के बीच ही बच्‍चे अलाव पर हाथ सेकते नजर आए।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 जनवरी को बादलवाई व मौसम खुश्क रहेगा। वहीं 21 जनवरी को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं आने वाले दिनों में अल सुबह व देर सायं के समय धुंध बढऩे की संभावना है। आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग ने जता दी है।

प्रदेश में यह रहा तापमान

जिला- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

हिसार- 12.4- 4.1

अंबाला- 17.5- 6.2

भिवानी- 17.8- 6.2

चंडीगढ़- 18.8- 10.5

फरीदाबाद- 18.0- 8.4

गुरुग्राम- 17.5- 8.4

करनाल- 16.4- 8.6

कुरुक्षेत्र- 17.0- 8.3

नारनौल- 19.0- 6.5

रोहतक- 13.8- 6.8

सिरसा- 13.4- 4.8

फतेहाबाद- 13- 4

झज्जर- 17- 7

दादरी- 15- 4

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

]]>