बारिश व ओलावृष्टि – Live Halchal

बारिश व ओलावृष्टि से 5.4 डिग्री गिरा तापमान, अभी दो दिन गर्मी से राहत
हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और गर्मी से राहत ही रहेगी। हालांकि उसके बाद मौसम में बढ़ोतरी के आसार हैं। बदले मौसम की वजह से राज्य के सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बढ़ते तापमान का सामना कर रहे हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश व ओलावृष्टि से शनिवार को हरियाणा के तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले राज्य के लगभग सभी शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री पार कर गया था। राज्य का मौसम दो दिन और खुशनुमा रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन भी कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

28 अप्रैल को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश के आसार हैं और 29 को अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और गर्मी से राहत ही रहेगी। हालांकि उसके बाद मौसम में बढ़ोतरी के आसार हैं।

बीते 24 घंटे में हिसार, पंचकूला, नारनौल और चरखी दादरी में ओलावृष्टि दर्ज की गई है। वहीं, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। शनिवार को बदले मौसम की वजह से राज्य के सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

इससे अंबाला में 37 डिग्री, हिसार में 37.4 डिग्री, करनाल में 37.6, महेंद्रगढ़ में 36.7, रोहतक में 36.7, भिवानी में 36.7 डिग्री, पानीपत में 37.7 डिग्री, यमुनानगर में 36.3, हिसार में 36.3, पंचकूला में 35.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान कुछ जिलों में सामान्य से ज्यादा और कहीं सामान्य से कम दर्ज किया गया।

वहीं, अंबाला में 1.1 एमएम, हिसार में 4.7 एमएम, करनाल में 2.8 एमएम, फरीदाबाद में एक एमएम, करनाल में 2 एमएम, झज्जर में 3.5 एमएम, गुरुग्राम में 5.5 एमएम और सोनीपत में एक एमएम बारिश दर्ज की गई।

मार्च में बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई थी रबी की फसल
हरियाणा में मार्च में जींद समेत पूरे प्रदेश में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इसके चलते गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ था। जिला गिरदावरी करने में प्रदेश में सबसे आगे है। इसके अलावा रेवाड़ी दूसरे और फतेहाबाद जिला तीसरे नंबर पर हैं।

प्रदेश में मार्च में हुई बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई रबी की फसलों की गिरदावरी चल रही है। इसके पूरा होने के बाद ही किसानों को खराब हुई फसलों का मुआवजा दिया जाएगा। प्रदेश के आंकड़ों पर नजर डालें तो जींद, सोनीपत, सिरसा जिले पिछड़े हुए हैं। इन जिलों में गिरदावरी का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है, जबकि कुरुक्षेत्र जिले में गिरदावरी का काम पूरा हो चुका है।

इस वजह से यह जिला गिरदावरी करने में प्रदेश में सबसे आगे है। इसके अलावा रेवाड़ी दूसरे और फतेहाबाद जिला तीसरे नंबर पर हैं। वहीं फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, पंचकूला और पलवल जिले में अभी तक गिरदावरी का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का खराबा सबसे ज्यादा हिसार जिले के 58 हजार 617 किसानों ने बताया था। उन्होंने तीन लाख 32 हजार 90 एकड़ में फसल खराब होने की जानकारी दी है।

मार्च में जींद समेत पूरे प्रदेश में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इसके चलते गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ था। जिले में बारिश और ओलावृष्टि की सबसे ज्यादा मार नरवाना और उचाना हलके के किसानों पर पड़ी थी। उचाना क्षेत्र में तो गेहूं की फसल पूरी तरह बिछ गई थी। इसको लेकर अलग-अलग उपमंडल से किसान डीसी कार्यालय पहुंचकर मुआवजा देने की मांग करने लगे थे। इसके बाद सरकार ने खराब फसलों की गिरदावरी करवाने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया था।

जिलों का आंकड़ा
जिला गांव किसान पंजीकृत एरिया प्रतिशत
अंबाला 402 4980 25855 84.44

भिवानी 271 25109 145569 46.22

चरखीदादरी 172 19618 92698 75.93

फरीदाबाद 32 87 534 00.00

फतेहाबाद 156 3354 20600 54.53

गुरुग्राम 86 366 1732 95.32

हिसार 274 58617 332090 38.26

झज्जर 123 781 4164 40.35

जींद 295 29460 159405 36.99

कैथल 269 14909 96184 82.90

करनाल 321 7337 51934 21.06

कुरुक्षेत्र 331 4324 26959 100.00

मेवात 123 207 1472 32.81

महेंद्रगढ़ 240 961 4471 00.00

पंचकूला 80 517 2153 00.00

पलवल 180 1146 6627 00.00

पानीपत 107 687 4978 04.78

रेवाड़ी 121 232 1141 97.90

रोहतक 143 11351 53402 35.64

सिरसा 148 1149 6898 22.89

सोनीपत 282 12763 59752 28.36

यमुनानगर 498 3695 14434 49.91

कुल 4654 199793 1113042 47.11

अधिकारी के अनुसार
रबी फसल की गिरदावरी के लिए राजस्व विभाग के कर्मचारियों को आदेश दिए हैं। जिले में गिरदावरी का काम 36.99 प्रतिशत हो चुका है। जिले में गिरदावरी का कार्य जल्द पूरा करने के बारे में निर्देश दिए जा चुके हैं। -मोहम्मद इमरान रजा, डीसी, जींद।