बारिश की संभावना – Live Halchal

हरियाणा में इस दिन फिर बारिश की संभावना, बढ़ेगी ठंड
हरियाणा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। दिन के तापमान में थोड़ा इजाफा जरूर देखने को मिला है, फिर भी मौसम सामान्य से काफी ठंडा है, साथ ही शीतलहर चल रही है। प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार रहेगी। कल रात से एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में दस्तक देगा। इसका असर हरियाणा में 1 और 2 फरवरी को देखने को मिलेगा। 1 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 75% बारिश का पूर्वानुमान है।

बताया जा रहा है कि जनवरी महीने में अब तक हरियाणा को चार प्रमुख पश्चिमी विक्षोभों ने प्रभावित किया है, जिनमें 22-23 जनवरी और 27-28 जनवरी वाले सिस्टम काफी प्रभावी रहे, जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में धूप खिलने के कारण दिन के पारे में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। सबसे अधिक तापमान भिवानी में 22.5°C दर्ज किया गया।

जानें कब होगी बारिश

हरियाणा में मौसम 4 फरवरी तक परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान 30 व 31 जनवरी को मौसम खुश्क, शीत हवाएं चलने और अलसुबह व देर रात्रि कहीं-कहीं धुंध रहने की संभावना है। 1 फरवरी को ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं हल्की व कहीं मध्यम बारिश की संभावना है। 2 व 3 फरवरी को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

हरियाणा: 10 जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश की संभावना
हरियाणा में शुक्रवार के बाद दो-तीन दिनों तक मानसून कमजोर बना रहेगा। एक बार फिर से पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर सकता है।

उत्तर प्रदेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र व गुजरात पर बने अति तीव्र कम दबाव के क्षेत्र के असर से वीरवार को प्रदेश के 10 जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो शुक्रवार को भी कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। हालांकि उसके बाद 2-3 दिन बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। उधर, जिले के बालसमंद में एक घर पर बिजली गिर गई, जिससे मकान मालिक को काफी नुकसान हुआ है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि गुजरात पर बने अति तीव्र कम दबाव के क्षेत्र और उत्तर प्रदेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी वाली हवाएं आ रही हैं। इसके अलावा एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने से वीरवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बूंदाबांदी से हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। हालांकि मानसून टर्फ रेखा अभी भी दक्षिण में राजस्थान पर स्थित है। वहीं प्रदेश में इस माह में अब तक सामान्य से 25 प्रतिशत बारिश ज्यादा हुई है, जबकि 1 जून से अब तक सामान्य से 15 प्रतिशत कम पानी बरसा है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
शुक्रवार के बाद दो-तीन दिनों तक मानसून कमजोर बना रहेगा। एक बार फिर से पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर सकता है और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं खंड बारिश हो सकती है। अगले सप्ताह मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर आने से मानसून में तेजी आने की संभावना बन रही है।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

अंबाला-15.0 एमएम
रोहतक-4.0 एमएम
फरीदाबाद-1.5 एमएम
गुरुग्राम-1.0 एमएम
जींद-0.2 एमएम
करनाल-1.5 एमएम
महेंद्रगढ़-7.0 एमएम
पंचकूला-5.0 एमएम
सोनीपत-0.5 एमएम
सिरसा-1.0 एमएम