बारिश का दौर – Live Halchal

एमपी में तेज हवा और, अगले चार दिन रहेगा असर
मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ले ली है। अगले चार दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को कई जिलों में पानी गिरा, जबकि राजधानी में दिनभर बादल छाए रहे और रात तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। अब 23 और 24 फरवरी को फिर एक नया मौसमी तंत्र सक्रिय होने से दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्यादा असर दिख सकता है।पिछले तीन दिनों से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कहीं आंधी तो कहीं बारिश हो रही है। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। बीते 24 घंटों में भोपाल, रतलाम, मंदसौर, धार, इंदौर, रायसेन, उज्जैन, सागर और छतरपुर समेत 20 से अधिक जिलों में वर्षा दर्ज की गई।

फसलों पर चोट, किसानों की चिंता बढ़ी
तेज हवाओं ने रतलाम, शाजापुर और उज्जैन में गेहूं की खड़ी फसल को झुका दिया है। खेतों में फसल आड़ी पड़ने से दानों की गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका है। अनुमान है कि पिछले तीन दिनों में करीब 25 जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सर्वे शुरू कर दिया है। राजस्व अमला गांव-गांव जाकर नुकसान का आकलन कर रहा है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में पानी गिर सकता है। आसपास के जिलों में भी मौसम बदला रहेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में बादल छाए रहने की संभावना है।

23-24 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम
22 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ अगले दिन से प्रदेश में असर दिखा सकता है।
23 फरवरी को नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश की संभावना है।
24 फरवरी को सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बादल बरस सकते हैं।

फरवरी में चौथी बार बदला मौसम
इस महीने की शुरुआत से अब तक तीन बार आंधी-बारिश और ओलों का दौर आ चुका है। फसलों को पहले ही नुकसान हुआ था और सर्वे भी कराया गया था। 18 फरवरी से फिर मौसम बिगड़ा और अब चौथी बार बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

दिन में ठंडक, रात में राहत
बारिश और बादलों के कारण दिन का तापमान गिरा है और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को फिर गर्म कपड़े निकालने पड़े। हालांकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में रात का पारा 14 डिग्री से ऊपर रहा, जबकि अन्य जिलों में यह 12 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।अगले चार दिन मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। किसानों की नजर अब आसमान पर टिकी है और प्रशासन राहत की तैयारी में जुटा है।

मध्य प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर, 27 जिलों में यलो अलर्ट
गुरुवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर, विदिशा, सागर, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, मंदसौर और नीमच में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

मध्य प्रदेश में लगातार प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, रतलाम समेत कुल 27 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले बुधवार को भी भोपाल, शाजापुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, राजगढ़, सागर, सतना, धार समेत कई जिलों में बारिश हुई।

दमोह में करीब सवा इंच पानी गिरा। मानसून के आने से पहले जून के पहले सप्ताह में प्रदेश में गर्मी का असर रहता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत कई शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इन शहरों में पारा 40 डिग्री से नीचे ही है। वहीं, यहां बारिश का दौर चल रहा है। अगले 4 दिन भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।

आज इन जिला में बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर, विदिशा, सागर, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, मंदसौर और नीमच में आंधी-बारिश का अलर्ट है। यहां पर आंधी की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।

भोपाल में 33 डिग्री रहा पारा
बारिश की वजह से बुधवार को कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, नौगांव में ही पारा 40 डिग्री तक पहुंचा। बाकी शहरों में इससे नीचे रहा। भोपाल में 33 डिग्री, इंदौर में 32.3 डिग्री, ग्वालियर में 36.4 डिग्री, उज्जैन में 35.4 डिग्री और जबलपुर में 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 29.6 डिग्री रहा। इधर, प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो अभी मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। पिछले कुछ दिन से ये आगे नहीं बढ़ा है।

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

5 जूनः ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर, विदिशा, सागर, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, मंदसौर और नीमच में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

6 जून: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड,दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर और नीमच में तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। आंधी की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।

7 जून: इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह में तेज आंधी के साथ बारिश होने का अलर्ट है।

8 जून: खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश हो सकती है।