बारिश का ऑरेंज अलर्ट – Live Halchal

मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आज अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
शुक्रवार को एमपी के 20 जिलों में अति भारी बारिश और 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। जबलपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश होगी।

मध्यप्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार बारिश का दौर चल रहा है। कई जिलों में भारी बारिश से नदियां उफान पर है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार के लिए 20 जिलों में अति भारी बारिश और 12 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। जिन जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें जबलपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल और नर्मदापुरम जिले शामिल हैं। ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। भोपाल, इंदौर समेत अन्य जिलों में भी हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।

रीवा में 9 घंटे में ढाई इंच से ज्यादा बारिश
गुरुवार को प्रदेश के 15 जिलों में बारिश हुई। नदी-नाले उफान पर आ गए। मंडला समेत कई जिलों में नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस वजह से कई गांवों में बाढ़ के हालात हैं। शिवपुरी और ग्वालियर की सीमा पर बना हरसी बांध लबालब भर गया है। बांध से पानी का ओवरफ्लो होना शुरू हो गया है। इससे दोनों जिलों के करीब 20 गांव में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है। ग्वालियर और रीवा में 9 घंटे में ढाई इंच

पानी गिर गया। दतिया में पौन इंच, टीकमगढ़, सतना और छतरपुर के खजुराहो में आधा इंच पानी गिरा। सीधी, गुना, सागर, उमरिया, दतिया, मऊगंज, दमोह, सिवनी, मऊगंज में भी बारिश का दौर जारी रहा।

अगले 2 दिन में सिस्टम और भी होगा स्ट्रॉन्ग
अगले 2 दिन में सिस्टम और भी स्ट्रॉन्ग होगा, जिससे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल में भी तेज बारिश का दौर चलेगा। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में 3 टर्फ का असर है। वहीं, लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) की एक्टिविटी भी सामने आई है। इसके चलते बारिश का दौर बना हुआ है।

अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

11, जुलाई: जबलपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर। प्रदेश के बाकी के जिलों में भी हल्की बारिश का यलो अलर्ट है।

12 जुलाई: जबलपुर, दमोह, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, उमरिया, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज। बाकी के जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है।

13 जुलाई: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, दतिया, दमोह, सिवनी, बालाघा। बाकी बचे जिलों में भी हल्की बारिश का यलो अलर्ट है।

राहत और आफत के बीच दो जुलाई तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट
लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। शनिवार सुबह कई इलाकों में बदरा जमकर बरसे। मौसम विभाग ने दो जुलाई तक के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजधानी में रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। शनिवार सुबह कई इलाकों में बदरा जमकर बरसे। कुछ इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हुई। दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग 8.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दो जुलाई तक के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तापमान 34 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने रविवार को भी तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा और धूल भरी आंधी चलेगी। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

शनिवार को लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। ऐसे में सुबह तेज हवा व आंधी चली। इसके बाद बारिश हुई। दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली। ऐसे में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। शाम को भी कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई है। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। रात के समय हवा में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, शाम साढ़े पांच बजे तक लोदी रोड में 12.6 एमएम, मयूर विहार में 3.5 एमएम, पालम में 0.4 एमएम, पीतमपुरा व नजफगढ़ में 0.5 एमएम, आया नगर में 0.3 एमएम और रिज में बारिश दर्ज की गई।

पालम में 36 डिग्री पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक पालम व रिज इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोदी रोड में 35.1, आया नगर में 34.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्यम श्रेणी में रही हवा
राजधानी में हवा मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 118 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 171 रहा, यह मध्यम श्रेणी है। गुरुग्राम में 133, ग्रेटर नोएडा में 110, गाजियाबाद में 123 व नोएडा में 88 एक्यूआई दर्ज किया गया।

बारिश का पानी भरने से प्रगति मैदान टनल बंद रही
प्रगति मैदान टनल शनिवार को भी यातायात के लिए बंद रही। इस दौरान रिंग रोड पर आईपी पार्क के पास यातायात प्रभावित रहा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने बताया कि टनल में पांच से सात फीट तक बारिश का पानी भर गया था। इसे निकालने का काम शुक्रवार को ही शुरू कर दिया गया था और शनिवार का पूरे दिन यह काम जारी रहा।

शुक्रवार को जलभराव वाले इलाकों से 200 से अधिक कॉल आईं। इस दौरान 12 घंटे की मशक्कत के बाद मिंटो ब्रिज अंडरपास से पानी निकालकर आवाजाही के लिए खोला गया। साथ ही, मूलचंद अंडरपास, जखीरा, धौला कुआं और अधचीनी जैसे इलाकों से पानी निकालने में 4 से 5 घंटे लगे, जबकि सीलमपुर, कृष्णा नगर और बादली में जलभराव की शिकायतें 2 से 3 घंटे में दूर की गईं।