बायोगैस प्लांट – Live Halchal

सीएम योगी पहुंचे बदायूं: बायोगैस प्लांट का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे बदायूं पहुंचे। उन्होंने दातागंज के सैजनी में बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। साथ ही 44 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मंच पर उनके साथ केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं जिले को 44 नई परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने दातागंज तहसील के सैजनी में आयोजित कार्यक्रम के मंच से बटन दबाकर इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही सैजनी में एचपीसीएल के बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बायोगैस प्लांट किसानों की समृद्धि, युवाओं के रोजगार और पर्यावरण रक्षा का नया माध्यम बनने जा रहा है। यूपी के आठ जिलों में बायोगैस प्लांट लगाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे दातागंज पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी यहां पहुंचे। मंच पर जिले के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने चांदी का राम मंदिर और राम दरबार भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री को भगवान का अष्टधातु की मूर्ति भेंट की है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार के कार्यों को गिनाया।

यूपी में तेजी से हो रहा विकास
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रगति इस देश के सभी राज्यों में सबसे शानदार है। जो योजनाएं जून 2015 से शुरू हुई हैं और योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद प्रगति बहुत तेजी से बढ़ी है। देश में सबसे अच्छी प्रगति है। योगी के आने से पहले कहा जाता था कि यूपी बीमारू राज्य है और अब प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन बनने जा रही है। दुनिया के कई देश ऐसे हैं जिनकी अर्थव्यवस्था इतनी नहीं है। उन्होंने कहा कि अकेले यूपी में 100 से अधिक कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट बनने जा रहे हैं।

कार्यक्रम स्थल पर शुक्रवार सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कार्यक्रम से एक दिन पहले एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का बायोगैस प्लांट बनना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। बायोगैस प्लांट किसानों की आय को दोगुना करने में मील का पत्थर साबित होगा। इसके चालू हो जाने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। किसानों को पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पराली और गोबर का इस्तेमाल इस प्लांट में हो सकेगा। इस प्लांट से एक दिन में 14 टन कम्प्रेस्ड गैस पैदा होगी।