बाबा सिद्दीकी – Live Halchal

महाराष्ट्र: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी का मोबाइल नंबर एक्टिव करने की कोशिश
पुलिस को बाबा सिद्दीकी का नंबर एक्टिव करने की कोशिश की शिकायत मिली। बाबा सिद्दीकी की बेटी अर्शिया सिद्दीकी ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने दिल्ली के बुराड़ी इलाके से युवक विवेक साबरवाल को गिरफ्तार किया।

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके मोबाइल नंबर को फिर से एक्टिव करने की कोशिश की गई। बाबा सिद्दीकी का यह नंबर उनके पारिवारिक व्यवसाय के खाते से जुड़ा था। मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से जब सत्यापन के लिए बाबा सिद्दीकी की पत्नी के नाम पर ईमेल आया तो मामले का खुलासा हुआ। बाबा सिद्दीकी की बेटी अर्शिया सिद्दीकी की शिकायत पर पुलिस ने दिल्ली से युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि साइबर ठगी करने के लिए आरोपी नंबर एक्टिव कराने की कोशिश कर रहा था।

बीते साल अक्तूबर में बाबा सिद्दीकी की हत्या तब कर दी गई थी जब अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय से बाहर निकले थे। अब पुलिस को बाबा सिद्दीकी का नंबर एक्टिव करने की कोशिश की शिकायत मिली। बाबा सिद्दीकी की बेटी अर्शिया सिद्दीकी ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई।

अर्शिया ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके दिवंगत पिता के नाम पर जारी मोबाइल नंबर के लिए अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता बनने की कोशिश कर रहा है। यह नंबर अब भी सक्रिय है और पारिवारिक व्यवसायों जियर्स बिज़नेस इंडिया एलएलपी और फ्लेवर फूड वेंचर से जुड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

दिल्ली से पकड़ा युवक
मामले में पुलिस ने दिल्ली के बुराड़ी इलाके से युवक विवेक साबरवाल को गिरफ्तार किया। पुलिस युवक को पूछताछ के लिए मुंबई लेकर आई। पुलिस ने बताया कि साबरवाल ने बाबा सिद्दीकी के नाम पर नया सिम कार्ड प्राप्त कर नंबर को फिर से सक्रिय करने की कोशिश की। वह इस नंबर के जरिये साइबर धोखाधड़ी करना चाहता था। पुलिस ने कहा कि आरोपी पहले भी साइबर अपराध के मामलों में शामिल रहा है। मौजूदा समय में वह एक अन्य साइबर अपराध के मामले में जमानत पर बाहर था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस धोखाधड़ी में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

बाबा सिद्दीकी की पत्नी के नाम पर बनाई फर्जी ई-मेल आईडी
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बाबा सिद्दीकी की पत्नी शाहज़ीन सिद्दीकी के नाम से एक फर्जी ईमेल आईडी बनाई। उसका उपयोग कर मोबाइल सेवा प्रदाता को संपर्क कर नंबर पर अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी। आरोपी ने शाहज़ीन सिद्दीकी के व्यक्तिगत दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीएसटी विवरण और कंपनी का लेटरहेड का इस्तेमाल कर यह फर्जी अनुरोध किया।

आरोपी ने मोबाइल सेवा प्रदाता वोडाफोन को अनुरोध भेजा कि हस्ताक्षरकर्ता को बदला जाए और उसने माइकल शर्मा, तरुण कुमार, अविनाश अरोड़ा और सुमित शर्मा जैसे फर्जी नाम बताए। इसके बाद 25 जून को वोडाफोन ने जब इस अनुरोध के जवाब में शाहज़ीन सिद्दीकी की असली ईमेल आईडी को सीसी में शामिल किया, तब सिद्दीकी परिवार को इस धोखाधड़ी का पता चला और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

बाबा सिद्दीकी की बेटी ने मुंबई पुलिस से अनुरोध किया है कि वे फर्जी ईमेल आईडी के स्रोत का पता लगाएं और उस नंबर से जुड़ा कॉल डाटा रिकॉर्ड (CDR) भी खंगालें, क्योंकि परिवार को शक है कि इस साजिश का संबंध बाबा सिद्दीकी की अचानक हुई मौत से हो सकता है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि डिजिटल सबूतों की इलेक्ट्रॉनिक और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और यदि किसी बड़े षड्यंत्र की पुष्टि होती है तो और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं।

महाराष्ट्र: बाबा सिद्दीकी की सीट से चुनाव लड़ेगा लॉरेंस?
उत्तर भारतीय विकास सेना के नेता सुनील शुक्ला पश्चिम बांद्रा निर्वाचन क्षेत्र से लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से नामांकन दाखिल करना चाहते हैं। पार्टी ने यह भी दावा किया कि अगर लॉरेंस बिश्नोई ने मंजूरी दे दी तो वह जल्द ही 50 उम्मीदवारों की सूची जारी कर देंगे।

महाराष्ट्र में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से पहले एक बार फिर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर चर्चा तेज हो गई। दरअसल, चुनाव आयोग के साथ पंजीकृत एक राजनीतिक दल उत्तर भारतीय विकास सेना ने लॉरेंस बिश्नोई की ओर से नामांकन दाखिल करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी से एबी फॉर्म की मांग की। बता दें कि एबी फॉर्म नामांकन दाखिल करने के लिए एक आवश्यक और औपचारिक दस्तावेज है। उत्तर भारतीय विकास सेना के नेता सुनील शुक्ला पश्चिम बांद्रा निर्वाचन क्षेत्र से लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से नामांकन दाखिल करना चाहते हैं। यह निर्वाचन क्षेत्र राकांपा के दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी का था।

लॉरेंस बिश्नोई के लिए नामांकन पत्र की मांग
रिटर्निंग अधिकारी को लिखी चिट्ठी में सुनील शुक्ला ने दावा किया कि वे फॉर्म पर लॉरेंस बिश्नोई का हस्ताक्षर ले लेंगे। यह बिश्नोई की उम्मीदवारी को मान्य के लिए एक आवश्यक कदम है। यह बात लॉरेंस बिश्नोई को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी टिकट देने की पेशकश के बाद कुछ दिन बाद की गई है। चिट्ठी में पार्टी ने यह भी दावा किया कि अगर लॉरेंस बिश्नोई ने मंजूरी दे दी तो वह जल्द ही 50 उम्मीदवारों की सूची जारी कर देंगे।

लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। हाल ही में राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के मामले में उसका नाम चर्चा में आया था। पश्चिमी बांद्रा निर्वाचन क्षेत्र का उल्लेखनीय राजनीतिक महत्व है। दरअसल, यह बाबा सिद्दीकी का निर्वाचन क्षेत्र था। उत्तर भारतीय विकास सेना के नेता सुनील शुक्ला पहले खार पुलिस स्टेशन गए और फिर बलकरण बराड के नाम से नामांकन पत्र लेने के लिए रिटर्निंग अधिकारी के पास पहुंचे। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई का असली नाम बलकरण बराड है।

एक ही चरण में होगा चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। बता दें कि 2019 के विधानभा चुनावों में 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को सबसे ज्यादा 105 सीटें मिली थीं। वहीं, भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना को 56 सीटें आई थीं। दूसरी ओर एनसीपी को 54 सीटें जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में चौथी गिरफ्तारी, आरोपियों को मुहैया कराए थे पैसे और हथियार
राकांपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने एक और व्यक्ति हरीशकुमार बालकराम निषाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि उसी ने वारदात के लिए पैसे और हथियार उपलब्ध कराए थे। हालांकि समाचार एजेंसी आइएएनएस ने दो और व्यक्तियों गुल्लू और मोनू की गिफ्तारी की भी खबर दी है।

साथ ही पता चला है कि इस मामले में पुणे से गिरफ्तार सह-साजिशकर्ता प्रवीण लोणकर के भाई शुभम को जून में मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के बाद उठाया था, लेकिन कोई सुबूत नहीं मिलने पर छोड़ दिया था।

उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है आरोपी

हालांकि उस पर नजर रखी जा रही थी। 23 वर्षीय निषाद उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है और इस मामले में गिरफ्तार चौथा व्यक्ति है। पुलिस ने मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। निषाद पुणे के वर्जे एरिया में स्क्रैप डीलर का काम करता है और मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसे सोमवार को बहराइच से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूर्व में कथित शूटरों हरियाणा के गुरमेल सिंह व उत्तर प्रदेश (बहराइच) के धर्मराज कश्यप और सह-साजिशकर्ता प्रवीण लोणकर को गिरफ्तार किया था। बहराइच का ही रहने वाला एक और कथित शूटर शिवकुमार गौतम अभी फरार है। निषाद की पेशी के दौरान पुलिस ने अदालत में बताया कि उसी ने सह-आरोपितों को पैसा और हथियार उपलब्ध कराए थे।

निषाद, कश्यप और गौतम एक ही गांव (गंडारा) के हैं।पुलिस ने बताया कि कश्यप, गौतम, प्रवीण लोणकर व उसके बड़े भाई शुभम के साथ निषाद भी हत्याकांड की साजिश में शामिल था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गौतम, एक अन्य आरोपित मोहम्मद जीशान अख्तर और अन्य वांछितों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीमें गठित की हैं। पुलिस लारेंस विश्नोई गैंग के कथित सदस्य शुबू लोणकर की उस इंटरनेट मीडिया पोस्ट की सत्यता की भी जांच कर रही है जिसमें हत्याकांड की जिम्मेदारी ली गई थी।

पुलिस ने 10 से ज्यादा हथियार किए बरामद

पुलिस को संदेह है कि इसे शुभम ने ही पोस्ट किया था। इस संदर्भ में उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम के अधिकारियों को लिखा है। पुलिस ने उस बाइक को भी जब्त कर लिया है जिसके जरिये कथित शूटरों ने सिद्दीकी की रेकी की थी।जांचकर्ताओं के मुताबिक, शुभम लोणकर सितंबर के आखिरी हफ्ते तक पुलिस की नजर में था, लेकिन इसके बाद वह गायब हो गया। उसे जनवरी में आ‌र्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 10 से ज्यादा हथियार बरामद किए थे। पता चला था कि शुभम लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के संपर्क में था। उसे मैसेजिंग एप्स की जानकारी है और उसने निगरानी से बचने के लिए साजिश में शामिल सभी लोगों से इंस्टाग्राम के जरिये बात करने और स्नैपचैट के जरिये चैट करने को कहा था।निषाद सिर्फ 15 वर्ष की उम्र में पुणे आ गया था और स्क्रैप का बिजनेस शुरू किया था।

तीन वर्ष पहले उसने गौतम को और तीन महीने पहले कश्यप को अपने साथ काम करने के लिए पुणे बुला लिया था। लोणकर बंधुओं की दुकान उसकी दुकान के पड़ोस में ही है। एक अधिकारी ने बताया कि जून-जुलाई में हत्याकांड की साजिश रची गई थी। प्रवीण और शुभम ने निषाद को करीब दो लाख रुपये दिए थे जो उसने कथित शूटरों को दे दिए थे। उन्होंने बताया कि कुर्ला के घर में कथित शूटरों ने बिना गोलियों के पिस्टल चलाने की प्रैक्टिस की थी। गौतम ने सिद्दीकी पर फायरिंग इसलिए की थी क्योंकि उसे शादियों में फायरिंग का पूर्व अनुभव था।

पटियाला जेल में रची हत्या की साजिश, विदेश से आई फंडिंग
पंजाब पुलिस को खुफिया सूत्रों से इनपुट मिला है, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार डीजीपी गौरव यादव ने जेल प्रबंधन और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को इसकी जांच करने के लिए कहा है।

महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश पटियाला जेल में रची गई थी। इसकी सुपारी लॉरेंस के गुर्गे ने जेल में ही जालंधर के आरोपी जीशान अख्तर को दी थी। जीशान ने जेल से ही विदेश में गैंग के एक अन्य गुर्गे से बात भी की थी। जीशान ने सुपारी लेने के बाद विदेश में बैठे गुर्गे को पूरी प्लानिंग भी समझाई थी।

पंजाब पुलिस को खुफिया सूत्रों से इनपुट मिला है, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार डीजीपी गौरव यादव ने जेल प्रबंधन और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को इसकी जांच करने के लिए कहा है। एडीजीपी जेल अरुण पाल सिंह ने इस संदर्भ में पटियाला जेल प्रबंधन से सोमवार को बातचीत की है। पटियाला जेल की जिस बैरक में जीशान बंद था, वहां के कैदियों से भी पूछताछ शुरू हो गई है। यहां तक कि पटियाला जेल में बंद लॉरेंस के गुर्गे भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जीशान को ही लॉरेंस के गुर्गों ने मेन हैंडलर बनाया था। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए जालंधर में ही उसे फंड उपलब्ध कराया गया था। जेल से बाहर निकलते ही वह मुंबई के लिए रवाना हो गया था। बता दें आरोपी जीशान अख्तर जालंधर के नकोदर के गांव शकर का रहने वाला है।

सिद्दीकी की हत्या अनुज की मौत का बदला
बाबा सिद्दीकी की हत्या को अनुज थापन की मौत से भी जोड़ा जा रहा है। गैंगस्टर लॉरेंस के गुर्गों के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर स्पष्ट किया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अनुज थापन की मौत का बदला है। गौरतलब है कि अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित ग्लैक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने अनुज थापन और सोनू कुमार को फाजिल्का से गिरफ्तार किया था। दोनों ने 14 अप्रैल को सलमान के घर पर फायरिंग के लिए शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियार मुहैया कराए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक फायरिंग केस में आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी।

युवाओं को कांट्रैक्ट किलर बना रहा गैंगस्टर लॉरेंस
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी हत्याकांड के बाद एक बार फिर से हरियाणा चर्चा में है। हत्याकांड में गिरफ्तार शूटर गुरमेल कैथल जिले के नरड़ गांव का रहने वाला है। देश में यह पहला हाईप्रोफाइल हत्याकांड नहीं है जिसमें हरियाणा के शूटर्स का नाम सामने आया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का हिस्सा बनकर राज्य के युवा अपराध के दलदल में फंसते जा रहे है।

29 मई, 2022 को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को चरखी-दादरी के दीपक मुंडी, झज्जर के कुलदीप और सोनीपत के अंकित सेरसा व प्रियव्रत फौजी ने अंजाम दिया था। इसमें हरियाणा के कई युवा शामिल थे।

5 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में हरियाणा में सक्रिय गोदारा गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा सहित अन्य शूटर्स के नाम एनआईए की जांच में सामने आए थे।

14 अप्रैल 2024 को अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो शूटर्स ने 5 राउंड फायरिंग की थी। इस वारदात में मुंबई पुलिस ने फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना निवासी हैरी उर्फ हरपाल को गिरफ्तार किया था।

हरियाणा-पंजाब की जेलों में लॉरेंस का गिरोह सक्रिय
हाई प्रोफाइल हत्याकांड और गोलीकांड में गिरफ्तार शूटर पूछताछ में उजागर कर चुके है कि वह हरियाणा-पंजाब की जेल में बंद होने के दौरान लॉरेंस गैंग के गुर्गों के संपर्क में आए थे। फिर वे लॉरेंस गिरोह का हिस्सा बन गए। चार साल से हत्या के मामले में बंद गुरमेल की भी जेल में लॉरेंस के गुर्गे से मुलाकात हुई थी। एनआईए भी अपनी रिपोर्ट में बता चुकी है कि लॉरेंस के गुर्गे जेल में बंद युवाओं को फिल्मी लाइफ स्टाइल, पैसे और ऐशोआराम का झांसा देकर गिरोह में शामिल करते हैं।

लोंकर भाइयों ने ही पुणे में दी थी हमलावरों को शरण
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले शुबू लोंकर और उसका भाई प्रवीण लोंकर (28) भी हत्या की इस साजिश में शामिल था। पुणे से शुबू के भाई प्रवीण लोंकर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली। प्रवीण ने ही बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा को पुणे में शरण दी थी और एक स्क्रैप डीलर के यहां नौकरी पर लगाया था। फेसबुक पोस्ट मामले में पुलिस ने रविवार को देर रात प्रवीण को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उससे पूछताछ में कई चौकाने वाली जानकारी सामने आई है।

हत्यारों को दिलाएंगे फांसी : शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्याकांड को लेकर सोमवार को कहा कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी की आरोपियों को उनके अपराध के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए फांसी की सजा दिलाई जाए। शिंदे ने कहा कि हम कानून हाथ में लेने वाले किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ेंगे। राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कोरोना काल में फरिश्ते की तरह बाबा सिद्दीकी ने की थी लोगों मदद
अजित पवार गुट के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिद्दीकी कोविड के समय में एक फरिसता के तौर पर उभरे थे। उन्होंने जरूरत मंद लोगों को दवाइयां पहुंचाकर खुब तारीफे बटोरी थी।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार गुट के एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार देर रात को मुबंई में तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनकी बातें और यादें लोगों की आखें नम कर रही है। कोविड महामारी में फरिसते की तरह लोगों की मदद करने वाले सिद्दीकी जरूरत मंदो को उनकी जीवन सुरक्षा के लिए दवाईयों से लेकर खाना उपल्बध कराने तक हरसंभव मदद पहुंचाकर लोगों से खुब तारीफे भी बटोरी।

पूरे मुंबई में विख्यात थी सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी
महाराष्ट्र की राजनीति के जाने माने नाम बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड के चहेते माने जाते थे। उनकी भव्य इफ्तार पार्टी पूरे मुंबई में विख्यात मानी जाती थी। जिसमें मुख्य रूप से राजनीतिक के दिग्गज और बॉलीवुड के शीर्ष सितारे शामिल होते थे। उन्हें सलमान खान, शाहरुख खान और संजय दत्त सहित कई बॉलीवुड सितारों के करीबी के रूप में भी जाना जाता था। बता दें कि मुंबई के एक प्रमुख मुस्लिम नेता सिद्दीकी ने महाराष्ट्र विधानसभा में तीन बार बांद्रा (पश्चिम) सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

कांग्रेस छोड़कर थामा था अजित पवार का साथ
साल 2024 में ही कांग्रेस छोड़कर अजित पवार गुट में शामिल हुए बाबा सिद्दकी ने कांग्रेस छोड़ने पर जवाब देने से इंकार कर दिया था उन्होने केवल इतना कहा था कि कुछ बातें अनकही ही बेहतर होती हैं। माना जाता है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सिद्दीकी के अजित पवार गुट में शामिल होने से एनसीपी को लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ावा मिला था। एनसीपी नेता सिद्दीकी मुंबई में पार्टी के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, खास तौर पर बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए मुस्लिम बहुल वार्डों में।

48 साल तक कांग्रेस में रहे सिद्दीकी
राजनीतिक जीवन की बात करें तो कुल 48 साल कांग्रेस में रहने के बाद सिद्दीकी का पार्टी छोड़ना एक चौकाने वाला निर्णय था। उन्होंने एनसीपी में शामिल होने से पहले कहा था कि मेरी यात्रा इंदिरा गांधी-राजीव गांधी-संजय गांधी के साथ रही है। मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मेरे पिता जैसे हैं। लेकिन कभी-कभी निजी जीवन में कुछ फैसले लेने पड़ते हैं। उन्होंने कांग्रेस में 48 साल के अपने सफर में उनका साथ देने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार जताया। बता दें कि सिद्दकी ने 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार विधायकी जीती। वे राज्य सरकार (2004-08) में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम और एफडीए के राज्य मंत्री थे और लगातार दो बार नगर निगम पार्षद भी रहे थे।