बाबा सिद्दीकी हत्याकांड – Live Halchal

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मकोका कोर्ट का बड़ा फैसला
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में सुनवाई करते हुए मुंबई की एक विशेष मकोका अदालत ने शनिवार को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आठ आरोपियों को 16 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर को बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों पर मकोका के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज मुंबई की एक विशेष मकोका अदालत ने शनिवार को हत्याकांड में शामिल आठ आरोपियों को 16 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि, कथित मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम समेत आठ आरोपियों को पुलिस रिमांड खत्म होने पर शनिवार को मकोका के तहत मामलों के विशेष न्यायाधीश ए एम पाटिल के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने जांच एजेंसी की मांग के अनुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हत्याकांड की विस्तृत जांच पूरी
वहीं इस मामले में अधिवक्ता अजिंक्य मिरगल ने बताया कि, आज मुख्य शूटर और सप्लायर समेत 8 लोग कोर्ट में पेश हुए। विस्तृत जांच पूरी हो चुकी है। 3 दिसंबर को जब सभी 26 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था, तब इन 8 लोगों की 4 दिनों की पुलिस हिरासत मंजूर की गई थी। इसमें आगे कोई प्रगति नहीं हुई है। पुलिस ने इन 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत मांगी थी, जो मंजूर कर ली गई। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल की जाए ताकि हम जमानत के लिए अर्जी दे सकें।

हत्याकांड के कई आरोपी अभी भी फरार
पूर्व राजनेता की हत्या के मामले में अभी भी कई आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, इसमें संदिग्ध मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर और जीशान मोहम्मद अख्तर शामिल हैं। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को बाबा सिद्दीकी की हत्या और अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी में कथित भूमिका के लिए अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था।

हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों पर लगा मकोका
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार हुए सभी 26 आरोपियों पर अब महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) भी लगाया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने साल 1999 में मकोका कानून बनाया था। इसका मकसद संगठित और अंडरवर्ल्ड अपराध को खत्म करना है।

मुंबई: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार
अजीत पवार के नेतृत्व वाले राकांपा के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक आरोपित अमित हिसाम सिंह कुमार की गिरफ्तारी हरियाणा के कैथल से की गई है। इस पर शूटर और मुख्य साजिशकर्ता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होने का संदेह है।

कहा जा रहा है कि अमित हत्या की साजिश रचने और अंजाम देने में शामिल था। उसके और अन्य आरोपितों के बीच हुए पैसों के लेन-देन की जांच की जा रही है। तीन अन्य की गिरफ्तारी पुणे से की गई है। इस मामले में अब तक कुल 14 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मामले में अब तक कुल 14 आरोपितों की गिरफ्तारी हुई

पुणे से गिरफ्तार आरोपितों के नाम रूपेश राजेंद्र मोहोल, करण राहुल साल्वे और शिवम अरविंद कोहाड़ हैं। पुलिस के अनुसार, अमित गिरफ्तार किए गए एक शूटर गुरमेल सिंह और मुख्य साजिशकर्ता मोहम्मद जीशान अख्तर के बीच महत्वपूर्ण लिंक था। अख्तर फिलहाल फरार है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, अख्तर का हमलावरों और हत्या के साजिशकर्ताओं दोनों से संबंध था। अपराध शाखा की एक टीम मंगलवार शाम हरियाणा से अमित को पकड़कर बुधवार सुबह मुंबई ले आई। उसे चार नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच कर रही टीम को अभी हत्या का असल उद्देश्य नहीं पता चल पाया है। अभी अलग-अलग बिंदुओं से इस हत्याकांड की जांच की जा रही है। इसमें सुपारी देकर हत्या, कारोबारी प्रतिद्वंद्विता या मुंबई में झुग्गी पुनर्वास परियोजना को लेकर उन्हें मिली धमकियों से जुड़े पहलू शामिल हैं।पुलिस दो संदिग्ध शूटर धर्मराज कश्यप और गुरमेल सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।

गिरोह को शुरू में सिद्दीकी की हत्या की सुपारी दी गई थी

इस हत्याकांड में अब तक की जांच से पता चला है कि ठाणे में सुपारी लेकर हत्या करने वाले पांच लोगों के गिरोह को शुरू में सिद्दीकी की हत्या की सुपारी दी गई थी। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने अपराध को अंजाम देने के लिए 50 लाख रुपये मांगे थे, लेकिन धनराशि पर सहमति न बन पाने के कारण यह गिरोह पीछे हट गया था। पुलिस ने वांछित आरोपितों गौतम, शुभम लोनकर और अख्तर की तलाश तेज कर दी है। आरोपितों को देश से भागने से रोकने के लिए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।

हरियाणा से गिरफ्तार आरोपित ने जीशान को दी थी शरण जागरण संवाददाता के अनुसार, हरियाणा के कैथल से गिरफ्तार अमित हिसाम सिंह कुमार पर आरोप है कि उसने जीशान अख्तर को फरारी के दौरान करनाल में किराये के एक मकान में शरण दी थी। कैथल जिले के गांव बात्ता के रहने वाले 29 वर्षीय अमित पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

जीशान बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से पहले अगस्त और सितंबर में शहर के एक होटल और निजी संस्थान में रहा था। अमित भी उसके साथ 15 दिन रहा। उसने कुछ दिन गांव हरसौला में भी बिताए। वह जिन-जिन के संपर्क में आया था, मुंबई क्राइम ब्रांच ने उन सभी से दो दिनों तक पूछताछ की। मिड-डे के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी (डिटेक्शन) दत्ता नलावडे ने कहा, ”सिद्दीकी की हत्या के मामले में अमित की भूमिका स्थापित हो गई है। उसने न केवल मुख्य साजिशकर्ता को शूटरों से जोड़ा, बल्कि पूरी साजिश में भी शामिल था।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : बहराइच के रास्ते लॉरेंस गिरोह ने नेपाल में बनाया ठिकाना
मुंबई पुलिस अभी जांच के लिए यहां डटी है। जांच में पता चला है कि लॉरेंस गिरोह ने बहराइच के रास्ते ही नेपाल में भी पैठ बनाई है। वहां आसपास के जिलों से युवकों को गिरोह में शामिल कर उन्हें हत्या सहित फिरौती का काम सौंपा जाता है।

मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल दो मुख्य शूटर बहराइच के हैं। मुंबई पुलिस अभी जांच के लिए यहां डटी है। जांच में पता चला है कि लॉरेंस गिरोह ने बहराइच के रास्ते ही नेपाल में भी पैठ बनाई है। वहां आसपास के जिलों से युवकों को गिरोह में शामिल कर उन्हें हत्या सहित फिरौती का काम सौंपा जाता है।

नेपाल से सटे बहराइच जिले का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन सामने आने पर स्थानीय पुलिस भी सतर्क है। बाबा सिद्दीकी को गोली मारने वालों में शामिल कैसरगंज क्षेत्र के गंडारा निवासी धर्मराज कश्यप और शिवा गौतम लाॅरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हैं। मामले में धर्मराज व उसके भाई समेत गांव के एक अन्य युवक को भी मुंबई पुलिस ने जेल भेजा है। शिवा अभी फरार है।

बाबा की हत्या के दोनोंं आरोपी गए थे नेपाल
लॉरेंस गिरोह से जुड़ने से पहले बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी धर्मराज व शिवा नेपाल भी गए थे। वहीं, उनकी गिरोह के सदस्यों से मुलाकात हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार लॉरेंस गिरोह के सदस्य रूपईडीहा के रास्ते नेपाल आते-जाते रहे हैं।

यही कारण है कि एटीएस, एसएसबी समेत स्थानीय पुलिस ने सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल चुकी है। मुंबई पुलिस नेपाल भी जा चुकी है।

लॉरेंस बिश्रोई का टारगेट ‘B’: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला खुलासा…
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-अजीत गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी का बॉलीबुड पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई-गोल्डी बरार को पसंद नहीं आ रहा था। वहीं हत्या को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

महाराष्ट्र पुलिस एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच कर रही है। पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हत्या की वजह बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड को कमजोर करना और गोल्डी-बिश्नोई खुद राज करना चाहते हैं। जांच में पता चला है कि विदेश में बैठे गोल्डी बरार ने बाबा सिद्दीकी हत्या के आदेश दिया था।

इन राज्यों से जुड़े हैं बाबा सिद्दीकी की हत्या के कनेक्शन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बतायाकि एनसीपी नेता को मारने चार शूटर गए थे। मुुंबई पुलिस ने झज्जर, हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह, (23) और गांव गडारी, थाना कैसरगंज ,बहराईच यूपी निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें यूपी का तीसरा शूटर और पंजाब के जालंधर का अख्तर फरार है। मुंबई पुलिस ने अख्तर के पंजाब व यूपी में कई जगह दबिश दी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम पंजाब व दूसरी यूपी में दबिश दे रही हैं।

जांच में दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच में ये सामने आई कि एनसीपी नेता को मारने गए चारों लड़के 15 से 20 दिनों से अपने घरों से गायब थे। इन्होंने हत्या की तैयार एक महीने पहले शुरू कर दी थी।

लारेंस-गोल्डी बरार में कैसे है एक कनेक्शन
अख्तर पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। गोल्डी बरार भी यही का रहने वाला है। एक बार अख्तर के पिता का किसी से झगड़ा हुआ था। जब गोल्डी ने उसे कहा था कि वह उसके पिता के बदला लेने में सहायता करेगा। पिता की हत्या का बदला लेने के बाद बाद अख्तर गोल्डी के लिए काम करने लगा। वह गोल्डी के संपर्क में लगातार रहता था। वह गोल्डी से बहुत ज्यादा संपर्क में रहता था।

स्पेशल सेल का दावा- गोल्डी ने दिया बाबा की हत्या का ऑर्डर
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अख्तर व बाबा सिद्दीकी की हत्या में गिरफ्तार गुरमेल बलजीत सिंह हरियाणा की कैथल जेल में एक साथ बंद थे। यहां पर दोनों की गहरी दोस्ती हो गई थी। छह महीने पहले ही अख्तर जेल से बाहर आया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुरमेल अख्तर के बिना पैर तक नहीं उठाता था। ऐसे में ये माना जा रहा है कि गोल्डी ने अख्तर को बाबा की हत्या के आदेश दिए। अख्तर के साथ गुरमेल मुंबई गया था। इससे ये स्पष्ट है कि लारेंस बिश्रोई व गोल्डी बरार ने एनसीपी की नेता की हत्या करवाई है।

लारेंस का ये है बॉलीवुड टारगेट
गुजरात जेल में बंद लारेंस बिश्रोई बॉलीबुड़ पर अंडरवल्र्ड के राज व खौफ को पूरी तरह खत्म करना चाहता है। ऐसे में जो फिल्म जगत में पैठ रखता है और किसी तरह के केसों को निपटाते हैं तो लारेंस को लगता है कि वह अंडरवल्र्ड से जुड़े हुए हैं। लारेंस अब बॉलीवुड पर खुद राज करना चाहता है, ताकि उसे मोटी रकम मिल सके।