बाबर आजम – Live Halchal

बाबर आजम के समर्थन में ट्वीट करना इस खिलाड़ी को पड़ा भारी, पीसीबी ने टीम से निकाला
पाकिस्तान को नवंबर और दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे का दौरा करना है। इन दोनों दौरों के लिए टीम का एलान कर दिया गया है और वनडे के अलावा टी20 के नए कप्तान की खोज भी खत्म हो गई है। लेकिन इस सेलेक्शन के बाद ये तय हो गया है कि जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ जाएगा वो चाहे कितना भी अच्छा खिलाड़ी क्यों न हो, उसे टीम में जगह नहीं मिलेगी।

कुछ यही हाल फखर जमां का हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में जब पाकिस्तान टीम का एलान किया था तब बाबर आजम को बाहर कर दिया था। बाबर को बाहर करने पर टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर ने ट्वीट किया था और सेलेक्शन कमेटी पर गुस्सा निकाला था। इसी कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रखा गया है।

पीसीबी चीफ ने दिया रिएक्शन

पीसीबी ने रविवार को टीम का एलान कर दिया था, लेकिन कप्तान के बारे में नहीं बताया था। बाद में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान की वनडे औऱ टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया। इसी के साथ नकवी से फखर जमां को लेकर सवाल किया गया जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि उनको कारण बताओ नोटिस दिया गया है।नकवी ने कहा, “उनका ट्वीट एक मुद्दा था, लेकिन ये उनकी फिटनेस से ज्यादा बड़ा नहीं है। उन पर एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है इसलिए हमने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी जगह नहीं दी है। ऐसा नहीं हो सकता कि सेलेक्शन कमेटी ने एक खिलाड़ी को नहीं चुना है तो दूसरा उसके लिए ट्वीट करेगा और फैसले को गलत बताएगा। खिलाड़ी इस तरह के काम नहीं करते। हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। लेकिन मुख्य मुद्दा उनकी फिटनेस को लेकर है, जिसे वो क्लीयर नहीं कर सके।”

फखर जमां का ट्वीट

मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हरा दिया था। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इसे लेकर फखर ने ट्वीट किया था और सेलेक्शन कमेटी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, “बाबर आजम को बाहर करने को लेकर बातें सुन रहा हूं। भारत ने विराट कोहली को 2020 से 2023 तक बाहर नहीं किया था जबकि वह इस दौरान रनों के लिए संघर्ष कर रहे थे। इस दौरान उनका औसत 19.33, 28.21 और 26.50 का था।”

PAK vs ENG: बाबर आजम का पाकिस्तान टीम से बाहर जाना तय
बाबर आजम के दिन इस समय अच्छे नहीं चल रहे हैं। पहले उनके हाथ से कप्तानी गई और टीम में जगह भी पक्की नहीं है। पीसीबी की सेलेक्शन कमेटी इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में से बाबर आजम को बाहर करने का फैसला कर लिया है। मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बाबर के बल्ले से रन नहीं निकले थे।

मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों बुरी हार का सामना करना पड़ा था। पहली पारी में तो पाकिस्तान की बल्लेबाजी चली थी लेकिन फिर इंग्लैंड ने 800 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर दिया। दूसरी पारी में मुल्तान की पाटा विकेट पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी फेल हो गई। इस मैच में बाबर आजम का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा था जिसे देखते हुए सेलेक्टर्स ने एक बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर ली है।

बाबर ने मुल्तान टेस्ट की पहली पारी में 30 और दूसरी पारी में पांच रन बनाए थे। बाबर लंबे समय से फेल हो रह हैं। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। इसी कारण सेलेक्टर्स अब बाबर आजम के खिलाफ सख्त कदम उठाने का मन बना चुके हैं।

ले लिया गया है फैसला
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने बाबर आजम को टीम से बाहर करने का फैसला कर लिया है। लाहौर में ये फैसला लिया गया है। दूसरे टेस्ट मैच के लिए जो टीम चुनी जाएगी उसमें बाबर आजम का नाम नहीं होगा। शानिवार को सेलेक्शन कमेटी ने बैठक की जिसमें पीसीबी के चीफ मोहसिन नकवी भी शामिल हुए।

बाबर को कप्तान शान मसूद का समर्थन हासिल है लेकिन सेलेक्टर्स का मानना है कि बाबर के लिए बेहतर है कि वह कुछ दिन आराम पर रहें। बाबर ने दिसंबर-2022 से अर्धशतक नहीं लगाया है। पीसीबी की सेलेक्शन कमेटी में आकिब जावेद, अशद शफीक, अजहर अली, अलीम दार और हसन चीमा शामिल हैं। हालांकि रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि न ही कोच और न ही कप्तान इस बैठक का हिस्सा थे।

बाबर आजम की खराब फॉर्म
बाबर आजम की खराब फॉर्म लंबे समय से चल रही है। 2023 की शुरुआत से बाबर ने नौ टेस्ट खेले हैं जिसमें उनका औसत 21 का रहा है। बाबर की कप्तानी में ही पाकिस्तान ने पिछले साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला था। इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को नाकामी मिली थी। वहीं इसी साल बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप खेला था और पहले ही चरण से बाहर हो गई थी।

चार महीने से सैलरी न मिलने के कारण बाबर आजम ने छोड़ी कप्तानी!
बाबर आजम ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की वनडे कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद पाकिस्तान से ऐसी खबर आई है कि बाबर के कप्तानी छोड़ने का असली सच सामने आता दिख रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस मामले में कुछ नहीं कहा गया है लेकिन पाकिस्तानी मीडिया का मानें तो पाकिस्तान के खिलाड़ियों को चार महीने से सैलरी नहीं मिली है।

पाकिस्तान क्रिकेट के हालात दिन ब दिन बदत्तर होते जा रहे हैं। बोर्ड में लगातार हो रहे बदलावों के साथ-साथ टीम की कप्तानी में भी कोई स्थिरता नहीं है। हाल ही में वनडे टीम के कप्तान बाबर आजम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद पाकिस्तान से एक और हैरान करने वाली खबर आई है। पाकिस्तान के खिलाड़ी इस समय अपनी सैलरी के लिए तरस रहे हैं।

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पिछले चार महीनों से सैलरी नहीं मिली है। जिन खिलाड़ियों को सैलरी नहीं मिली है उनमें बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

महिला टीम को भी नहीं मिली सैलरी
सिर्फ पुरुष टीम ही नहीं। पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो देश की महिला क्रिकेट टीम जो इस समय यूएई में टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं उसे भी सैलरी नहीं मिली है। पुरुष टीम को जुलाई से अक्टूबर महीने तक की सैलरी नहीं मिली है। इसके अलावा उनकी टीशर्ट पर जिन स्पांसर का लोगो होता है वो उसका भुगतान भी कई महीनों से नहीं हुआ है।

वहीं क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला टीम को 23 महीने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। लेकिन उन्हें भी चार महीने का भुगतान नहीं दिया गया है। उनका कॉन्ट्रैक्ट 12 महीने बाद रिव्यू किया जाना था लेकिन ये इस समय प्रक्रिया में है।

बाबर आजम ने लिया बड़ा फैसला
हाल ही में बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट की हालत को देखते हुए वनडे टीम के कप्तान के तौर पर इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वह अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। लेकिन देखा जाए तो पीसीबी में मची आंतरिक कलह और सैलरी न मिलने के कारण बाबर भी परेशान थे और कहीं न कहीं उनके इस फैसले का ये कारण भी हो सकता है।

PAK vs BAN: बाबर आजम का पाकिस्तान टीम से बाहर जाना तय!
बाबर आजम को मौजूदा समय में पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है लेकिन वह लगातार अपने फैंस और अपनी टीम को निराश करते आ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में बाबर बुरी तरह से फेल रहे हैं। 17 पारियों से उनके बल्ले में जंग लगी है जिसका असर टीम में उनकी जगह पर पड़ सकता है।

पाकिस्तान के बाबर आजम की गिनती मौजूदा समय के बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है। अक्सर ये गिनती पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ही करते आए हैं। लेकिन बाबर आजम ने सभी को लगातार निराश किया है। हाल ही में उनकी पाकिस्तान में ही जमकर आलोचना हो रही है और इसका कारण है उनकी फॉर्म। बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भा बाबर का बल्ला खामोश रहा।

बाबर ने इस मैच की पहली पारी में तो निराश किया ही था। उम्मीद थी कि दूसरी पारी में वह कुछ कमाल करेंगे, लेकिन दाएं हाथ का ये बल्लेबाज 11 रन बनाने के बाद मुंह लटकाकर पवेलियन लौट गया। नाहिर राणा ने उन्हें शादमान इस्लाम के हाथों कैच कराया। पहली पारी में बाबर के बल्ले से सिर्फ 31 रन ही निकले थे।

17 पारियों से असफल
बाबर जब मैदान पर उतरते हैं तो पाकिस्तान के कुछ फैंस तो इस बात की उम्मीद करते हैं कि जिसे टीम के खिलाड़ी किंग कहते हैं वो बल्लेबाज अर्धशतक लगा देगा। बाबर का बल्ला उनकी उम्मीदों को तोड़ ही देता है। पिछली 17 पारियों से बाबर के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। उनके बल्ले से आखिरी बड़ी पारी 26 दिसंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची की फ्लैट विकेट पर आई थी जिसमें बाबर ने 161 रन बनाए थे। इसके बाद बाबर ने सिर्फ एक बार 40 का आंकड़ा पार किया है।

बाबर ने इस दौरान अपने घर यानी पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया में मैच खेले लेकिन कहीं भी उनका बल्ला अर्धशतक नहीं निकाल सका। यही कारण है कि बाबर के हाथ से टेस्ट टीम की कप्तानी भी चली गई।

टीम से जाएंगे बाहर
अगर यही सूरते हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब बाबर की जगह टीम में नहीं होगी। पहले उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर किया जाएगा और फिर टीम से। बाबर को टीम में जगह बनाए रखनी है तो रन बनाने होंगे और लगातार बड़ी पारियां खेलनी होंगी। उनकी आलोचनाओं का दौर पाकिस्तान में काफी जोर-शोर से चल रहा है जिसे दबाने के लिए बाबर को सिर्फ बड़ी पारियां चाहिए।

भारत के पूर्व क्रिकेटर ने बाबर आजम को बताया ‘सेल्फिश’
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप का सफर निराशाजनक रहा जहां ग्रुप-स्टेज में ही टीम बाहर हो गई। बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम को अपने पहले मैच में ही अमेरिका से हार मिली थी और फिर भारत से उन्हें 6 रन से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने वापसी जरूर की लेकिन टीम ग्रुप-स्टेज से ही बाहर हो गई।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया। फाइनल मैच (IND vs SA) में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात दी और 17 साल बाद विश्व कप का खिताब जीता। भारत के चैंपियन बनने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तान टीम के कप्तान की आलोचना करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने बाबर आजम को जमकर लताड़ा और उन्हें ‘सेल्फिश’ कप्तान बताया।

Parthiv Patel ने Babar Azam को बताया ‘सेल्फिश’ कप्तान
दरअसल, यूट्यूब शो साइरस में बातचीत करते हुए पूर्व भारतीय विकेटकीपर बैटर पार्थिव पटेल ने बाबर आजम की लीडरशिप को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने बाबर आजम को सेल्फिश कप्तान बताया।

टी20 विश्व कप 2024 में देखा गया कि कप्तान बाबर ओपन करना चाहते थे, तो इस वजह से फखर जमान को लॉअर ऑर्डर में बैटिंग करनी पड़ी। इसको लेकर पार्थिव ने कहा कि कप्तान ओपनिंग करना चाहते थे, इसलिए उन्हें नीचे आना पड़ा। अगर कप्तान स्वार्थी खिलाड़ी है, तो कोई मौका नहीं है।

इस दौरान पॉडकास्ट में बाकी गेस्ट में से साइयामी खेर सैयामी खेर ने पार्थिव को कहा कि उन्होंने ये बड़ी प्रतिक्रिया दी है, तो पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने कहा कि सिर्फ वहीं ऐसा नहीं कह रहे, बल्कि पाकिस्तान के कई दिग्गजों ने ऐसा बयान दिया है।

पार्थिव ने कहा कि मैंने जो भी कहा ये कोई नया नहीं हैं। वसीम अकरम, वकार यूनुस और हर किसी ने ऐसा बयान दिया है। पार्थिव ने आगे कहा कि उनकी टीम अभी बहुत अधिक कमजोर है और उनकी टीम में कभी इंजमाम-उल-हक, वसीम अकरम, शोएब अख्तर, वकार यूनुस, यूसुफ योहाना (मोहम्मद यूसुफ), सकलैन मुश्ताक होते थे और अब बाबर आजम, रिजवान।

जिस तरह का टी20 क्रिकेट चल रहा है, उसके हिसाब से उनके पास खिलाड़ी ही नहीं है। हम 150-160 के स्ट्राइक रेट की बात करते रहते हैं और वह अभी इससे बहुत पीछे हैं। वह अभी 120 के स्ट्राइक रेट के आसपास हैं।