बाबरी मस्जिद विध्वंस – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 07 Dec 2024 09:26:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बाबरी मस्जिद विध्वंस – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 महाराष्ट्र: महा विकास अघाड़ी को झटका, बाबरी मस्जिद विध्वंस पर शिवसेना-UBT के रुख से सपा नाराज https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%98%e0%a4%be/593578 Sat, 07 Dec 2024 09:26:39 +0000 https://livehalchal.com/?p=593578 महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों में महायुति को जबरदस्त जीत मिलने के बाद विपक्षी गठबंधन में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं। महा विकास अघाड़ी में शामिल समाजवादी पार्टी ने अब गठबंधन छोड़ने का फैसला कर लिया है। महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबु आजमी ने शनिवार को कहा कि शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे के बाबरी मस्जिद विध्वंस को …]]>

महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों में महायुति को जबरदस्त जीत मिलने के बाद विपक्षी गठबंधन में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं। महा विकास अघाड़ी में शामिल समाजवादी पार्टी ने अब गठबंधन छोड़ने का फैसला कर लिया है। महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबु आजमी ने शनिवार को कहा कि शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे के बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर रुख के चलते उनकी पार्टी ने एमवीए को छोड़ने का निर्णय किया है।

अबु आजमी ने एमवीए छोड़ने की क्या वजह बताई?
सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबु आजमी ने एमवीए छोड़ने के फैसले पर कहा, “शिवसेना-यूबीटी की तरफ से अखबार में एक विज्ञापन दिया गया था जिसमें बाबरी मस्जिद के विध्वंस में शामिल लोगों को बधाई दी गई थी। उनके (उद्धव ठाकरे के) करीबियों ने इसे एक्स पर भी पोस्ट किया और मस्जिद के गिराए जाने का स्वागत किया।” उन्होंने कहा, “इसलिए हम महा विकास अघाड़ी छोड़ रहे हैं। मैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बात कर रहा हूं।”

बता दें कि शिवसेना-यूबीटी के नेता मिलिंद नार्वेकर ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें बाल ठाकरे का वक्तव्य- ‘जिन्होंने ये किया मुझे उन पर गर्व है’ भी शामिल था। शिवसेना सचिव ने इसके साथ ही उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और अपनी तस्वीर भी इस पोस्ट में इस्तेमाल की थी। इस पर अबु आजमी ने कहा कि अगर महा विकास अघाड़ी में कोई इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करता है तो उनमें और भाजपा में क्या फर्क रह जाता है? आखिर हम उनके साथ क्यों रहें?

महा विकास अघाड़ी गठबंधन से पहले भी नाराजगी जता चुकी है सपा
गौरतलब है कि सपा की महा विकास अघाड़ी गठबंधन से इस दूरी की नींव विधानसभा चुनाव से पहले ही पड़ गई थी। दरअसल, तब एमवीए की तरफ से उम्मीदवारों के चयन से समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी ने नाराजगी जाहिर की थी और अकेले चुनाव लड़ने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि ऐसा लगता है कि वे समाजवादी पार्टी को सीटें नहीं देना चाहते हैं। मैं नहीं चाहता कि एमवीए टूटे और वोट बंटें, लेकिन अगर वे हमारी बात नहीं सुनते हैं तो हमारे पास अकेले चुनाव लड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।

महाराष्ट्र में सपा के पास कितनी सीटें?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने एमवीए के स्थापित दलों की मौजूदगी के बावजूद चुनाव लड़ा और दो सीटों- भिवंडी ईस्ट और मानखुर्द शिवाजी नगर सीट पर जीत हासिल की। भिवंडी ईस्ट से सपा के रईस कसम शेख जीते। वहीं, मानखुर्द शिवाजी नगर से महाराष्ट्र सपा के प्रमुख अबु आजमी ने जीत का परचम लहराया।

चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद दिखने लगीं दरारें
बता दें कि महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों में महायुति को जबरदस्त जीत हासिल हुई। राज्य की 288 सीटों वाली विधानसभा में महायुति को 230 सीटें मिलीं, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी सिर्फ 46 सीटें ही हासिल कर पाई। एमवीए में शिवसेना-यूबीटी 20 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 16 सीटों पर जीत मिली। वहीं, राकांपा (एसपी) को महज 10 सीट पर ही जीत हासिल हुई।

]]>