बादलों – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 06 Feb 2024 06:02:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बादलों – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 यूपी : धुंध और बादलों के साथ शुरू हुआ दिन https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a7-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5/540800 Tue, 06 Feb 2024 06:02:20 +0000 https://livehalchal.com/?p=540800 बारिश के बाद पूरे प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। कुछ जिलों में सुबह धुंध और कोहरा नजर आया। मौसम विभाग के अुनसार अब मौसम खुलने जा रहा है।  यूपी में मंगलवार के दिन की शुरुआत धुंध और बादलों के साथ हुई। कुछ जिलों में हल्का कोहरा भी देखा गया। बारिश होने से तापमान …]]>

बारिश के बाद पूरे प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। कुछ जिलों में सुबह धुंध और कोहरा नजर आया। मौसम विभाग के अुनसार अब मौसम खुलने जा रहा है। 

यूपी में मंगलवार के दिन की शुरुआत धुंध और बादलों के साथ हुई। कुछ जिलों में हल्का कोहरा भी देखा गया। बारिश होने से तापमान नीचे आया। सुबह गलन और ठिठुरन का भी एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज से मौसम बदल सकता है। दिन में छिटपुट बारिश हो सकती है लेकिन ज्यादातर जिलों में मौसम खुल जाएगा। 

इसके पहले प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान लखनऊ समेत प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर बूंदाबादी व बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार से प्रदेश में रुक रुक कर होने वाली बारिश का दौर थमने के आसार हैं। पिछले पांच दिनों में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिम यूपी में सहारनपुर में (31.3 मिमी) दर्ज की गई, वहीं सुल्तानपुर में सबसे अधिक (31.3 मिमी) बारिश दर्ज हुई।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने आसार है। वहीं बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ, मऊ, बलिया, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर व आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बादल छाये रह सकते हैं।

 वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलते आगामी 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

]]>
दिल्ली को जुलाई के महीने में बादलों की मेहरबानी हुई हासिल https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae/490296 Sun, 31 Jul 2022 06:13:41 +0000 https://livehalchal.com/?p=490296 राजधानी दिल्ली को जून के सूखे के बाद जुलाई के महीने में बादलों की मेहरबानी हासिल हुई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अब तक सामान्य से 35 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।

राजधानी दिल्ली को जून के सूखे के बाद जुलाई के महीने में बादलों की मेहरबानी हासिल हुई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अब तक सामान्य से 35 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसकी तुलना में जून के महीने में सामान्य से 67 फीसदी बारिश कम हुई थी।

दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पिछले तीन-चार दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इसके चलते जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं हवा में घुले-मिले प्रदूषक कण भी काफी हद तक साफ हो गए हैं। दिल्ली में बारिश के आंकड़े इस बार मिले जुले रहे हैं। मार्च और अप्रैल के महीने में सामान्य से लगभग सौ फीसदी कम बारिश हुई। जबकि, मई के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।

सामान्य से कम बारिश हुई

जून के महीने में एक बार फिर बादलों ने दिल्ली से दूरी बना ली थी। इसके चलते सामान्य से कम बारिश हुई। लेकिन, मानसून आगमन के साथ ही दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इस बार जुलाई महीने में अब तक सामान्य से 35 फीसदी बारिश ज्यादा हो चुकी है।

18 दिन बरसे बादल
सामान्य तौर पर दिल्ली में जुलाई के महीने में अब तक 201.9 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन, इस साल अब तक 273.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो सामान्य से पैंतीस फीसदी ज्यादा है। इसकी तुलना में जून के महीने में सामान्य तौर पर 74.1 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन, इस बार जून के महीने में 24.5 मिलीमीटर बारिश हुई। जो कि सामान्य से 67 फीसदी कम है। जुलाई में सफदरजंग मौसम केन्द्र ने अभी तक बारिश वाले 18 दिन रिकॉर्ड किए हैं।

]]>
बादलों के बीच से ये ट्रैन गुज़रती है, अर्जेंटीना मे… https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%97/233209 Thu, 16 May 2019 05:36:31 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=233209 ट्रेन का सफर बहुत मजेदार होता है. जब ऊँचे ऊँचे पहाड़ी इलाकों से ट्रेन गुजरती है, तो वहां के खूबसूरत नज़ारे देखने का मजा कुछ और होता है. आज तक आपने कई बार ट्रेन का सफ़र किया होगा. आज हम आपको एक ऐसी ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बादलों के बीच …]]>

ट्रेन का सफर बहुत मजेदार होता है. जब ऊँचे ऊँचे पहाड़ी इलाकों से ट्रेन गुजरती है, तो वहां के खूबसूरत नज़ारे देखने का मजा कुछ और होता है. आज तक आपने कई बार ट्रेन का सफ़र किया होगा. आज हम आपको एक ऐसी ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बादलों के बीच से गुजरती है. अर्जेंटीना में बादलों के बीच एक पुल बनाया गया है. बादलों के बीच बने इस पूल से एक ट्रेन गुज़रती है. यहाँ से गुजरने वाली ट्रेन का नाम “ट्रेन टू द क्लाउड” है. यह पूल इतनी ऊंचाई पर बना है, कि ट्रेन से बाहर देखने पर चारो तरफ सिर्फ  बादल ही बादल दिखाई देते हैं. ये पूल एंडीज पर्वत श्रंखला पर बना हुआ है.

ये पूल समुद्र तल से 4000 मीटर की ऊंचाई पर बना है. इस रेलवे ट्रैक को दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ट्रैक माना जाता है. इस रेलवे ट्रैक की शुरुआत अर्जेंटीना के एक शहर सालटा से होती है. जब यह ट्रेन पुल से गुजरती है तो बादल ट्रेन को  पूरी तरह से ढक लेते हैं. इस ट्रेन का सफर बहुत ही रोमांचक होता है.  यह ट्रेन 16 घंटे में 217 किलोमीटर का सफर तय करती है. ये ट्रेन 29 pool और 21 टनल से गुज़रते हुए अपनी मंजिल तक पहुँचती है. अगर आप भी छुट्टियों में अर्जेंटीना घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस ट्रेन का सफर जरूर करें.

]]>