बातचीत के जरिए हर मसला हल हो सकता है प्रधानमंत्री चाहते हैं कि किसानों के साथ वार्ता जारी रहे : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 25 Dec 2020 09:45:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बातचीत के जरिए हर मसला हल हो सकता है प्रधानमंत्री चाहते हैं कि किसानों के साथ वार्ता जारी रहे : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बातचीत के जरिए हर मसला हल हो सकता है प्रधानमंत्री चाहते हैं कि किसानों के साथ वार्ता जारी रहे : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%b2-%e0%a4%b9/405514 Fri, 25 Dec 2020 09:45:53 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=405514 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में एक रैली में राजधानी की सीमाओं पर धरने पर बैठे किसानों का खासतौर पर जिक्र किया। सिंह ने कहा कि धरने पर जो लोग बैठे हैं, वो किसान परिवारों में जन्मे हैं। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने किसानों …]]>

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में एक रैली में राजधानी की सीमाओं पर धरने पर बैठे किसानों का खासतौर पर जिक्र किया। सिंह ने कहा कि धरने पर जो लोग बैठे हैं, वो किसान परिवारों में जन्मे हैं। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने किसानों से सुलह की अपील भी की।

राजनाथ सिंह ने किसानों से कहा कि एक साल के लिए कृषि कानूनों को लागू होने दें, अगर ये किसानों के लिए फायदेमंद साबित नहीं हुए तो, हम इसमें आवश्यक संशोधन करने को तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रदर्शन कर रहे सभी किसानों से कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए आगे आने की अपील करता हूं। 

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि बातचीत के जरिए हर मसला हल हो सकता है, प्रधानमंत्री चाहते हैं कि किसानों के साथ वार्ता जारी रहे। हमारी सरकार कभी ऐसा कुछ नहीं करेगी, जो किसानों के हित में ना हो। वहीं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रक्षा मंत्री ने कहा कि किसानों को यह कहकर भ्रमित किया जा रहा है कि एमएसपी का प्रावधान खत्म हो जाएगा। 

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री पहले भी कह चुके हैं और मैं आज इस मंच के जरिए अपनी जुबान दे रहा हूं कि एमएसपी नहीं खत्म होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब-जब देश में आर्थिक संकट गहराया है, किसानों ने ही देश को संभाला है और हमने यह कई बार देखा है।

]]>