बाजार बंद होने के बावजूद भी लगा सकेंगे पैसे – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 04 May 2022 11:04:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बाजार बंद होने के बावजूद भी लगा सकेंगे पैसे – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आम निवेशकों के लिए खुला LIC IPO,बाजार बंद होने के बावजूद भी लगा सकेंगे पैसे, जाने क्या हुआ बदलाव https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be-lic-ipo%e0%a4%ac/483564 Wed, 04 May 2022 11:04:15 +0000 https://livehalchal.com/?p=483564 इंश्योरेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी एलआइसी का आइपीओ (LIC IPO news) बुधवार से आम निवेशकों के लिए खुल गया। इसके लॉन्‍च होने के साथ ही इश्‍यू 26 फीसद बुक हो गया। Policyholder के लिए रिजर्व कैटेगरी को दोपहर सवा बजे तक 1.23 गुना सब्‍सक्रिप्‍शन मिल चुका था। आम निवेशक नौ मई तक इसमें बोली लगा …]]>

इंश्योरेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी एलआइसी का आइपीओ (LIC IPO news) बुधवार से आम निवेशकों के लिए खुल गया। इसके लॉन्‍च होने के साथ ही इश्‍यू 26 फीसद बुक हो गया। Policyholder के लिए रिजर्व कैटेगरी को दोपहर सवा बजे तक 1.23 गुना सब्‍सक्रिप्‍शन मिल चुका था। आम निवेशक नौ मई तक इसमें बोली लगा सकेंगे। सोमवार को आइपीओ एंकर निवेशकों के लिए खोला गया था और पहले ही दिन ओवर सब्सक्राइब हो गया था। सरकार एलआइसी में अपनी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 21,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह भारतीय बाजार में अब तक का सबसे बड़ा आइपीओ है।

घरेलू संस्थानों की अगुआई में एंकर निवेशकों से 5,627 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए

इससे पहले 2021 में पेटीएम का 18,300 करोड़ रुपये का और 2010 में कोल इंडिया का 15,200 करोड़ रुपये का आइपीओ आया था। एलआइसी ने बताया कि उसने अपने आइपीओ से घरेलू संस्थानों की अगुआई में एंकर निवेशकों से 5,627 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं। एंकर निवेशकों (एआइ) के हिस्से (5,92,96,853 इक्विटी शेयर) को 949 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर सब्सक्राइब किया गया। एआइ को आवंटित हुए शेयरों में से 4.2 करोड़ शेयर (71.12 प्रतिशत) 15 घरेलू म्यूचुअल फंडों को आवंटित किए गए। यह आवंटन 99 स्कीम के माध्यम से किया गया।

कुछ घरेलू बीमा कंपनियों और पेंशन फंडों ने भी निवेश किया

इसके अलावा कुछ घरेलू बीमा कंपनियों और पेंशन फंडों द्वारा भी निवेश किया गया। निवेश करने वाले घरेलू संस्थानों में आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस, पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस, एसबीआइ पेंशन फंड और यूटीआइ रिटायरमेंट साल्यूशंस पेंशन फंड स्कीम शामिल हैं। विदेशी भागीदारों में सिंगापुर सरकार, मोनेटरी अथारिटी आफ सिंगापुर, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल और बीएनपी इंवेस्टमेंट एलएलपी शामिल हैं।

22.13 करोड़ शेयरों में 5.93 करोड़ शेयर एंकर निवेशकों के लिए रिजर्व थे

आइपीओ दस्तावेज के मुताबिक बिक्री के लिए पेश किए गए 22.13 करोड़ शेयरों में 5.93 करोड़ शेयर एंकर निवेशकों के लिए रिजर्व थे। 9.88 करोड़ शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए और 2.96 करोड़ शेयर नान-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हैं। 15 लाख शेयर कर्मचारियों और 2.21 करोड़ शेयर पालिसीधारकों के लिए हैं। कंपनी 17 मई को स्टाक एक्सचेंजों में ट्रेडिंग शुरू करेगी।

]]>