बाइडेन – Live Halchal

शी जिनपिंग ने जो बाइडेन के साथ बैठक कर वार्ता की
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को दुनिया के सामने सफेद झीठ बोला। जिनपिंग ने दावा किया कि चीन ने “कोई संघर्ष या युद्ध नहीं भड़काया है, या एक इंच भी विदेशी जमीन पर कब्जा नहीं किया है।” शी जिनपिंग ने यह बयान अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में दिया है।

इससे पहले शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बैठक कर वार्ता की। दोनों नेताओं ने मुलाकात करते हुए अमेरिका-चीन के तनाव को कम करने का वादा किया है।

शी जिनपिंग ने दिया बयान

शी ने आगे दावा किया, “पीपुल्स रिपब्लिक की स्थापना के बाद से 70 सालों या उससे ज्यादा समय में, चीन ने कोई संघर्ष या युद्ध नहीं भड़काया है। उन्होंने कहा चीन ने एक इंच भी विदेशी जमीन पर कब्जा नहीं किया है।”

व्हाइट हाउस ने बाइडेन का बयान जारी किया

वहीं, बैठक के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन ने शिनजियांग, तिब्बत और हांगकांग सहित चीन के मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चिंता जताई। व्हाइट हाउस के मुताबिक, “राष्ट्रपति बाइडेन ने मानवाधिकारों की सार्वभौमिकता और सभी देशों की अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार प्रतिबद्धताओं का सम्मान करने की जिम्मेदारी को रेखांकित किया। उन्होंने शिनजियांग, तिब्बत और हांगकांग सहित पीआरसी मानवाधिकारों के हनन के बारे में चिंता जताई।”

बता दें कि साल 2020 में भारतीय और चीनी सैनिक गलवान घाटी में जमीन के लिए आमने-सामने आ गए थे।

बाइडेन-जिनपिंग की मुलाकात आज
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) फोरम के शिखर सम्मेलन से पहले मुलाकात करेंगे। इस शीर्ष मुलाकात में दोनों देशों के बीच चल रहे काफी समय से तनावपूर्ण संबंधों में और अधिक स्थिरता लाने की कोशिश की जाएगी।

वहीं, शी जिनपिंग ने आखिरी बार साल 2017 में अमेरिका का दौरा किया था। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता का मिलना विश्व पर प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों नेता मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

किन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है?

व्हाइट हाउस ने कहा है कि इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य संचार को बढ़ावा देना है। बैठक में मध्य पूर्व में संघर्ष से लेकर यूक्रेन पर रूस के हमले, उत्तर कोरिया के रूस, ताइवान के साथ संबंध, मानवाधिकार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ-साथ फेयर ट्रेड और आर्थिक संबंधों जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

ये डील हो सकती हैं?

व्हाइट हाउस ने कहा है कि वॉशिंगटन खास परिणामों की तलाश में है। अमेरिका, चीन के साथ सैन्य-से-सैन्य संबंधों को फिर से स्थापित करने और शक्तिशाली सिंथेटिक ओपिओइड दवा फेंटेनाइल में व्यापार का मुकाबला करने में प्रगति देखने की उम्मीद कर रहा है। फेंटेनल पर किसी भी सौदे का मतलब यह होगा कि अमेरिका को बदले में चीन के पुलिस फोरेंसिक संस्थान पर मानवाधिकार प्रतिबंध हटाना होगा।

बाइडेन ने मंगलवार को कहा कि उनका लक्ष्य चीन के साथ सैन्य-से-सैन्य संपर्क सहित सामान्य संचार फिर से शुरू करना है।

बैठक का बाजार पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

जो बाइडेन और शी जिनपिंग के बीच मुलाकात को लेकर बाजार की पैंनी नजर रहेगी। APEC के 21 सदस्य देशों और दुनिया को अमेरिका-चीन के बीच चल रहा तनाव कम होने की कम उम्मीद है। दोनों नेताओं की मुलाकात आने वाले समय में अमेरिका और चीन को प्रभावित करेगी, क्योंकि अगले साल की शुरुआत में ताइवान में चुनाव और नवंबर 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया जाना है।