बाइक सवार शख्स – Live Halchal

बाइक सवार शख्स ने महिला पर हेलमेट से हमला किया
महाराष्ट्र में सड़क पर हुए विवाद के बाद बाइक सवार शख्स ने महिला पर हेलमेट से हमला कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार की जमकर पिटाई कर दी।

महाराष्ट्र पुलिस ने महिला पर हमला करने के आरोप में 33 साल के एक शख्स को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि दक्षिण मुंबई में सड़क पर विवाद और मारपीट (रोड रेज) की घटना में बाइक सवार शख्स ने कथित तौर पर पैदल जा रही महिला यात्री को धक्का दिया। विवाद बढ़ने पर शख्स ने हेलमेट से महिला पर हमला भी किया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बाइक सवार की जमकर पिटाई कर दी।

महिला को सड़क पर धक्का दे दिया
पुलिस अधिकारी के मुताबिक बाइक सवार शख्स का नाम शाहन आलम शेख है। शनिवार रात पुलिस ने उसे मारपीट के आरोप में हिरासत में लिया। पुलिस ने शाहन को नोटिस देने के बाद रिहा भी कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला जेजे फ्लाईओवर के नीचे निजाम स्ट्रीट पर टैक्सी का इंतजार कर रही थी। इसी समय बाइक सवार शख्स ने महिला के पैर में टक्कर मार दी। महिला के विरोध करने और डांटने से भड़के शाहन ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। विवाद बढ़ने पर शख्स ने महिला को सड़क पर धक्का दे दिया और हेलमेट से उसके सिर पर हमला किया।

महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने शाहन की पिटाई शुरू कर दी। उसने भागने का प्रयास किया और खुद को पुलिस का जवान बताया। महिला की शिकायत के आधार पर शाहन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 और 118 के तहत आरोप लगाए गए हैं। आरोपी शख्स के खिलाफ पुलिस ने खतरनाक हथियारों या सामान से गंभीर चोट पहुंचाने और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।