बांके बिहारी – Live Halchal

यूपी: बांके बिहारी मंदिर में धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन के दौरान विवाद
सनातन एकता पदयात्रा के समापन के बाद रविवार को वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन के दौरान मंदिर की व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। उनके आगमन के साथ आई भारी भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके चलते पुलिस और मंदिर के सेवायतों के बीच तीखी नोकझोंक और जमकर धक्का-मुक्की हुई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि हंगामे में कुछ सेवायतों के कपड़े तक फट गए। नाराज सेवायतों ने पुलिस पर अभद्रता करने और पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी पदयात्रा संपन्न होने के बाद बांके बिहारी के दर्शन के लिए पहुंचे। उनके आने की सूचना पर पहले से ही मंदिर परिसर में उनके समर्थकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी। जैसे ही धीरेंद्र शास्त्री ने मंदिर के वीआईपी प्रवेश द्वार से अंदर प्रवेश किया, उनके साथ चल रहा हुजूम और सुरक्षाकर्मी भी अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गर्भगृह के पास पहले से मौजूद भीड़ और शास्त्री के साथ आई भीड़ का दबाव एक साथ बढ़ने से स्थिति अनियंत्रित हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। इसी दौरान, मंदिर की आंतरिक व्यवस्था संभाल रहे सेवायतों ने जब भीड़ को गर्भगृह के और करीब आने से रोकने का प्रयास किया, तो उनकी पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। देखते ही देखते यह बहस तीखी नोकझोंक और फिर धक्का-मुक्की में तब्दील हो गई।

इस झड़प से नाराज सेवायतों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक सेवायत ने अपना फटा हुआ कुर्ता दिखाते हुए कहा, “हम लोग केवल व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने हमारे साथ ही अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने हमें पीटा और धक्का दिया, जिससे हमारे कपड़े फट गए।” सेवायतों ने कहा कि वीआईपी दर्शन के नाम पर मंदिर की मर्यादा भंग की जा रही है और पुलिस का व्यवहार अस्वीकार्य है।

इस पूरे हंगामे के बीच किसी तरह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बांके बिहारी के दर्शन कराए गए और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर वीआईपी दर्शनों के दौरान होने वाली अव्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अक्षय तृतीया पर होंगे बांके बिहारी के सर्वांग दर्शन
इस साल अक्षय तृतीया 10 मई 2024 दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। यह वही शुभ दिन है जब ठाकुर जी (Banke Bihari Darshan) के पूर्ण दर्शन होते हैं। ऐसी मान्यता है इस दिव्य दर्शन से भक्तों पर प्रभु की विशेष कृपा बरसती है। साथ ही जीवन खुशियों से भर जाता है तो आइए इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं जो यहां दी गई है –

अक्षय तृतीया हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह दिन शुभ कार्यों को करने के लिए विशेष माना जाता है। इसे लोग आखातीज के नाम से भी जानते हैं। अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 10 मई, 2024 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।

किस दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया 2024 ?

तृतीया तिथि की शुरुआत 10 मई, शुक्रवार सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर होगी और इसका समापन अगले दिन 11 मई सुबह 2 बजकर 50 मिनट पर होगा। इसके अलावा अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त 10 मई सुबह 5 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान किए जाने वाले सभी कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही धन में वृद्धि होती है।

अक्षय तृतीया पर होंगे बांके बिहारी के चरण दर्शन

वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन आते हैं, लेकिन ठाकुर जी के पूर्ण दर्शन तो सिर्फ साल में एक बार ही होते हैं और वह शुभ दिन अक्षय तृतीया का है। इस दिन बांके बिहारी जी के भव्य चरण दर्शन कराए जाते हैं। ऐसी मान्यता है इस दिव्य दर्शन से भक्तों पर प्रभु की विशेष कृपा बरसती है। साथ ही जीवन खुशियों से भर जाता है।

100 किलो चंदन से दी जाएगी शीतलता

अक्षय तृतीया के खास मौके पर बिहारी जी को 100 किलो चंदन से शीतलता प्रदान की जाएगी, जिसके लिए पहले से ही प्रबंध शुरू हो चुके हैं। दरअसल, इस पुण्दायी सेवा के लिए दक्षिण भारत के मलयागिरी से चंदन मंगवाया जाता है। साथ ही इसे कुछ दिन पहले ही घिसना शुरू कर दिया जाता है।

यह लेपन भाव विभोर कर देने वाला होता है, क्योंकि यह पूरी श्रद्धा के साथ श्री बांकेबिहारी जी को अर्पित किया जाता है, ताकि उन्हें शीतलता मिल सके।

नववर्ष पर बांके बिहारी के दर्शन के लिए गाइडलाइन, पांच जनवरी तक न आएं…
वृंदावन में एक तरफ वात्सल्य ग्राम में षष्ठीपूर्ति महोत्सव, वहीं दूसरी तरफ नए साल के मद्देनजर शनिवार से ही भक्तों की भीड़ बांकेबिहारी के दर्शन के लिए उमड़ने लगेगी। भीड़ नियंत्रण की चुनौती और बीते रविवार दो महिलाओं की मौत के मद्देनजर एहतियात बरतते हुए प्रशासन के साथ ही मंदिर प्रबंधन ने लोगों से अगले तीन दिन वृंदावन आने से बचने की अपील की। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति न लाने की हिदायत जारी की गई है।

बांकेबिहारी के दर्शनों के लिए 30 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। शुक्रवार से ही देशभर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को वीकेंड के कारण लाखों श्रद्धालु उमड़ेगे। कमोबेश नववर्ष की पूर्व संध्या पर भी यही हाल रहेगा।

एक जनवरी को नया साल ठाकुरजी के दर्शनों के साथ मनाने की लालसा लिए लाखों भक्त आएंगे। ऐसे में मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगोें को साथ न लाने का सुझाव दिया है। वहीं भीड़ को मंदिर में न ठहरने देने और लोगों की सुविधा के लिए 50 अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं। पुलिस ने जहां प्रवेश मार्गों पर भारी वाहनों को रोकने के लिए बैरीकेडिंग लगाकर पुलिस बल तैनात किया है।

मथुरा जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वात्सल्य ग्राम में वीआईपी आएंगे। 30, 31 दिसंबर और एक जनवरी को बांकेबिहारी व अन्य मंदिरों के दर्शनों के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। लोगों से अपील की है कि बुजुर्ग और बच्चों को तीन दिन वृंदावन न लाएं। क्योंकि भीड़ में उन्हें काफी असुविधा हो सकती है।

बांके बिहारी के दर्शन को आईं दो महिलाओं की मौत के बाद बदली गई व्यवस्था
वृंदावन में नए साल पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना देखते हुए सोमवार से बाहरी वाहनों का वृंदावन में प्रवेश पूरी तरह से बंद कर हो गया है। पुलिस ने सभी प्रवेश मार्गो पर बैरिकेडिंग लगाकर बाहरी वाहनों को रोका और स्थाई और अस्थाई पार्किंग स्थलों में वाहनों को खड़ा कराया। इस कारण प्रवेश मार्गों पर दिनभर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

वृंदावन पुलिस ने मथुरा से आने वाले बाहरी वाहनों को आईटीआई कॉलेज पर रोक पर पार्क कराया। पागल तिराहा पर बैरीकेडिंग लगाकर रोका और स्थाई पार्किंग में खड़ा कराया गया। इसके बावजूद पागल बाबा तिराहा पर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे और मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को चौहान पार्किंग, दारुक पार्किंग पर खड़ा कराया। इस कारण प्रवेश मार्ग पर मथुरा की ओर पागल बाबा मंदिर तिराहा से वात्सल्य ग्राम तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

दूसरी ओर छटीकरा मार्ग पर मल्टीबेलब पार्किंग स्थल पर सभी वाहनों को रोका गया। पुलिस द्वारा वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने से बैरियर पॉइंट से लेकर अक्षयपात्र तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। स्थानीय लोगों के वाहनों को आधार कार्ड एवं पहचानपत्र दिखाकर वृंदावन में प्रवेश मिला। इसके अलावा सुनरख मार्ग, पानीघाट तिराहा, पानी गांव की ओर से पौटूंन पुल से आने वाले वाहनों को भी यमुना किनारे खड़ा कराया गया।

कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि वृंदावन में लगने वाले जाम और यातायात व्यवस्था बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसके लिए दस पॉइंटों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। वाहनों को खड़ा करने के लिए छह स्थाई और अस्थाई पार्किंग स्थल पर वाहनों को खड़ा कराया जा रहा है। स्थानीय लोग आधार कार्ड और पहचान पत्र दिखाने पर ही वृंदावन में प्रवेश देने की व्यवस्था की गई है।