बांकेबिहारी मंदिर – Live Halchal

बांकेबिहारी मंदिर के आसपास 81 अतिक्रमण, सूची हो गई वायरल…
मथुरा के वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के आसपास हो रहे 81 अतिक्रमण की सूची वायरल होने से खलबली मच गई है। मंदिर क्षेत्र के लोगों को अपने घरों और दुकानों के आगे कर रखे पक्के निर्माण को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर चिंता सताने लगी है। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रशासन से मंदिर के चारों तरफ हो रहे अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए थे।

बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए याचिकाकर्ता अनंत शर्मा एवं अन्य ने भीड़ प्रबंधन को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर कोर्ट ने बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के साथ मंदिर के आसपास अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। इस पर नगर निगम ने बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में सर्वे कर मकानों और दुकानों और रेस्टोरेंट के आगे हो रहे 81 अतिक्रमण को चिह्नित किया। हाईकोर्ट ने पिछले दिनों अतिक्रमण को हटाकर हलफनामा दाखिल करने को कहा है।

न्यायालय में दाखिल 81 अतिक्रमण की सूची वायरल हो रही है। सूची में बांकेबिहारी मंदिर परिक्रमा गली नंबर एक के पास से मंदिर के द्वारा चार होते हुए स्नेह बिहारी मंदिर तक हो रहे अतिक्रमण को शामिल किया है। अतिक्रमणकारियों की सूची में बांकेबिहारी मंदिर के 12 से अधिक सेवायत गोस्वामी भी शामिल हैं। इसके अलावा अधिकांश दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है।
नगर निगम वृंदावन जोन के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर के प्रमुख मार्ग, परिक्रमा एवं द्वारों के सामने लोगों द्वारा आरसीसी की स्लैब, छज्जा, चबूतरा, सीढ़ी बना ली है, जोकि अतिक्रमण के दायरे में हैं। इन सभी को चिह्नित किया गया है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अतिक्रमण को जल्द ही हटाया जाएगा।

यूपी: बांकेबिहारी मंदिर में त्रिदिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव आज से
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में त्रिदिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव आज से शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज के मंदिर में त्रिदिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव सोमवार को अनंतश्री विष्णुस्वामी जयंती एवं पूज्यगोस्वामी श्रीरूपानंद महाराज के जन्मोत्सव के साथ शुरू हो जाएगा। आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गईं हैं। 27 अगस्त को जन्माष्टमी मंगलोत्सव व 28 अगस्त को दधिकांधों नंदोत्सव के समारोह भव्य रूप में आयोजित किए जाएंगे।

लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मोत्सव पर जग विख्यात ठाकुर बांकेबिहारीजी महाराज के मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय जन्माष्टमी समारोह के बारे में आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि इस दिव्य महोत्सव के पहले दिन सोमवार को प्रातःकाल बिहारीजी मंदिर परिसर में अनंत श्रीविभूषित विष्णुस्वामी महाराज की जयंती पर पूज्याचार्य के चित्रपट का पूजन-अर्चन और भोग-राग-वस्त्र आदि अर्पणकर भावपूर्ण स्मरण किया जाएगा।

पूज्य गोस्वामी रूपानंद महाराज के 317 वें जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर में विराजमान अमरशहीद श्रीरूपानंद महाराज के चित्रपट की पूजा-अर्चना, भोग-राग, माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद विशेष आरती उतारी जाएगी।

रूपानंद जन्मोत्सव के मौके पर कई सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा होने वाले अन्य कार्यक्रम भी भावपूर्ण होंगे। श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि ट्रस्ट के तत्वावधान में प्राचीन स्वामी हरिदास मंदिर में पूज्याचार्य द्वय के पूजन-अर्चन समारोह के पश्चात उन्हें भाव-पुष्पांजलि समर्पित की जाएगी। शाम को अमर शहीद रूपानंद महाराज की समाधि पर अंतरराष्ट्रीय सेवायत परिषद द्वारा दीपदान किया जाएगा, यह सूचना परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश पुरोहित ने दी।

अक्षय तृतीया पर बांकेबिहारी मंदिर की गाइड लाइन जारी, आने से पहले पढ़ लें
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने भीड़ को लेकर एडवाइजरी जारी की है। दरअसल शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर्व है। ऐसे में लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के वृंदावन आने से पहले भीड़ और मार्गों की सही स्थिति जानने की सलाह दी है। कहा कि भीड़ में बुजुर्ग, दिव्यांगजन, छोटे बच्चे, बीमार एवं श्वास रोगी न आएं।

बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष कुमार शर्मा ने एडवाइजरी जारी की। कहा कि दर्शनार्थी मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन द्वारा बनाए गए वनवे रूट चार्ट पर चलें। नियमों का पालन करें। मंदिर आते समय श्रद्धालु कीमती सामान, आभूषण अपने साथ न लाएं। मंदिर परिसर के समीप जूता चप्पल रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। जूता चप्पल मंदिर के प्रवेश मार्गों से पहले तिराहे-चौराहों पर बने निशुल्क जूता घरों में उतारकर ही मंदिर आएं।

मंदिर में जेबकतरों, चेन कतरों, मोबाइल चोरों से सतर्क रहें। मंदिर में आने वाले बुजुर्ग एवं बच्चों की जेब में नाम, पता एवं फोन नंबर लिखी पर्ची अवश्य लिखकर रखें। ताकि परिजन से बिछुड़ने पर वह पुन: मिल सके। दर्शनार्थियों के लिए खोया पाया केंद्र मंदिर कार्यालय एवं बांकेबिहारी पुलिस चौकी पर बनाया गया है। श्रद्धालु किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना अपने पास खड़े सुरक्षाकर्मी या पुलिस चौकी में अवश्य दें।

मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि मंदिर के रास्ते, उसके अंदर खड़े होकर सेल्फी न लें। मार्ग अवरुद्ध न करें। मंदिर में दर्शन करने के बाद अनाश्यक रूप से मंदिर परिसर में खड़े न हों। दर्शन के बाद निकास द्वार से बाहर निकलें। ताकि अन्य श्रद्धालुओं को भी ठा. बांकेबिहारी महाराज के दर्शन का लाभ हो सके।

यूपी: तपती गर्मी में भी बांकेबिहारी मंदिर में लगा भक्तों का तांता
बांके बिहारी मंदिर पर दिन-प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। तपती गर्मी में भी आराध्य के दर्शन के लिए भक्त घंटों लाइन में लग रहे हैं। बीते दिन घंटों लाइन में लगने के बाद आराध्य के दर्शन हो सके।

वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को एक बार फिर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने आपाधापी और धक्का मुक्की के बीच बड़ी मुश्किल से दर्शन किए। उधर मंदिर के बाहर गलियों में भी मंदिर तक पहुंचने में तपती गर्मी में श्रद्धालुओं को घंटों लग गए।

शनिवार सुबह पट खुलने से पहले ही बांकेबिहारी मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर गलियां खचाखच भर गई। जैसे-जैसे पट खुलने का समय होता गया भीड़ का दबाव बढ़ता गया, श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर से लेकर विद्यापीठ चौराहा उधर जुगलघाट तक लग गई। पट खुलने के बाद भीड का रेला मंदिर में प्रवेश किया। देखते ही देखते मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। भीड़् को निंयत्रित करने के लिए परिक्रमा मार्ग जुगलघाट चौराहा, दाऊजी तिराहा, उसके बाद फलहारी बाबा की गोशाला वाली गली में भी पुलिस कर्मी तैनात रहे।

दूसरी प्रवेश मार्ग पर मंदिर से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित विद्यापीठ चौराहा से लेकर बांकेबिहारी के गेट संख्या तीन तक जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे पुलिसकर्मियों की भी सांसें फूल गईं। विद्यापीठ चौराहा से मंदिर तक लगभग 500 मीटर की दूरी तय करने में श्रद्धालुओें को करीब एक से डेढ़ घटे तक का समय लगा। गर्मी में श्रद्धालुओ के कंधे और गोदी में बैठे बच्चे भी भीड़ के दबाव को देख रोने लगे। वहीं महिलाएं भी धक्का मुक्की और भीड के दबाव से जूझती रही। यही हाल शाम की बेला में रहा। शयन आरती तक जबर्दस्त भीड़ बनी रही।

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आए। लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं आए। रविवार को भी इसी तरह श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की संभावना है।

नए साल पर बांकेबिहारी मंदिर की बदली व्यवस्था
देश में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही प्रदेश में अलर्ट जारी कर कोविड की गाइडलाइन पालन करने को कहा गया है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि नए साल पर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आने लाखों श्रद्धालु के मद्देनजर धार्मिक स्थलों पर दो गज दूरी और मास्क के नियम का पालन कैसे हो सकेगा। हालांकि मंदिर की ओर से गाइडलाइन तैयार की जा रही हैं….

वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन के लिए नव वर्ष पर करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शासन की गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस को पत्र लिखा है। होटल संचालक, फैक्ट्री और अन्य प्रतिष्ठान संचालकों को भी आदेश दिया गया है कि वे अपने यहां कोविड गाइडलाइन का पालन कराएं। सभी सरकारी महकमों को भी अपने यहां आने वाले कर्मचारी व आगंतुकों को नियमों का पालन कराने का आदेश दिया गया है, लेकिन वर्तमान में हालत यह है कि किसी भी धार्मिक स्थल पर कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सभी स्थलों, होटलों और सरकारी महकमों में यही स्थिति रही।

बच्चे-बुुजुर्गों को न लाएं, बीमार है तो दवा खाकर आएं
बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन नए साल पर उमड़ने वाली भीड़ से कोविड फैलने की आंशका के मद्देनजर गाइडलाइन तैयार कर रहा है। मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने बताया कि कोविड महामारी का खतरा फिर से बढ़ रहा है। नव वर्ष पर लाखों श्रद्धालु आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाइड लाइन तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे जारी किया जाएगा। वहीं उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नववर्ष पर अपने साथ छोटे बच्चे, बुजुर्ग, अस्वस्थ और दिव्यांग को न लाएं। श्रद्धालु व्रत न रखकर आएं और बीमार हैं तो दवा खाकर ही मंदिर में दर्शन करने आएं।

फैला कोविड तो ठप हो जाएगा पर्यटन उद्योग
गोवा, केरल और महाराष्ट्र में कोविड के नए वैरिएंट के केस सामने आ चुके हैं। देश के अन्य हिस्सों में सामान्य कोविड के मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ने लगी हैं। ऐसे में 2020 और 2021 में कोविड के कारण लॉकडाउन का दंश झेल चुके ब्रज के उद्यमियों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। होटल, रेस्तरां सहित पायल, साड़ी, टोंटी उद्यमियों को आशंका है कि भीड़ के कारण कोरोना के केस यहां बढ़े तो कारोबार को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सीएमओ ने की ये अपील
सीएमओ अजय कुमार वर्मा ने बताया कि कोविड के केस देश के कई हिस्सों में सामने आए हैं। लोगों से अपील है कि वह कोविड नियमों का पालन करें। मास्क अवश्य लगाएं। स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर से पूरी तैयारी कर ली है। धार्मिक स्थलों के संचालक भी अपने यहां मास्क लगाने के नियम का पालन श्रद्धालुओं से जरूर कराएं। जरूरी नहीं हो तो भीड़ में जाने से बचें। जाएं भी तो सामाजिक दूरी बनाए रखें और मास्क पहनें। घर जाकर हाथ और मुंह को अच्छे से साफ करें।