बहादुरगढ़ – Live Halchal

हरियाणा में गैस सिलिंडर की अफवाहों ने मचाया हड़कंप, सुबह-सुबह दौड़ते नजर आए उपभोक्ता
बहादुरगढ़ में स्थिति और गंभीर दिखी, जहां सुबह 7 बजे से ही एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे। लोगों का कहना था कि वे घंटों से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि बुकिंग के बाद भी डिलीवरी नहीं हो रही।

हरियाणा के कई शहरों में रसोई गैस सिलेंडर की कथित कमी की अफवाहों ने लोगों में खलबली मचा दी है। शनिवार सुबह से ही टोहाना, झज्जर और बहादुरगढ़ समेत कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग गईं। बुजुर्ग, महिलाएं और यहां तक कि बच्चे भी सिलेंडर लेकर दौड़ते हुए एजेंसियों की ओर भागते दिखे, जबकि कुछ जगहों पर लाइन में जगह लेने को लेकर आपसी बहसें भी हुईं।

टोहाना में गैस एजेंसी खुलने की सूचना मिलते ही लोग सिलेंडर थामे दौड़ पड़े। पहले काउंटर पर पर्ची लेने की होड़ मची, फिर सिलेंडर लेकर लोग घर लौट गए। एजेंसी मालिक मोहित ने बताया कि कोई कमी नहीं है, लेकिन अफवाहों के चलते लोग घबराहट में पैनिक खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी उपभोक्ताओं को आराम से सिलेंडर मिलेगा और किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

झज्जर के कोसली रोड पर सुबह 7 बजे से ही लगभग 300 लोगों की लाइन लग गई। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं, लेकिन इसके बावजूद जगह और नंबर को लेकर बहसें होती रहीं। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। खुफिया तंत्र भी सुबह से स्थिति का जायजा लेता रहा।

बहादुरगढ़ में स्थिति और गंभीर दिखी, जहां सुबह 7 बजे से ही एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे। लोगों का कहना था कि वे घंटों से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि बुकिंग के बाद भी डिलीवरी नहीं हो रही। शहर में घरेलू गैस की किल्लत बरकरार है, जिससे कई परिवार परेशान हैं। यह संकट मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होने की अफवाहों से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि हरियाणा सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई सामान्य है और स्टॉक पर्याप्त है।

बहादुरगढ़ में नहर में डूब रही भांजियों को बचाने के लिए मामा ने लगाई छलांग, तीनों की डूबने से मौत
ग्रामीण कृष्ण ने बताया कि नहर पर कपड़े धोते हुए पैर फिसलने से ये हादसा हुआ है। मृतक सुनील रोहद की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार को उसकी छुट्टी थी। इसलिए शाम के वक्त वो अपनी बहन की बेटियों को साथ लेकर नहर पर कपड़े धोने आया था और हादसे का शिकार हो गया।

बहादुरगढ़ के रोहद और मांडौठी के बीच से गुजर रही एनसीआर नहर में डूबने से मामा और दो भांजियों की मौत हो गई। मामा का शव बरामद कर लिया गया है जबकि भांजियों के शव की तलाश अभी जारी है। दरअसल रोहद गांव में रहने वाला सुनील अपनी भांजियों रागिनी और उर्मी के साथ एनसीआर नहर पर कपड़े धोने के लिए गया था। कपड़े धोेते वक्त उसकी भांजियों का पैर फिसल गया और वो नहर में गिर गई।

भांजियों को बचाते हुए मामा सुनील भी नहर में कूद पड़ा और तीनों की डूबने से मौत हो गई। शाम से लेकर सुबह तक नहर में तीनों के शवों की तलाश की गई। सुबह गोताखोरों की टीम पहुंची और कुछ दूरी पर की मामा सुनील का शव बरामद कर लिया। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चलाए हुए हैं। ग्रामीण भी मौके पर सर्च अभियान में सहयोग कर रहे हैं । सर्च अभियान में जुटे गोताखोर हैड काॅंस्टेबल नरेन्द्र ने बताया कि बच्चियों की तलाश अभी जारी है।

ग्रामीण कृष्ण ने बताया कि नहर पर कपड़े धोते हुए पैर फिसलने से ये हादसा हुआ है। मृतक सुनील रोहद की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार को उसकी छुट्टी थी। इसलिए शाम के वक्त वो अपनी बहन की बेटियों को साथ लेकर नहर पर कपड़े धोने आया था और हादसे का शिकार हो गया। नहर किनारे तीनों की चप्पल और कपड़े भी पड़े हुए मिले है। 7 साल की रागिनी और 10 साल की उर्मी के शव की तलाश जारी है।

बता दें कि एनसीआर नहर में नहाने उतरे लोग भी हादसे का शिकार हो चुके हैं जिसके कारण प्रशासन समय समय पर नहर में कपड़े धोने और नहाने पर प्रतिबंद्ध लगाता है और चेतावनी भी जारी करता रहा है, बावजूद इसके लोग गहरी नहरों में भी नहाने और कपड़े धोने से बाज नही आ रहे जिसके कारण आज भी हादसे लगातार हो रहे हैं।

नफे सिंह राठी हत्याकांड: बहादुरगढ़ में थाने पहुंची सीबीआई, गाड़ी का किया मुआयना
नफे सिंह राठी की 25 फरवरी की शाम 5 बराही फाटक के नजदीक नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन दलाल की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। मामला की जांच अब सीबीआई कर रही है। गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई की टीम पांच दिन में दूसरी बार बहादुरगढ़ पहुंची।

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन दलाल हत्याकांड मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई की टीम पांच दिन में दूसरी बार बहादुरगढ़ पहुंची। टीम ने लाइनपार थाना में खड़ी नफे सिंह राठी की फार्च्यूनर गाड़ी की जांच की। आरोपियों की आई-20 गाड़ी की भी छानबीन की। इस दौरान उनके साथ लाइनपार थाना एसएचओ संदीप कुमार भी रहे। टीम ने करीब एक घंटे तक जांच पड़ताल की। इसके बाद वापस लौट गई।

चार दिन पहले सीबीआई के एडिशनल एसपी प्रशांत श्रीवास्तव, डीएसपी महेंद्र सिंह व उनकी टीम बहादुरगढ़ में पहुंची थी और टीम ने एसआईटी, एसएचओ संदीप कुमार, बहादुरगढ़ में डीएसपी महेंद्र सिंह को साथ लेकर वारदात स्थल का मौका मुआयना किया था और अधिकारियों से केस के बारे में जानकारी ली थी। सोमवार को दूसरी बार दो गाड़ियों में सीबीआई के अधिकारी लाइनपार थाना पहुंचे और यहां पर खड़ी नफे सिंह राठी की फॉर्च्यूनर गाड़ी और आरोपियों द्वारा वारदात के लिए प्रयोग की गई आई-20 गाड़ी की जांच पड़ताल की। सीबीआई अधिकारियों ने हरियाणा पुलिस से वारदात से संबंधित रिकॉर्ड मांगा है।

यह भी घटना
नफे सिंह राठी की 25 फरवरी की शाम 5 बराही फाटक के नजदीक नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन दलाल की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी, जबकि उनके भांजे संजय और गनमैन संजीत कबलाना गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में लाइनपार थाना पुलिस ने पूर्व विधायक नरेश कौशिक, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, कर्मवीर राठी के पुत्र कमल राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम के पुत्र सतीश नंबरदार, उनके भतीजे राहुल और गौरव, नप के वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, कांग्रेस नेता विजेंद्र राठी, संदीप राठी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। केस को लेकर एसआईटी सभी से पूछताछ कर चुकी है।

हत्याकांड में अनसुलझे हैं कई सवाल
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन हत्याकांड में अभी कई सवाल अनसुलझे हैं। अभी तक पुलिस यह पता नहीं कर पाई है कि हत्याकांड में किन हथियारों का इस्तेमाल किया गया। हथियार किसने उपलब्ध कराए। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है उनकी इस मामले में क्या भूमिका रही है। कई सवाल मामले में अनसुलझे हैं।

किसान आंदोलन : बहादुरगढ़ में सुरक्षा का पहरा हुआ और कड़ा
टीकरी बॉर्डर और बहादुरगढ में सेक्टर-9 मोड़ पर पुलिस ने सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया है। चार दिनों से दिल्ली की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद है। टीकरी बॉर्डर से पहले हरियाणा पुलिस का सुरक्षा घेरा अब 6 से 8 लेयर का हो गया है।

किसानों के आंदोलन के बाद से बहादुरगढ़ और टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा का पहरा है। इस पहरे को शुक्रवार को सेक्टर-9 मोड़ पर हरियाणा पुलिस ने और कड़ा कर दिया। हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान 24 घंटे सुरक्षा में तैनात हैं। वहीं हरियाणा पुलिस की 11 कंपनियां टीकरी बॉर्डर से पहले पहरा दे रही हैं। सेक्टर-9 मोड़ पर शुक्रवार को हरियाणा पुलिस ने पांच लेयर में बैरिकेडिंग में सीमेंट के बड़े-बड़े पत्थर लगाकर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई।

पहले बनाई गई 100 फिट लंबी और 5 फिट चौड़ी दीवार का दायरा बढ़ाया
चार दिनों से बहादुरगढ़ सेक्टर-9 मोड़ से दिल्ली की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद है। आमजन के लिए केवल पैदल ही दो से ढाई फिट का रास्ता छोड़ा गया। इसी तरह टीकरी बॉर्डर पर भी दिल्ली में आने-जाने के लिए लोगों को पैदल ही सफर तय करना पड़ रहा है। यहां पर भी एक व्यक्ति के निकलने के लिए रास्ता बनाया गया है।

इन स्थितियों के बीच लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टीकरी बॉर्डर और बहादुरगढ में सेक्टर-9 मोड़ पर पुलिस ने सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया है। पहले जहां एक लंबी चौड़ी सीमेंट कंक्रीट की दीवार बनाई गई थी। वहीं अब दूसरी सीमेंट कंक्रीट की दीवार का खांचा तैयार कर दिया है। पुलिस ने सीमेंटेड बैरिकेड इस तरह से लगा दिए हैं कि जरूरत महसूस होते ही उनके बीच में सीमेंट कंक्रीट का घोल डालकर नई दीवार बनाई जा सकती है।

दो सीमेंटेड बैरिकेड की बीच लोहे के मोटे-मोटे सरिये भी साथ लगे हैं। इन सभी व्यवस्थाओं का अधिकारियों द्वारा लगातार जायजा लिया जा रहा है। इसके साथ ही लोहे के बैरिकेड और उनके ऊपर कंटीले तार लगाकर सीमेंटेड बैरिकेड के बीच में लगा दिए हैं। टीकरी बॉर्डर से पहले हरियाणा पुलिस का सुरक्षा घेरा अब 6 से 8 लेयर का हो गया है।

पुलिस की इन तैयारियों को देखते हुए लगता है कि अगर किसानों के साथ सरकार का समझौता नहीं होता है और किसान दिल्ली की तरफ कूच करते हैं तो किसानों को दिल्ली में किसी भी सूरत में घुसने नहीं दिया जाएगा। फिलहाल टीकरी बॉर्डर पर माहौल शांत है। हालांकि लोग पुलिस की सुरक्षा दीवारों के कारण बंद रास्तों से परेशान हैं।