बहन की विदाई कराने गये युवक ने बहनोई और उसके पिता को मारी गोली – Live Halchal

बहन की विदाई कराने गये युवक ने बहनोई और उसके पिता को मारी गोली, जानिए पूरा मामला
आरा के भोजपुर में बहन की विदाई कराने गये युवक ने अपने बहनोई और उसके पिता को गोली मार दी। इससे पहले दोनों बाप-बेटे की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई भी की गयी। इसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। यह वारदात तीयर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव की बुधवार की दोपहर की है।

घायलों में हेतमपुर गांव निवासी श्रीराम सिंह यादव और उनका 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार यादव शामिल हैं। इनमें श्रीराम सिंह के दाहिने हाथ की अंगुली में गोली लगी है, जो आर-पार हो गई है। वहीं सोनू के दाहिने पैर में गोली लगी थी, जो फंस गयी थी। घटना के संबंध में श्रीराम सिंह यादव ने बताया कि उनके बेटे सोनू की शादी गड़हनी थाना के इंग्लिशपुर गांव में हुई है। बुधवार की सुबह उनकी बहू का भाई अपने चाचा और अन्य लोगों के साथ घर पर आया और कहा कि वह आज ही अपनी बहन को विदा करा ले जायेगा।

इसपर श्रीराम सिंह ने कहा कि बाद में अच्छे से आइये, तब रीति-रिवाज के साथ विदाई की जायेगी, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ गया। इस बात को लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद बहू के भाई और उसके साथ आए अन्य लोगों ने पहले लाठी-डंडों से पिटाई की। इसके बाद फायरिंग कर दी, जिसमें उनके दाहिने हाथ की अंगुली, जबकि उनके बेटे को दाहिने पैर में गोली लग गई।

वहीं घटना के बाद सभी आरोपित भाग निकले। दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि देर शाम तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी जा सकी थी। इधर, इलाज कर रहे डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के दाहिने हाथ की छोटी अंगुली में गोली लगी थी, जो आर-पार हो गई थी। जबकि उनके बेटे के दाहिने पैर में गोली लगी थी, जो अंदर फंसी थी। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दी गई है। अभी दोनों की हालत स्थिर है।