बस हादसा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 12 Aug 2022 08:58:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg बस हादसा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बीती रात हुआ बड़ा बस हादसा https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-9/491747 Fri, 12 Aug 2022 08:58:57 +0000 https://livehalchal.com/?p=491747 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बीती रात बड़ा बस हादसा हुआ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर पर चल रही डबल डेकर बस फिरोजाबाद के पास एक डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में जा गिरी, हादसे में 36 यात्री घायल हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक एक डबल डेकर बस शुक्रवार तड़के डिवाइडर …]]>

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बीती रात बड़ा बस हादसा हुआ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर पर चल रही डबल डेकर बस फिरोजाबाद के पास एक डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में जा गिरी, हादसे में 36 यात्री घायल हैं।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक एक डबल डेकर बस शुक्रवार तड़के डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर गई। हादसे में 36 यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा नगला खंगार थाना इलाके में तड़के रात करीब एक बजे हुआ जब बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर 67 किलोमीटर चलने के बाद बस अचानक डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में गिर गई। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जानकारी के मुताबिक घायलों में से 28 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी लगने की वजह से ये हादसा हुआ। इस दौरान ज्यादातर यात्री सो रहे थे जो हादसे के बाद ऊपर से नीचे गिरे या किसी का सिर सामने वाली सीट से टकराया। देर रात होने की वजह से मदद भी थोड़ी देर से पहुंची। जानकारी के मुताबिक ये बस नेपाल से दिल्ली आ रही थी। बस में ज्यादातर यात्री या तो दिल्ली में काम करने के लिए आ रहे थे, कुछ इलाज कराने और कुछ घूमने के मकसद से आ रहे थे।

]]>