बस स्टैंड – Live Halchal

स्वच्छता में नंबर वन बनने के लिए फिर मैदान में, मेयर ने बस स्टैंड पर जाकर साफ किए रेड स्पाॅट
आठ साल से लगातार स्वच्छता में नंबर वन का खिताब हासिल करने वाले इंदौर नगर निगम ने अपना पहला क्रम बरकरार रखने के लिए फिर तैयारी शुरू कर दी है। शहर में नो थू-थू अभियान शुरू किया गया है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे पान-गुटखे की पीक सड़कों पर या सार्वजनिक दीवारों पर न थूकें। मेयर पुष्यमित्र भार्गव इस अभियान की अगुवाई करते हुए सरवटे बस स्टैंड पहुंचे और लाल धब्बों के निशान उन्होंने खुद साफ किए। उनके साथ खड़े बच्चों व युवकों ने तख्तियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि शहर को स्वच्छ बनाएं, यहां-वहां न थूकें।

दरअसल इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के नियमों में बदलाव किया गया है। सर्वेक्षण के लिए कुल 12,500 अंक निर्धारित किए गए हैं। रैंकिंग सुधारने के लिए शहरों को कचरा प्रबंधन को और व्यापक बनाना होगा। इस बार रैंकिंग केवल कचरा उठाने से तय नहीं होगी। सार्वजनिक स्थानों और सरकारी दफ्तरों की दीवारों पर पान-गुटखा के दाग मिलने पर रैंकिंग नीचे गिर सकती है। शहरों को रेड स्पॉट मुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इस कारण इंदौर नगर निगम ने भी नो थू-थू अभियान शुरू किया है। इसके अलावा डिजिटल फीडबैक और निगरानी जनता से फीडबैक लेने की प्रक्रिया को पूरे साल के लिए खुला रखा गया है। लोग वोट फॉर माय सिटी ऐप, स्वच्छता ऐप और क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी राय दे सकते हैं। कचरा प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया की अब ऑनलाइन निगरानी और डिजिटल ऑडिट किया जाएगा।

डिवाइडरों पर होते हैं सबसे ज्यादा रेड स्पॉट

शहर में सबसे ज्यादा रेड स्पॉट सिग्नलों के डिवाइडरों पर होते हैं। चालक जब सिग्नल पर रुकते हैं तो वे गुटखा थूकते हैं और उसके दाग डिवाइडरों पर होते हैं। इसके अलावा बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन की दीवारों, सार्वजनिक शौचालयों में भी सबसे ज्यादा रेड स्पॉट रहते हैं।

पंजाब की बसों में सफर कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर
सरकारी बसों में फ्री सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, सुविधा का लाभ उठा रही महिलाओं का कहना है कि बसों में उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। क्या यह व्यवहार इसलिए किया जाता है कि टिकट के पैसे नहीं देती। बस कंडक्टर उन्हें गलत शब्दों से बुलाते हैं। जब मीडियाकर्मी बस स्टैंड पहुंचे तो उनसे बातचीत के दौरान कुछ महिलाओं ने उक्त बयान दिया।

उन्होंने कहा कि बस स्टैंड में खड़े होकर बसों का इंतजार करने और बसों में सफर करने पर उन्हें काफी अपमान का सामना करना पड़ता है। बसों में भारी भीड़ होने के कारण यदि वे खड़ी रहती हैं तो लोग उनके कंधों पर हाथ मारते हैं और यदि वे बसों में बहती हैं तो बस कंडक्टर मुफ्त यात्रा के कारण उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। कुछ महिलाओं का कहना है कि कंडक्टर उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं, जिसके कारण उन्हें काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं का कहना है कि सरकार ने उनके लिए किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की है. बसों में उनके मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जाता है।

महिलाओं ने सरकार से अनुरोध किया है कि कृप्या बसों में उनकी सुरक्षा के पूरे इंतजाम करें ताकि वे निश्चिंत होकर अपने बच्चों के साथ बसों में यात्रा कर सकें और कॉलेजों और स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियां बिना किसी के डर के बसों में यात्रा कर सकें। एक महिला ने बात करते हुए कहा कि मैं हर रोज बस से सफर करती हूं। इस बीच बस कंडक्टर काफी अभद्र व्यवहार करता है।

भीड़ देखकर बस कंडक्टर ने मुझे पीछे से बुलाया और मेरे साथ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया। मेरा सरकार से अनुरोध है कि अगर महिलाएं बसों में सफर करती हैं तो उनके लिए एक महिला कंडक्टर का होना बहुत जरूरी है। एक अन्य महिला कमलजीत कौर ने कहा कि वह नियमित रूप से बसों में यात्रा करती हैं। बसों में हमारे साथ रोजाना दुर्व्यवहार किया जाता है, कभी-कभी हमें अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है और कभी-कभी हमें बैठने के लिए सीट नहीं दी जाती है।

पंजाब के बस स्टैंड पर महिला के साथ सनसनीखेज वारदात
बनूड़ से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां बस स्टैंड की सुनसान इमारत में अकेली सो रही 50 वर्षीय महिला की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। मृतका के पति राजिंदर कुमार ने बताया कि वह पिछले 15 साल से अपनी पत्नी सुनीता रानी के साथ इस बिल्डिंग में रह रहे थे। ये दोनों मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहे थे।

मंगलवार को वह बरवाला (हरियाणा) में काम करने गया था। कल रात पत्नी से फोन पर बात हुई। राजिंदर कुमार ने बताया कि वह शनिवार सुबह अपनी पत्नी को फोन कर रहे थे लेकिन वह फोन नहीं उठा रही थी। जब वह बिल्डिंग में पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।

उन्होंने तुरंत अपनी बेटी और आसपास रहने वाले अन्य लोगों को घटना के बारे में बताया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रमुख गुरसेवक सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। एस.पी.डी. योगेश शर्मा, डी.एस.पी. राजपुरा मंजीत सिंह, सी.आई.ए इंस्पेक्टर समिंदर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने विभिन्न पहलुओं के आधार पर जांच शुरू की और परिवार के बयान दर्ज किए। इसके बाद मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची, जो जांच में जुटी है। एस.पी.डी. योगेश शर्मा ने बताया कि महिला की हत्या किसी तेजधार हथियार से गला काटकर की गई है। मामले में आपसी रंजिश लग रही है, जिसकी जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हरियाणा: कॉलेज के लिए बसें न चलने से आक्रोशित छात्राओं ने बस स्टैंड के मुख्य गेटों पर जड़े ताले
बुधवार सुबह शहर के नए बस स्टैंड से महिला कॉलेज के लिए निर्धारित समय पर बसें न चलने से आक्रोशित हुई कॉलेज की सैंकड़ों छात्राओं ने बस स्टैंड के मुख्य गेटों पर तालाबंदी करते हुए परिवहन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी छात्राओं में विभाग के अधिकारियों के खिलाफ इतना अधिक आक्रोश था कि उन्होंने विभिन्न रूटों से आने वाली बसों का बस स्टैंड के अंदर प्रवेश भी बंद कर दिया, जिसके चलते बस स्टैंड के बाहर रतिया-बुढ़लाडा स्टेट हाईवे मार्ग जाम लग गया।

तालाबंदी व जाम की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह के अलावा पुलिस सहायता 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने जहां स्टेट हाईवे पर लगे जाम की स्थिति से निपटने के लिए अथक प्रयास शुरू कर दिए। उन्होंने आक्रोशित हुई छात्राओं की समस्याओं को भी सुना। पुलिस अधिकारियों ने बाद में अड्डा इंचार्ज को मौके पर बुलाकर समस्या का समाधान करवाया।

आक्रोशित हुई महिला कॉलेज की छात्राओं में शामिल प्रिंसी, राज रानी, रंजनी, निशा रानी, कीर्ति, रज्जी, नीरू, कंचन रानी व अन्य सैंकड़ों छात्राओं ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के प्रति विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि वह प्रतिदिन अनेकों गांव व शहर से आकर नए बस स्टैंड से ही बस द्वारा अपने कॉलेज में पहुंचती हैं। परिवहन विभाग ने उनकी सुविधा के लिए नए बस स्टैंड से बसों का भी प्रबंध किया हुआ है और इसके लिए समय भी निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की संख्या अधिक है, जबकि बसों की संख्या बहुत कम है, लेकिन उसके बावजूद भी वह अपनी जान जोखिम में डालकर बसों पर लटक कर कॉलेज में पहुंचती हैं। आज सुबह करीब 8 बजे से वह नए बस स्टैंड पर बसों के इंतजार में खड़ी है, लेकिन करीब डेढ़ घंटा होने के बावजूद भी कोई भी बस उनके कॉलेज को नहीं जा रही है। हालांकि विभाग ने सुबह 8.20 बजे के लिए पहली बस का समय निर्धारित किया हुआ है।

उन्होंने बताया कि जब भी वह संबंधित परिवहन विभाग के कर्मचारियों से कॉलेज के लिए बस के संदर्भ में पूछते हैं तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है, जिसके चलते उन्हें मजबूरन ही बस स्टैंड के मुख्य गेटों पर तालाबंदी करनी पड़ी है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा भले ही उन्हें कॉलेज के लिए नि:शुल्क बसों की सुविधा दी हुई है, लेकिन संबंधित बस के चालक-परिचालक उनके प्रति अच्छा व्यवहार नहीं रखते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि बसों की संख्या कम होने के कारण उन्हें बसों में ही लटक कर जाना पड़ता है, जिस कारण वह अनेकों बार चोटिल भी हो चुकी हैं। जब सुबह निर्धारित समय कॉलेज के लिए बस रवाना नहीं हुई तो लंबे इंतजार के पश्चात बस स्टैंड पर खड़ी छात्राओं का गुस्सा फूट उठा और उन्होंने मुख्य गेट पर ताला लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों के इस प्रदर्शन के चलते विभिन्न रूटों से आने वाली बसों का प्रवेश भी बंद हो गया, जिस कारण मुख्य स्टेट हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम के कारण अनेक यात्रियों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

इंदौर: इंदौर बस स्टैंड पर आग का गोला बनी बस
इंदौर में मंगलवार सुबह एक बस आग लगने से पूरी तरह से जल गई। हादसा नवलखा बस स्टैंड पर हुआ। फायर ब्रिगेड की टीम को जैसे ही सूचना मिली उसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने पर कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे थे जिस वजह से हादसे का डर बन गया था लेकिन तुरंत भीड़ को हटाया गया और हालात संभाले गए। जब बस में आग लगी तब वह पूरी तरह से खाली थी।

इंदौर में मंगलवार सुबह एक बस आग लगने से पूरी तरह से जल गई। हादसा नवलखा बस स्टैंड पर हुआ। फायर ब्रिगेड की टीम को जैसे ही सूचना मिली उसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने पर कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे थे जिस वजह से हादसे का डर बन गया था लेकिन तुरंत भीड़ को हटाया गया और हालात संभाले गए। जब बस में आग लगी तब वह पूरी तरह से खाली थी।

एक टैंक पानी लगा
पुलिस के मुताबिक जिस बस में आग लगी है वह पाटीदार ट्रैवल्स की है लेकिन फिलहाल धारीवाल ट्रेवल्स पर अटैच है। फायर ब्रिगेड के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि पाटीदार ट्रेवल्स की बस में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भेजी गई। आग पर काबू पाने के लिए एक टैंक पानी डाला गया।

वेल्डिंग कराने जा रहा था ड्राइवर
बस इंदौर से अहमदाबाद के बीच चलती है। मंगलवार सुबह ड्राइवर बस में वेल्डिंग कराने पहुंचा था। वह दुकान की तरफ जा ही रहा था। अचानक इंजन की तरफ से धुआं निकलने लगा। इसी बीच बस में आग फैल गई। ड्राइवर बस रोककर बाहर की तरफ कूद गया। फायर ब्रिगेड के मुताबिक संभवत इंजन में खराबी के चलते आग की लगने की घटना हुई है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे आग दूसरी जगह फैल नहीं पाई।